weapons – Dainik Bhaskar UP/UK

राजौरी जिले में मिला आतंकी ठिकाना, हथियार बरामद
राजौरी: सुरक्षा बलों ने गुरुवार को जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के कालाकोट के एक सुदूर गांव में तलाशी अभियान के दौरान हथियार बरामद किए।तलाशी अभियान अभी जारी है।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि भारतीय सेना की राष्ट्रीय राइफल्स और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने अपने विशेष अभियान समूह (एसओजी) के साथ मिलकर धर्मसाल पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आने वाले गुलाबगढ़, बाजी माल गांवों के इलाकों में घेराबंदी और तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान एक संदिग्ध आतंकी ठिकाने से कुछ हथियार बरामद किए गए हैं।

एक अधिकारी ने कहा कि तलाशी अभियान अभी भी जारी है। अभियान समाप्त होने के बाद विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी।

आर्थिक संकट से जूझ रहे पाकिस्तान ने यूक्रेन को बेचे करोड़ों अमेरिकी डॉलर के हथियार
लंदन। रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग के दौरान पाकिस्तान ने दो अमेरिकी कंपनियों की मदद से यूक्रेन को 36.3 करोड़ डॉलर के तोप के गोले बेचे। इसके अलावा खास तरह की राइफलों में इस्तेमाल की जाने वाली बुलेट्स भी बेची गईं। यह गोले ब्रिटिश आर्मी के कार्गो प्लेन के जरिए यूक्रेन के करीबी देशों तक पहुंचाए। BBC उर्दू ने इस डील के सबूत पेश किए हैं। यह पहली बार नहीं है, जब पाकिस्तान पर इस तरह के आरोप लगे हैं। हालांकि, पाकिस्तान सरकार ने हमेशा इन्हें खारिज किया है। इस बार सबूत सामने आए तो उसने कोई सफाई नहीं दी।

जनरल बाजवा के ब्रिटेन दौरे पर फैसला हुआ

रिपोर्ट के मुताबिक- 12 अगस्त 2022 को पाकिस्तान के तब के आर्मी चीफ जनरल कमर जावेद बाजवा ब्रिटिश रॉयल मिलिट्री अकेडमी की पासिंग आउट परेड में शामिल हुए थे। तब उन्होंने कहा था- ब्रिटेन और पाकिस्तान के रिश्ते ऐतिहासिक ऊंचाइयों को छू रहे हैं। इसके कुछ दिन बाद ब्रिटिश एयरफोर्स का एक कार्गो एयरक्राफ्ट रावलपिंडी के नूर खान एयरबेस पर उतरा। इसके बाद यही कार्गो प्लेन चार बार और इसी एयरबेस पर उतरा और हर बार जब लौटा तो उसमें तोप के गोले थे।

खास बात यह है कि यह कार्गो एयरक्राफ्ट रावलपिंडी से उड़कर सायप्रस के अक्रोतिरी और रोमानिया के थेन्सी में लैंड हुआ। ये दोनों ही यूक्रेन के पड़ोसी देश हैं और दोनों ही देशों में ब्रिटेन के मिलिट्री बेस हैं। जाहिर है इन कार्गो एयरक्राफ्ट में मौजूद तोप के गोले और बुलेट्स इन्ही दो मिलिट्री बेस पर उतारे गए। पाकिस्तान ने पहले आईं रिपोर्ट्स को खारिज कर दिया था। इस बार उसकी तरफ से कोई रिएक्शन नहीं आया है।

इस डील में 3 प्लेयर

रिपोर्ट को आसान भाषा में समझें तो साफ हो जाता है कि डील में तीन देश शामिल हैं। पाकिस्तान, ब्रिटेन और अमेरिका। अब इनका रोल भी समझिए। अमेरिका की दो कंपनियों (ग्लोबल मिलिट्री और नॉर्थरोप ग्रुममैन) से पाकिस्तान ने 155mm तोप के गोले बनाने का कॉन्ट्रैक्ट हासिल किया। अगस्त 2022 में ग्लोबल मिलिट्री ने 232 लाख डॉलर और नॉर्थरोप ग्रुममैन ने 131 लाख डॉलर पाकिस्तान को दिए। कुल मिलाकर करीब 36.3 करोड़ डॉलर में यह डील हुई थी।

