“When I saw a crisis of crisis – Dainik Bhaskar UP/UK

रायबरेली में लगे पोस्टर, लिखा-‘जब जब आई संकट की घड़ी, कबो न महतारी बिटिया दिखाई पड़ी
रायबरेली । कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व पूर्वी उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका वाड्रा गुरुवार को अपनी मां सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली पहुंची हैं। जिले भर से प्रमुख कार्यकर्ताओं, कर्मचारियों व अन्य विभिन्न संगठनों सहित कांग्रेस के बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं से भुएमऊ गेस्ट हाउस में मिल रही हैं। प्रियंका 29 मार्च की सुबह रायबरेली से अपने प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत अयोध्या के लिए रवाना हो जाएंगी। वहीं, प्रियंका व सोनिया के विरोध में जनपद में पोस्टर भी लगाए गए हैं।

प्रियंका बुधवार देर रात अमेठी से रायबरेली पहुंची। वह यहां के भुएमऊ गेस्ट हाउस में ठहरी हैं। सुबह के 09 बजे से ही अपनी मां के संसदीय क्षेत्र के लोगों से मिलना शुरू कर दी हैं। सामान्य मुलाकात के बाद वहां स्थानीय प्रमुख कांग्रस नेताओं के साथ बैठक भी करेंगी। प्रियंका यहां कार्यकर्ताओं को लोकसभा में कांग्रेस के विजय के​ लिए मंत्र देकर जाएंगी।

कांग्रेस महासचिव कार्यकर्ताओं से हाल-चाल जानने के बाद प्रत्येक विधानसभाओं में बूथ स्तरीय चुनावी तैयारियों का जायजा ले रही हैं। यहां उनके मिलने के लिए गेस्ट हाउस से बाहर लोगों का हुजूम उमड़ा पड़ा है। हर कोई उनसे मिलने के लिए बेताब दिख रहा है। उनके रायबरेली आने की खबर पाते ही सुबह से ही कार्यकर्ताओं का तांता गेट के बाहर लगने लगा। हालांकि आम कार्यकर्ताओं को अभी एंट्री नहीं दी जा रही है। फिलहाल उनसे वही मुलाकात कर पा रहा है, जिसका नाम उनकी सूची में पहले से शामिल है। नाम पुकारने के बाद ही उनकी प्रियंका से मुलाकात कराई जा रही है।

उल्लेखनीय है कि प्रियंका कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा ने लोकसभा-2019 के तहत उत्तर प्रदेश की कमान अब अपने हाथ में ले ली हैं। यूं तो लोकसभा चुनाव में अपनी मां सोनिया गांधी के प्रचार प्रसार में आती रही हैं। वह आज रायबरेली प्रवास के बाद कल सुबह अयोध्या के लिए रवाना हो जाएंगी। यहां वह प्रसिद्ध हनुमान गढ़ी मंदिर में दर्शन पूजन करेंगी। लेकिन यहीं एकदम पास स्थित राम जन्मभूमि मंदिर जाना उनका तय नहीं है।

रायबरेली में लगे हैं प्रियंका के विरोध में पोस्टर

रायबरेली जिला कांग्रेस कार्यालय तिलक भवन के नजदीक सांसद सोनिया गांधी और प्रियंका वाड्रा के विरोध में पोस्टर भी लगाए गये हैं। ”जिस पर लिखा गया है – ‘जब जब आई संकट की घड़ी, कबो न महतारी बिटिया दिखाई पड़ी। सेवा के लिए दिहने रहै वोट, लेकिन प्रियंका सोनिया किहिन दिल पर चोट। फिरोज की नातिन रेहान की माई, चुनाव मा मंदिर- मंदिर परी दिखाई।’ कांग्रेस के इन दोनों दिग्गज नेताओं के विरोध में लगे पोस्टर चर्चा के विषय बन गए हैं।