Woman Atrocity – Dainik Bhaskar UP/UK
बिहार में हैवानियत: दिल दहला देंगी रेप से निर्वस्‍त्र कर घुमाने तक की ये घटनाएं
पटना ।  भोजपुर जिले में मानवता को शर्मसार करने वाली इस भयावह घटना से एक ओर जहां सोशल मीडिया पर बहस छिड़ी है तो वहीं पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठे हैं। भीड़ ने एक महिला के कमरे का दरवाजा तोड़कर उसे घर से निकाला, उसके शरीर से कपड़े उतारे गए और महिला को नग्न कर पीटा गया।
महिला बचाने के गुहार लगाती रही लेकिन आक्रोशित भीड़ के शोर में उसकी आवाज दब गई। कोई उसकी आवाज को सुनने वाला नहीं था। कोई उसे बचाने वाला नहीं था, वो पिटती रही, चीखती रही और लोग उसे नग्नावस्था में दौड़ाते रहे। वहीं भीड़ में  कुछ लोग उसका वीडियो बनाते रहे और उसे वायरल कर दिया गया। अब राष्ट्रीय महिला आयोग ने इस वीडियो का नोटिस लिया है और राज्य सरकार से इसका जवाब मांगा है।
भोजपुर जिले के बिहिया में स्थानीय युवक विमलेश का शव बरामद होने के बाद स्थानीय लोगों ने एक महिला को पहले पीटा और उसके बाद उसे निर्वस्त्र करके बाजार में घुमाया। आक्रोशित भीड़ की वजह से स्थिति एेसी थी कि पुलिस को वहां हवाई फ़ायरिंग करनी पड़ी और अब तक 16 व्यक्ति को इस मामले में हिरासत में लिया गया है। इन सभी लोगों को फ़िलहाल कोर्ट के आदेश के बाद न्यायिक हिरासत में  भेजा गया है।
पीड़ित महिला को पुलिस‌ ने दिन भर थाने में ही रखा।जहां डॉक्टर, नर्स और काउंसलर ने महिला की मेडिकल जांच की। जांच कर रहे डॉक्टर ने बताया कि उसकी हालत खराब थी और बार-बार बेहोश
भीड़ का अंधा कानून
इस घटना के पीछे की वजह जो भी हो, लेकिन भीड़ का अंधा कानून देखकर यही कहा जा सकता है कि इंसान अब हैवान बन चुका है। सबसे बड़ा सवाल ये है कि हमारा समाज अब किस ओर जा रहा है, जहां डर खत्म होता जा रहा है और भीड़ का मनोबल इस कदर बढ़ गया है कि वो बिना अपराध के भी किसा की भी जान ले सकती है, कुछ भी कर सकती है।
मनोचिकित्सक ने बताया भीड़ की हिंसा का मनोविज्ञाान
भीड़ की हिंसा इसके पीछे के मनोविज्ञान की बात करते हुए पटना की मनोचिकित्सक डॉक्टर बिन्दा सिंह ने बताया कि भीड़ का एक ही मकसद रहता है मजा लेना और वर्चस्व दिखाना। एेसा इसलिए हो रहा है क्योंकि इस तरह के असामाजिक तत्वों के पास खुराफात करने के लिए कुछ होना चाहिए। इनमें डर खत्म होता जा रहा है। ना कानून का डर होता है ना ही समाज का।
उन्होंने कहा कि ये भीड़ का बढ़ता मनोबल ही है कि बिहिया जैसी घटना को अंजाम दिया गया जिसकी जितनी निन्दा की जाए, कम है। एेसे लोगों के पास कोई काम नहीं होता, उपद्रव मचाना और वर्चस्व दिखाना ही इनका मकसद होता है। ये सोचते हैं कि हम समूह में एेसी कोई भी घटना को अंजाम देंगे हमारा कोई कुछ बिगाड़ नहीं सकता।
सिंह ने कहा कि एेसी घटनाएं ना हों इसके लिए प्रशासन और सरकार को सख्त कदम उठाना चाहिए। एेसे मामलों में जबतक कठोर सजा नहीं मिलेगी तबतक एेसी घटनाएं होती रहेंगी। आपको बता दें कि इसी तरह के मामलों में  सुप्रीम कोर्ट ने संज्ञान लिया था और मॉब लिन्चिंग के मामले में सरकार से सजा का प्रावधान बनाने की बात कही थी।
हाल के दिनों में महिलाओं के खिलाफ बढ़ी हैं आपराधिक घटनाएं
बात करें बिहार में हाल के दिनों में आपराधिक घटनाओं की तो महिलाओं के खिलाफ हुई कई भयावह आपराधिक घटनाओं के बीच पुलिसिया आंकड़े बताते हैं कि राज्य में होने वाली कुल आपराधिक घटनाओं में 20 प्रतिशत और बलात्कार की घटनाओं में 23 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।