जब यह ऑर्डर तैयार हो गया तो इसे ब्रिटिश एयरफोर्स के कार्गो प्लेन (C-17 ग्लोब मास्टर) से रोमानिया और सायप्रस पहुंचाया गया। वहां से ये यूक्रेन भेजे गए। 17 अगस्त 2022 को यह डील साइन हुई और अक्टूबर 2023 में एक्सपायर हो गई। ग्लोब मास्टर एक बार में 45 हजार किलोग्राम वजन ले जा सकता है और इतने वजन के साथ भी वो 35 हजार फीट की ऊंचाई पर उड़ान भर सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक- पाकिस्तान भले ही इस रिपोर्ट पर कुछ कहने से बच रहा हो, लेकिन इसी साल अप्रैल में यूक्रेन के एक जनरल ने मीडिया के सामने कहा था कि उनके सैनिक पाकिस्तान में बने हथियारों का इस्तेमाल कर रहे हैं।

यूक्रेन में इन गोलों की डिमांड क्यों

दरअसल, यूक्रेन के पास अमेरिका में बनी हॉवित्जर कैटेगरी की तोपें और स्पेशल राइफल हैं। तोपों में 155mm के शेल्स यानी गोलों का इस्तेमाल होता है। इसी साल यूक्रेन की संसद को बताया गया था कि जंग के दौरान फौज 6 से 8 हजार राउंड फायर कर रही है। दूसरी तरफ, रूस हर रोज करीब 40 हजार राउंड फायर कर रहा है। जुलाई 2023 में यूएस डिपार्टमेंट ऑफ डिफेंस की रिपोर्ट में कहा गया कि अमेरिका ने यूक्रेन को अब तक 20 लाख 155mm शेल्स के राउंड दिए हैं। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक- अमेरिका 2022 में हर महीने करीब 30 हजार राउंड इसी कैटेगरी के शेल्स तैयार कर रहा था। हालांकि, यूक्रेन जंग शुरू होने के बाद यह डिमांड बढ़ गई।

कानपुर : सैन्य अधिकारियों ने परखी ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में बने हथियारों की गुणवत्ता
कानपुर। सैन्य बलों के लिए कानपुर में बन रहे धनुष एवं सारंग तथा लाइट फील्ड गन तोप एवं 81 एमएम र्मोटार व निर्माणी में बन रहे अन्य रक्षा उपकरणों के गुणवत्ता की जांच करने के लिए गुणता आश्वासन नियंत्रणालय (शस्त्र) के नियंत्रक ब्रिगेडियर बी महापात्र ने अनुभागों में जाकर उत्पादन के क्षेत्र में लगे हुए निर्माणी में कार्यरत अधिकारियों से उपरोक्त शस्त्रों के बारे में जानकारी ली। साथ ही उन्होंने निर्माणी में बन रहे हथियारों के नवीनीकरण एवं गुणवत्ता के महत्व पर प्रकाश डाला।

निरीक्षण के दौरान ब्रिगेडियर बी महापात्र ने स्थापना में सौर ऊर्जा संयंत्र एवं साफ सफाई को देखकर प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि वरिष्ठ गुणवत्ता आश्वासन नियंत्रक कार्यालय में आधुनिक डिजिटल साधनों का उपयोग करके दस्तावेजों का ऑनलाइन सत्यापन एवं मूल्यांकन किया जा रहा है।

इससे पहले ब्रिगेडियर बी महापात्र का भव्य स्वागत स्थापना प्रमुख के कर्नल गिरीश चौधरी एवं यूनियन, एसोसिएशन ,जेसीएम तथा महिला कल्याण समिति द्वारा माल्यार्पण एवं पुष्प गुश्चछ भेंट कर किया गया। निरीक्षण के दौरान कर्नल गिरीश चौधरी, वैज्ञानिक डी कार्तिकेयन, प्रशासनिक अधिकारी जितेंद्र सिंह ठाकुर, परविंदर सिंह, मजदूर यूनियन के अध्यक्ष एवं जेसीएम 3 सदस्य तुफैल खान, शिवेंद्र सिंह, अजय शुक्ला, कुणाल सैनी के साथ अन्य यूनियन एसोसिएशन तथा महिला कल्याण समिति के सदस्य मौजूद रहे।

पुतिन से मिलने रूस जाएंगे उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन, हथियार सौदों पर होगी बातचीत
प्योंग्यांग/ मॉस्को। उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन जल्द ही रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन से मुलाकात के लिए रूस की यात्रा करेंगे। पुतिन और उन की मुलाकात में दोनों देशों के बीच हथियार सौदों पर बातचीत होगी।

जानकारी के मुताबिक यूक्रेन पर रूसी हमला हुए डेढ़ साल से अधिक होने के बाद रूस को हथियारों की जरूरत महसूस हो रही है। उत्तर कोरिया लगातार आधुनिक हथियार बनाकर अमेरिका सहित पश्चिमी जगत को चुनौती दे रहा है। यूक्रेन युद्ध के बाद रूस को भी अमेरिका सहित पश्चिमी देशों से मोर्चा संभालना पड़ रहा है। ऐसे में रूस और उत्तर कोरिया की निकटता बढ़ने की बात कही जा रही है। एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच इस महीने मुलाकात हो सकती है। दावा किया गया है कि यह मुलाकात रूस में होगी और पुतिन व उन के बीच होने वाली बैठक में हथियार सौदे को लेकर बातचीत होगी।

