will enter – Dainik Bhaskar UP/UK

Ind vs Ban : बांग्लादेश के खिलाफ जीत का चौका लगाने उतरेगी आज भारतीय टीम
वनडे वर्ल्ड कप 2023 में आज यानी गुरुवार 19 अक्टूबर को भारत का सामना बांग्लादेश से होगा। मैच पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में दोपहर 2 बजे से खेला जाएगा। टॉस आधे घंटे पहले यानी 1:30 बजे होगा। आज का मैच जीतकर टीम इंडिया लगातार चौथा मैच जीत सकती है, टीम के पास न्यूजीलैंड को पीछे कर पॉइंट्स टेबल में टॉप पर भी आने का मौका है।टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा अगर आज शतक लगाते हैं तो उनका वनडे वर्ल्ड कप में बांग्लादेश के खिलाफ लगातार तीसरा शतक होगा।

रोहित ने इससे पहले 2015 (मेलबर्न) में 137 रन और 2019 (बर्मिंघम) में 104 रन की पारी खेली थी।दोनों टीमों के लिए यह इस वर्ल्ड कप में चौथा मुकाबला होगा। भारत ने अपने शुरुआती तीनों मुकाबले जीते हैं। टीम ने पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया, दूसरे में अफगानिस्तान और तीसरे में पाकिस्तान को हराया।

क्या है इन दोनों टीमों का चौथा मैच

दोनों टीमों के लिए यह इस वर्ल्ड कप में चौथा मुकाबला होगा। भारत ने अपने शुरुआती तीनों मुकाबले जीते हैं। टीम ने पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया, दूसरे में अफगानिस्तान और तीसरे में पाकिस्तान को हराया। टीम इस वक्त पॉइंट्स टेबल में 6 पॉइंट्स के साथ दूसरे नंबर पर है। दूसरी ओर बांग्लादेश तीन में से एक ही मैच जीत सका है और 2 में उसे हार मिली। टीम ने अपने पहले मैच में अफगानिस्तान को हराया। जबकि इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम को हार मिली।

भारत के पास लगातार चौथी जीत का मौका

अगर वनडे वर्ल्ड कप की बात करें तो दोनों टीमों के बीच चार मकाबले खेले गए हैं। तीन में भारत और एक में बांग्लादेश को जीत मिली। दोनों के बीच पहला मैच 2007 के वर्ल्ड कप में खेला गया, इसे बांग्लादेश ने जीता। इसके बाद टीम इंडिया ने लगातार 3 मुकाबले में जीते। आज का मैच जीतते ही टीम इंडिया बांग्लादेश पर वर्ल्ड कप में जीत का चौका लगा देगी।

जानिए हेड-टु-हेड और हालिया रिकॉर्ड

ओवरऑल हेड टु हेड की बात करें तो भारत और बांग्लादेश के बीच अब तक कुल 40 वनडे खेले गए हैं। भारत को 31 और बांग्लादेश को 8 में जीत मिली है। वहीं एक मैच बेनतीजा रहा।

भारत : पिछले 5 में से 4 में टीम को जीत मिली। जबकि एक में हार का सामना करना पड़ा।
बांग्लादेश : टीम को पिछले 5 मैच में से केवल एक में जीत, जबकि 4 में हार मिली है।

शानदार फॉर्म में नजर आ रहे रोहित शर्मा

इस वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। उन्होंने वर्ल्ड कप में अब तक खेले 3 मैच में एक शतक और एक अर्धशतक लगाया है। वह टीम के टॉप स्कोरर हैं। वहीं बॉलिंग में टीम के पेसर जसप्रीत बुमराह ने सबसे ज्यादा विकेट लिए हैं। बांग्लादेश के खिलाफ टीम में शार्दूल ठाकुर की जगह मोहम्मद शमी को मौका मिल सकता है। इसके अलावा टीम में और कोई बदलाव होते नजर नहीं आ रहा।

शाकिब के खेलने पर संशय

बांग्लादेश टीम के कप्तान शाकिब अल हसन के भारत के खिलाफ खेलने पर संशय बना हुआ है। उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में बैटिंग के दौरान थाई इंजरी हुई थी। हालांकि, उनकी रिपोर्ट्स अब तक आई नहीं है, ऐसे में वह आज का मैच खेल सकते हैं। इस वर्ल्ड कप में बांग्लादेश की तरफ से मुशफिकुर रहीम ने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। उनके नाम दो अर्धशतक हैं। वहीं टीम के कप्तान शाकिब अल हसन टॉप विकेटटेकर हैं।

पिच रिपोर्ट

पुणे स्टेडियम का विकेट बैटिंग फ्रेंडली है। यहां हाई स्कोरिंग मैच होते हैं। इस स्टेडियम में अब तक कुल 7 वनडे इंटरनेशनल खेले गए। पहले बैटिंग करने वाली टीम ने चार, जबकि चेज करने वाली टीम ने तीन मैच जीते हैं। पहले इनिंग में बैटिंग करने वाली टीम का एवरेज स्कोर 307 रहा है। ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले बैटिंग करना पसंद कर सकती है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, पुणे में गुरुवार को तापमान 22 से 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। धूप रहेगी, लेकिन थोड़े बादल भी रहेंगे। बारिश की 1% आशंका है। बता दें, मैच से पहले बुधवार की शाम यहां थोड़ी बूंदाबांदी हुई थी, लेकिन आज धूप निकलने का पूर्वानुमान है।

जानिए दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, शार्दूल ठाकुर/मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज।

बांग्लादेश : शाकिब अल हसन (कप्तान), तंजिद हसन तमीम, लिटन दास, नजमुल हुसैन शांतो, मेहदी हसन मिराज, मुशफिकुर रहीम (विकेटकीपर), तौहीद हृदॉय, महमूदुल्लाह रियाद, तस्कीन अहमद, शोरिफुल इस्लाम और मुस्तफिजुर रहमान।