ये आंकड़े इस साल के जून महीने तक के हैं। अगस्त 2017 से जून 2018 तक के 11 महीनों में बिहार पुलिस ने 2.31 लाख आपराधिक घटनाएं दर्ज कीं। इनमें से 1,278 मामले बलात्कार और 2,722 हत्या से जुड़े हैं।
बीते कुछ सालों में महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों में बेतहाशा इजाफा हुआ है। साल 2010 में ऐसे अपराधों की संख्या 6,790 थी तो 2016 में बढ़कर 12, 783 हो गई।
वीडियो वायरल करने की घटनाओं में हुई है बेतहाशा वृद्धि
जहानाबाद की घटना को भूलना आसान नहीं है। जब 28 अप्रैल को एक नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वायरल वीडियो में खुलेआम सड़क पर एक साथ छह-सात युवक एक लड़की को पकड़कर उसके कपड़े उतारने की कोशिश करते नजर आ रहे थे और उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश कर रहे थे।
गया में दो लड़कियों से छेड़खानी और दुष्कर्म का वीडियो हुआ वायरल
जहानाबाद की घटना के बाद गया के वजीरपुर में दो लड़कियों के साथ छेड़खानी, मारपीट और दुष्कर्म  के दो वीडियो सामने आए थे।
पहले वीडियो में  सुनसान जगह पर गांव के कुछ दबंग किस्म के युवक लड़की व उसके दोस्त को घेरकर युवक की बुरी तरह से पिटाई करते हैं। इस दौरान लड़की छोड़ देने की गुहार लगाती है। फिर, वे लड़की को घेर कर उसके साथ छेड़खानी शुरू कर देते हैं। उसके कपड़ों को उतारने के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देते हैं। इस बीच लड़की बार-बार छोड़ देने की दुहाई देती है।
दूसरे वीडियो में कुछ युवकों ने एक लड़की को पकड़ रखा है। वह भईया-भईया कहकर छोड़ देने की गुहार लगा रही है, पर कोई सुनने को तैयार नहीं है। एक अधेड़ व्यक्ति लड़की के साथ पकड़े गए युवक को बेरहमी से पीटता है। उसे जमीन पर गिराकर सिर पर लात मारता है। उसे बेसुध होने तक पीटा जाता है। उसके बाद लड़की के साथ मिलकर छेड़खानी की जाती है।
मसौढ़ी में छेड़खानी का वीडियो हुआ वायरल
जहानाबाद और गया की घटनाओं के बाद छेड़खानी का एक और वीडियो वायरल हुआ। यह घटना बिहार की राजधानी पटना के मसौढ़ी में हुई। वहां एक युवती को घंटों  बंधक बना कर रखा गया, उसके साथ छेड़खानी की गई तथा इसका वीडियो बना कर वायरल कर दिया गया।
पूर्णिया में घर में घुसकर किया दुष्कर्म, वीडियो वायरल
पूर्णिया सदर थाना क्षेत्र के एक घर में लड़की को अकेली पाकर तीन युवकों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया तथा उसका वीडियो बना वायरल कर दिया।
ये कानून का कैसा खौफ है कि दिनदहाड़े किसी लड़की की इज्जत पर हाथ डालने से लड़के बाज नहीं आ रहे। वो इस पर ही नहीं रुकते बल्कि वीडियो बनाकर वायरल करने तक की हिम्मत उनमें आ जाती है।
क्या कहते हैं आंकड़ें
दरअसल, स्मार्टफोन से वीडियो बना उसे शेयर करना काफी आसान हो गया है। आंकड़ों की मानें तो आज देश के कुल मोबाइल फोन धारकों में 62 फीसद स्मार्टफोन का उपयोग करते हैं। देश में प्रति 100 लोगों में करीब 93 के पास मोबाइल फोन है।
पुलिस के हत्थे चढ़ी देवरिया कांड की मुख्य आरोपी कंचनलता, पूछताछ जारी