इस रिपोर्ट का दावा है कि इस मुलाकात के बाद उत्तर कोरिया की ओर से रूस को यूक्रेन युद्ध के लिए हथियारों की आपूर्ति शुरू की जा सकती है। माना जा रहा है कि रूस, उत्तर कोरिया से लंबी दूरी की मिसाइलें खरीद सकता है। उत्तर कोरिया भी इस समझौते को लेकर उत्सुक है। यही वजह है कि आम तौर पर देश से बाहर न निकलने वाले उत्तर कोरियाई तानाशाह किम जोंग उन रूस के दौरे की तैयारी कर रहे हैं। अमेरिका उत्तर कोरिया से रूस को हथियारों की आपूर्ति को लेकर पहले से चिंतित है। अमेरिका ने पिछले सप्ताह ही रूस को उत्तर कोरिया से गुप्त बातचीत को लेकर चेतावनी दी थी। अमेरिका के नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के प्रवक्ता एड्रियन वाटसन ने कहा कि हम पहले ही सार्वजनिक रूप से चेतावनी दे चुके हैं कि रूस और उत्तर कोरिया के बीच हथियारों के समझौते को लेकर बातचीत हो रही है।

अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि उत्तर कोरिया ने पिछले साल भी रूस को रॉकेट और मिसाइल की आपूर्ति की है, जिनका इस्तेमाल वैगनर ग्रुप द्वारा किया गया था। रूस के रक्षा मंत्री सर्गेई सोइगु ने भी पिछले महीने उत्तर कोरिया का दौरा किया था। पिछले सप्ताह संयुक्त राष्ट्र संघ में अमेरिका, ब्रिटेन, दक्षिण कोरिया और जापान ने एक संयुक्त बयान जारी कर कहा था कि रूस और उत्तर कोरिया के बीच द्विपक्षीय सहयोग को बढ़ाने वाला कोई भी समझौता संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव का उल्लंघन माना जाएगा।

अमेरिका के यूक्रेन को लंबी दूरी के हथियार देने पर भड़का रूस, टकराव की आशंका बढ़ी
कीव/मास्को। अमेरिका के यूक्रेन को उन्नत राकेट सिस्टम और आधुनिक युद्ध सामग्री की आपूर्ति करने पर रूस ने बुधवार को कड़ा ऐतराज जताते हुए अमेरिकी फैसले की आलोचना की है। रूस के इस रुख से दोनों महाशक्तियों के बीच सीधे टकराव की आशंका बढ़ गई है। रूसी उप विदेश मंत्री सर्गेई रयाबकोव का कहना है कि यूक्रेन को अमेरिकी सैन्य सहायता ने स्थितियों को और खराब कर दिया है।

अमेरिका का कहना है कि वह यूक्रेन को लंबी दूरी तक मार करने वाले हथियार हाई मोबिलिटी आर्टिलरी राकेट सिस्टम देने जा रहा है। हिमार्स एक मल्टीपल राकेट लान्चर है जो लंबी दूरी के लक्ष्यों पर सटीक निशाना लगा सकता है। अमेरिका ने कहा कि वह इस प्रणाली को 700 मिलियन डालर के सैन्य सहायता पैकेज में शामिल करेगा। हालांकि पहले अमेरिका इन हथियारों को यूक्रेन को देने से इनकार कर चुका था। लेकिन यूक्रेन के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों की ओर से यह भरोसा दिए जाने पर अमेरिका राजी हो गया है।

क्रेमलिन के प्रवक्ता ने बुधवार को कहा कि अमेरिका मामले को भड़काने का काम कर रहा है। अमेरिका के साथ यूरोपीय देशों ने भी यूक्रेन की रक्षा को मजबूत करने के लिए अत्याधुनिक हथियारों की आपूर्ति करने का भरोसा दिया है।

रूस के हमले में यूक्रेन के खारकीव स्थित बीज बैंक को खतरा पैदा हो गया है। बीज बैंक के भूमिगत तहखाने की तिजोरियों में लगभग दो हजार फसलों के लिए जेनेटिक कोड को सुरक्षित रखा गया है। संयुक्त राष्ट्र खाद्य एवं कृषि संगठन द्वारा स्थापित गैर लाभकारी संगठन क्राप ट्रस्ट ने यह जानकारी दी है। ट्रस्ट का दफ्तर भी खारकीव शहर में ही है और रूसी बमबारी से उसके लिए भी खतरा पैदा हो गया है।