web series "L Lag Gaye" trailer launched – Dainik Bhaskar UP/UK

सिने प्राइम पर रिलीज होने वाली है वेदिका भंडारी, साहिल आनंद स्टार वेब सीरीज “एल लग गए” का ट्रेलर हुआ लॉन्च
टीवी स्टार वेदिका भंडारी, साहिल आनंद, इमरान नजीर खान, करणवीर चौधरी, नीलम भानुशाली के अभिनय से सजी वेब सीरीज “एल..लग गए” का ग्रैंड ट्रेलर और म्युज़िक मुम्बई के पीवीआर सिनेमा में लॉन्च किया गया। फाउंडर मनीष शर्मा के ओटीटी प्लेटफार्म सिने प्राइम पर यह वेब सीरीज 9 दिसम्बर 2022 को रिलीज होने जा रही है। बता दें कि वेदिका भंडारी टीवी धारावाहिक “वो अपना सा” और “कसम तेरे प्यार की” में दिखाई दी थीं। वह एमएक्स प्लेयर की वेब सीरीज “इंदौरी इश्क” में पिछले साल नजर आई थीं और अब यह उनकी दूसरी वेब सीरीज आ रही है।

ऎक्ट्रेस वेदिका भंडारी इस वेब सीरीज को लेकर बेहद उत्साहित हैं।उन्होंने बताया कि वह एल लग गए में दुल्हन शिल्पी की भूमिका निभा रही हैं। फ़िल्म में काफी मजाकिया सीक्वेंस भी हैं जिनकी शूटिंग करते समय भी हमने खूब एन्जॉय किया। मुझे लग रहा है कि दर्शक भी इस सीरीज को खूब सराहेंगे।

इस ओटीटी के फाउंडर और इस वेब सीरीज के प्रोड्यूसर मनीष शर्मा का कहना है कि एल लग गए की स्टोरीलाइन और इसका ट्रीटमेन्ट दर्शकों को खूब एंटरटेन करने वाला है। दो प्रेमियों की शादी हो रही होती है और इस बीच लॉक डाउन की घोषणा हो जाती है। उसके बाद उनकी जिंदगी में, उनके रिश्तेदारों और दोस्तों की जिंदगी में क्या टर्न ट्विस्ट आता है। इसी रोचक सब्जेक्ट पर बेस्ड है अपकमिंग वेब सीरीज़ “एल लग गए”। वेदिका और साहिल आनंद की केमिस्ट्री कमाल की है। इमरान नजीर खान का रोल भी बेहद फनी है।

म्युज़िक और ट्रेलर लांच पर सेलेब्रिटी गेस्ट के रूप में राखी सावंत, आदिल खान, सुनील पाल, राजू श्रेष्ठ भी उपस्थित थे। यहां मनीष शर्मा ने एलान किया कि सिने प्राइम की नेक्स्ट वेब सीरीज में राखी सावंत और आदिल खान दिखाई देंगे।

सीरीज एल लग गए के निर्माता मनीष शर्मा, महेश मिश्रा, तरुण बिष्ट, गणेश मांजरेकर व निर्देशक राजेन्द्र राठौड़ हैं। चैनल हेड मनीष शर्मा का कहना है कि एल लग गए कॉमेडी के तड़के के साथ फैमिली ड्रामा है। हमारी अलग सोच है और फैमिली एंटरटेनर बनाने पर ध्यान दे रहे हैं।

रोडीज़ फेम एक्टर साहिल आनंद भी यह वेब सीरीज करके काफी उत्साहित हैं उनका कहना कि इस वेब सीरीज में मेरी प्रेमिका से मेरी शादी हो रही होती है, कि लॉक डाउन लग जाता है अब उसके बाद क्या क्या होता है उसके लिए आपको एल लग गए सीरीज देखनी पड़ेगी।
वहीं एक्टर इमरान नजीर खान ने बताया है कि मेरे दोस्त की शादी हो रही होती है, लेकिन लॉक डाउन की वजह से मैं डांस पे चांस मार लेता हूँ और मैं अपने फ्रेंड की साली के साथ अपनी सेटिंग करने लग जाता हूँ। इस वेब सीरीज का म्यूज़िक शोविक कबी ने दिया है, डीओपी नदीम अंसारी हैं।

इस सीरीज में वेदिका भंडारी, साहिल आनंद, इमरान नजीर खान, उमेश बाजपाई, शैलेन्द्र मिश्रा, उर्मिला शर्मा, तनवीर ज़ैन, निशात शीरीं, आयशा कपूर, अभिषेक खन्ना, श्वेता सिंह इत्यादि ने अभिनय किया है।