देवरिया। यूपी के देवरिया बालिका गृह कांड में पुलिस ने मंगलवार को लखनऊ से आरोपी की बेटी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। देवरिया पुलिस बताया कि सोमवार को गिरिजा त्रिपाठी की बेटी कंचनलता त्रिपाठी का लोकेशन लखनऊ में मिला। जिसके बाद दो टीमों ने संभावित ठिकानों पर छापेमारी की लेकिन वह नहीं मिली। जिसके बाद मंगलवार की सुबह पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसे पुलिस लाइन में रखकर पूछताछ की जा रही है। वहीं अधीक्षक ने कहा कि सारे आरोप बेबुनियाद है। उसके यहाँ से कोई लड़की गायब नही है। आपको बता दें कि इससे पहले पुलिस ने संचालिका गिरिजा त्रिपाठी, पति मोहन त्रिपाठी और बेटे प्रदीप त्रिपाठी को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।
It was either negligence or connivance, it will be decided when the reports come in. CM is monitoring this. He is very firm that those responsible will not be spared: Rita Bahuguna Joshi, UP Women & Child Welfare Minister on #DeoriaShelterHomeCase pic.twitter.com/0j6SyLhrtv
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) August 7, 2018
देवरिया के एसपी रोहन पी कनय के अनुसार कंचन को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उधर जानकारी के अनुसार जांच रिपोर्ट में प्रशासन की लापरवाही और कई खामिया पाई गईं है। इसमें लड़कियों की मेडिकल जांच में शारीरिक शोषण की पुष्टि हुई है।  उधर मामले में मामले की जांच के लिए गईं आईएएस रेनुका कुमार और आईपीएस अंजू गुप्ता लखनऊ के लिए रवाना हो गई हैं। आज शाम उन्हें जांच रिपोर्ट मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सौंपनी है।
विरोध प्रदर्शन कर रहे पूर्व सांसद बालेश्वर यादव गिरफ्तार
देवरिया कांड की जांच की मांग को लेकर सपा द्वारा देवरिया में आयोजित आंदोलन से शामिल होने या रहे पड़रौना के पूर्व सांसद बालेश्वर यादव को तरकुलवा में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। देवरिया में पोस्टमार्टम चौराहा स्थित पार्टी कार्यालय पर सपा बड़ी संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओ को इसकी जानकारी हुई तो वह सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। उधर कांग्रेस व ऐपवा सुभाष चौक पर धरना शुरू करने की तैयारी में है। सपाइयों ने सोन्दा में सरकार का फ़ूका पुतला।
देवरिया कांड : 500-1500 रुपए में होता था बच्चियों का सौदा, लग्जरी गाडिय़ों में गोरखपुर होती थीं सप्लाई !
देवरिया। देवरिया के शेल्टर होम से भागी लड़की ने जो आरोप शेल्टर होम संचालकों पर लगाए हैं, वे बेहद गंभीर हैं। छुड़ाई गई लड़कियों ने जो कहानी सुनाई है वो रोंगटे खड़े कर देने वाली है। सूत्रों के मुताबिक शेल्टर होम के पीछे वाली गली में चार पहिया गाड़ी शाम को 4 बजे आकर रुकती थी। उसके बाद उसमें संरक्षण गृह की बड़ी दो लड़कियों को भेजा जाता था। उनके साथ छोटी बच्चियां भी भेजी जाती थी। सभी लोग सुबह 6 बजे के करीब वापस लौटते थे। सुबह उनके हाथों 500 से 1500 रुपए तक दिए जाते थे।
करीब 18 लड़कियां अभी भी गायब
देवरिया के इस शेल्टर होम से 24 लड़कियों को मुक्त कराया गया है और करीब 18 लड़कियां अभी भी गायब हैं। शेल्टर होम को प्रशासन ने सील कर दिया है। लड़कियों ने पुलिस को बताया है कि किस तरह गाडिय़ों से लोग शेल्टर होम में आते थे और यहां से लड़कियों को ले जाते थे। पीडि़ता के मुताबिक, महीने में 5-6 बार उन्हें बड़ी दीदियों के साथ गोरखपुर भेजा जाता था। जहां उनके साथ गलत काम किया जाता था। गोरखपुर में एक कमरे पर उन्हें ले जाया जाता था, जहां और भी बड़ी लड़कियां होती थीं। वहां लड़के भी होते थे।
