what was the fault after all – Dainik Bhaskar UP/UK

दिल्ली में मर्डर: दो युवकों ने एक मासूम की गला रेतकर कर दी हत्या, आखिर क्या था कसूर
दिल्ली में दो युवकों ने 6 साल के एक मासूम की गला रेतकर हत्या कर दी। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, यह घटना लोधी कॉलोनी एरिया में CRPF हेडक्वार्टर्स के कंस्ट्रक्शन साइट पर शनिवार रात को हुई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। आरोपियों ने हत्या करने से पहले गांजा पिया हुआ था। उन्होंने अपना गुनाह कबूल कर लिया है।

आरोपियों में से एक ने पुलिस को बताया कि हमने भगवान शिव का प्रसाद खाया था। उसे एक सपना आया, जिसमें भोले बाबा एक बच्चे की बलि मांग रहे थे। सपना देखने के बाद वे बच्चे को अपनी झुग्गी के अंदर ले गए और रसोई के चाकू से उसका गला रेत दिया।

पूजा के लिए धूप मांगने गए थे आरोपी

आरोपियों की पहचान विजय और अमर के तौर पर हुई है। विजय ने बताया कि कि गांजा पीने के बाद वह उस जगह पर गया जहां महिलाएं भजन गा रही थीं। उसने भगवान शिव की पूजा के लिए धूप मांगी, लेकिन महिला ने धूप देने से मना कर दिया। इसके बाद वह अपनी झोपड़ी में लौट गया। यहां उसने सपना देखा कि भगवान शिव एक बच्चे की बलि मांग रहे हैं।

पुलिस ने कहा कि बच्चा आरोपी को भी जानता था और परिवार से उसकी कोई दुश्मनी नहीं थी। शनिवार की रात करीब साढ़े 10 बजे आरोपियों ने धर्मेंद्र नाम के बच्चे को अकेला पाया और उसे बुलाकर अपनी झुग्गी में ले गए। इसके बाद रसोई में ले गए और वारदात को अंजाम दिया।

भजन से गायब हुआ था बच्चा

फोरेंसिक टीम ने दोनों इस्तेमाल किए गए चाकू को बरामद कर लिया है। मृत बच्चे के पिता अशोक ने पुलिस को बताया कि वे रात के खाने के बाद कंस्ट्रक्शन साइट पर भजन गा रहे थे। इस दौरान उन्हें पता चला कि उनका बेटा गायब है। फिर अशोक ने बच्चे को साइट के पास की झुग्गियों में तलाशा। अशोक को एक झुग्गी के फर्श पर खून की छीटे दिखे।

अशोक ने जबरदस्ती दरवाजा खोला और अपने बेटे को मरा हुआ पाया। बच्चे के पिता कंस्ट्रक्शन साइट पर पर मजदूरी करते हैं। वे उत्तर प्रदेश के बरेली के मूल निवासी हैं। पुलिस ने कहा कि आरोपी, विजय कुमार और अमन कुमार, बिहार के मूल निवासी हैं और साइट पर सीमेंट कटर का काम करते हैं।