लड़कियों को सजा-धजाकर तैयार कर भेजा जाता था गोरखपुर
मासूम पीडि़ता ने बताया कि उसके साथ कुछ भी गलत नहीं किया गया, लेकिन बड़ी दीदीयों को लड़कों के साथ भेजा जाता था। सुबह 6 बजे जब वापस होना होता था तो उनके हाथ में पैसे होते थे। पीडि़ता ने कहा कि गाड़ी में उसके साथ बड़ी मैम (संचालिका गिरिजा त्रिपाठी) खुद जाती थीं। गोरखपुर ले जाने से पहले लड़कियों को सजा-धजाकर तैयार भी किया जाता था। इससे पहले देवरिया के मां विंध्यवासिनी संरक्षण गृह में चल रहे देह व्यापार का खुलासा करने वाली 10 साल की मासूम ने जो कुछ भी पुलिस को बताया, वो होश फाख्ता करने वाला था।
रविवार शाम को मासूम किसी तरह महिला थाने पहुंची और शेल्टर होम की करतूत का खुलासा किया। बच्ची जन्म से ही शेल्टर होम में रह रही है। इस बच्ची ने पुलिस को अपनी आपबीती सुनाई। उसने बताया कि वह बिहार की रहने वाली है। उसकी मां की मौत तीन साल पहले हो गई थी। पिता ने दूसरी शादी करके उसे घर से निकाल दिया था। ननिहाल में भी उसे किसी ने आश्रय नहीं दिया। वह सड़क पर आ गई तो कुछ लोगों ने पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने उसे इस शेल्टर होम में लाकर रख दिया था। तब से वह यहीं रह रही थी।
पांच लोग गिरफ्तार, शेल्टर होम सील
जिले के एसपी ने बताया कि बालिका संरक्षण गृह में जिस्मफरोशी की शिकायत पर संचालिका समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। यहां यौन शोषण के आरोपों के बाद 24 लड़कियां मुक्तकराई गईं है। 18 लड़कियां अभी भी लापता है और शेल्टर होम को सील कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला कि यहां रह रहीं 15 से 18 साल की लड़कियों से अवैध धंधा कराया जा रहा है। इस बात के सामने आने पर पुलिस ने मौके से 24 महिलाओं और बच्चों को मुक्त कराया गया है। संस्था को सिल कराकर संचालिका गिरिजा त्रिपाठी, उसके पति मोहन त्रिपाठी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
CM ने  डीएम को हटाया
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देवरिया के जिला मुख्यालय में स्थित बालिका गृह से सेक्स रैकेट के मामले में कड़ा रूख अपनाते हुये जिलाधिकारी सुजीत कुमार को हटा दिया है। मुख्यमंत्री ने राज्य बालिका और बाल कल्याण मंत्री रीता बहुगुणा जोशी, राज्य के मुख्य सचिव गृह अरविंद कुमार, प्रमुख सचिव (महिला कल्याण) रेणुका कुमार और पुलिस महानिदेशक ओ पी सिंह को देवरिया के अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया। सोमवार को यहां बताया कि मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव महिला कल्याण रेणुका कुमार से इस मामले की जांच करने और शाम तक रिपोर्ट सौपने का आदेश दिया है। अधिकारी लखनऊ से सरकारी हेलिकॉप्टर द्वारा देवरिया पहुंचे गये हैं।
प्रदेश के सभी बालगृहों के जांच के निर्देश
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देवरिया के नारी संरक्षण गृह की घटना को गंभीरता से लिया है और प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों को बाल गृह व महिला संरक्षण गृह का निरीक्षण करने का निर्देश दे दिया है। उन्होंने कहा कि इस पर ध्यान दिया जाए कि वहां पर रहने वाले बच्चों व महिलाओं को किसी तरह की मुश्किल न हो साथ ही उन्होंने इन गृहों में सुरक्षा प्रबंध और कड़े करने का निर्देश दिये हैं।