Women Empowerment India – Dainik Bhaskar UP/UK

गिरगिट की तरह रंग बदलने वाली कांग्रेस और सपा जन्मजात महिला विरोधी….विशेष सत्र से पहले सीएम योगी का विपक्ष पर करारा प्रहार
विधानसभा के विशेष सत्र से पहले मुख्यमंत्री ने पत्रकाराें से वार्ता

लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को विधानसभा के एक दिवसीय विशेष सत्र से पहले कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और इंडी गठबंधन पर तीखा हमला बोला। उन्होंने इन दलों को महिला विरोधी बताते हुए कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम का संशोधन रोकने के उनके आचरण की निंदा के लिए यह विशेष सत्र बुलाया गया है।

मुख्यमंत्री योगी ने विधानसभा सत्र से पहले आज सुबह पत्रकारों से वार्ता की। योगी ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि ये दल जन्मजात महिला-विरोधी हैं। उनकी रग-रग में नारी का अपमान भरा हुआ है। जब भी सपा को प्रदेश में सत्ता मिली, महिलाओं पर अत्याचार और क्रूर घटनाओं ने बर्बरता की सारी हदें पार कर दीं। हर व्यक्ति जानता है कि सपा सरकार के समय ‘देख सफाई, बिटिया घबराई’ जैसे स्लोगन बन गए थे। स्टेट गेस्टहाउस कांड हो या अन्य महिला संबंधी अत्याचार, इनकी छवि जगजाहिर है।

मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर कटाक्ष किया कि इनके पास कालिख मिटाने का अच्छा अवसर था। वे नारी शक्ति वंदन संशोधन विधेयक में सहयोग कर अपनी महिला-विरोधी छवि बदल सकते थे, लेकिन उन्होंने यह मौका भी गंवा दिया। अब ये दल लगातार इस मुहिम में लगे हैं कि यह संशोधन और अधिनियम लागू न हो पाए। विपक्ष ने ऐसे प्रयास किए जिनसे प्रदेश और देश में व्यवस्था पर सवाल खड़े हों।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरुवार को पूरे दिन इसी विषय पर चर्चा होगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया जाएगा कि उनके नेतृत्व में महिलाओं को गरिमा, सम्मानजनक स्थान, स्वावलंबन और सशक्तीकरण मिल रहा है। नीति-निर्धारण में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए भाजपा और एनडीए निरंतर आगे बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री ने शाहबानो प्रकरण से लेकर अब तक के इतिहास का जिक्र करते हुए कहा कि विपक्ष हमेशा महिलाओं के आरक्षण के मार्ग में बाधक बना रहा है। गुरुवार की चर्चा में सपा, कांग्रेस, डीएमके, टीएमसी और अन्य सहयोगी दलों और उनके महिला-विरोधी चरित्र को पूरी तरह एक्सपोज किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने विधानमंडल दल के सभी सदस्यों से अपील की कि वे चर्चा में सक्रिय रूप से भाग लें। उन्होंने सपा और कांग्रेस के सदस्यों से कहा कि अगर इनमें नैतिक साहस है तो चर्चा में भाग लें और स्पष्ट बताएं कि उन्होंने नारी शक्ति वंदन संशोधन विधेयक का विरोध क्यों किया? इस विरोध के पीछे उनकी मंशा क्या थी? मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर उन्हें लगता है कि उनके नेताओं ने गलत किया है तो इनका दायित्व है कि वे माफी मांगें या निंदा प्रस्ताव को पारित करवाकर महिला-विरोधी आचरण की निंदा के भागीदार बनें। उन नेताओं की जरूर निंदा की जानी चाहिए, जिन्होंने आधी आबादी को राजनीतिक सशक्तीकरण और आरक्षण के लाभ से वंचित रखा।

प्रधानमंत्री मोदी ने वाराणसी में नारी वंदन सम्मेलन को किया संबोधित, कहा-महिला आरक्षण लागू करने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ूंगा
-प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वाराणसी में नारी वंदन सम्मेलन को किया संबोधित-वाराणसी के लिए 6330 करोड़ की 163 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास

वाराणसी । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि देश को विकसित बनाने का क्रम अनवरत चल रहा है। उसका सबसे मजबूत स्तंभ भारत की नारी है। आज सभी माताओं, बहनों से एक महायज्ञ की शुरुआत के लिए आशीर्वाद लेने आया हूं। यह लक्ष्य लोकसभा और विधान सभाओं में महिलाओं के लिए आरक्षण लागू करना है। हमने प्रयास किया लेकिन सपा और कांग्रेस जैसे दलों ने यह नहीं होने दिया। हम लक्ष्य तक नहीं पहुंच पाए। आरक्षण लागू हो, इसमें मैं कोई कोर कसर नहीं छोड़ूंगा।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार को बाबा विश्वनाथ की पावन नगरी वाराणसी में छह हजार 330 करोड़ की लागत वाली 163 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करने के बाद नारी वंदन सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी दो अमृत भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखा रवाना किया। यह ट्रेनें बनारस से पुणे एवं अयोध्या से मुंबई के लिए चलेंगी। उन्हाेंने बनास डेयरी के तीन लाख 21 हजार 813 दुग्ध उत्पादकों को बोनस राशि का भी उनके बैंक खातों में हस्तांतरित किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बनारस लोकोमोटिव वर्क्स ग्राउंड पर नारी वंदन सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी काशी माता श्रृंगार गौरी, अन्नपूर्णा, विशालाक्षी, माता संकटा और मां गंगा की दिव्य धरती है। प्रधानमंत्री मोदी ने भोजपुरी में माताओं, बहनों को प्रणाम किया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि देश को विकसित बनाने का क्रम अनवरत चल रहा है। उसका सबसे मजबूत स्तंभ भारत की नारी है। आज सभी माताओं, बहनों से एक महायज्ञ की शुरुआत के लिए आशीर्वाद लेने आया हूं। यह लक्ष्य लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं के लिए आरक्षण लागू करना है। प्रधानमंत्री ने महिला आरक्षण के मुद्दे पर कांग्रेस, सपा और टीएमसी समेत अन्य विपक्षी दलों को महिला विरोधी करार दिया। उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण लागू करने का हमने प्रयास किया लेकिन सपा और कांग्रेस अन्य विपक्षी दलों ने यह नहीं होने दिया। हम लक्ष्य तक नहीं पहुंच पाए। आरक्षण लागू हो, इसमें कोई कोर कसर नहीं छोड़ूंगा।

उन्होंने कहा कि महिला के मजबूत होने से पूरा परिवार और समाज मजबूत होता है। अतीत में महिलाओं को बहुत कठिनाई का सामना करना पड़ा है। बेटियों को तमाम सवालों का सामाना करना पड़ा है। देश की ज्यादातर बेटियां इससे गुजरीं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि 25 साल पहले जब गुजरात में मुख्यमंत्री बना तो बेटियों के लिए दो योजनाएं शुरू कीं। वर्ष 2014 में केंद्र में हमारी सरकार आई तो बेटियों की समृद्धि और सुविधा से जुड़ी कई योजनाएं शुरू की गयीं। दो साल पहले काशी से ही सुकन्या समृद्धि योजना की शुरुआत की गयी। यह योजना बेटियों के आगे बढ़ने में बड़ी भूमिका अदा कर रही है। पढ़ाई, कमाई और दवाई के साथ करोड़ों बहनों के नाम पर पहली बार कोई प्रापर्टी रजिस्टर हुई है। उन्होंने भोजपुरी में कहा कि आज हमार माई बहन अपने घर कर मालकिन बनत है।

उन्होंने कहा कि आपने यहां यूपी में हालात बदलते हुए देखा है। सपा की सरकार में बेटियों का घर से बाहर निकलना दूभर हो गया था। आज बेटियों की ओर देखने वालों का क्या हश्र होता, यह सब जानते हैं। महिला पुलिस थाने स्थापित किए गए हैं। ऐसे कदम बेटियों को सुरक्षा देते हैं। बहनों की आर्थिक भागीदारी बढ़ाने पर बल दिया गया। स्वयं सहायता समूहों से जुड़कर तीन करोड़ बहने लखपति दीदी बन चुकी हैं। लखपति दीदी बनने में डेयरी की भी बड़ी भूमिका है। आज डेयरी से जुड़ी बहनों को 106 करोड़ रुपये बोनस के रूप में मिले हैं। काशी की बहनों से कहना चाहता हूं कि अभी तो यह शुरुआत है। भाजपा सरकार बहनों को आत्मनिर्भर बना रही है।

मोदी ने कहा कि बेटियों के लिए सभी तीनों सेनाओं में स्थान मिला है। आज हर क्षेत्र में हर मोर्चे पर बेटियों मजबूत कार्य कर रही है। देश की नई संसद बनाने के पीछे बहनों की भागीदारी बढ़ाना एक महत्वपूर्ण कारण था। महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए संसद में नया कानून लाया गया लेकिन सपा, कांग्रेस और टीएमसी जैसे दलों ने उसे रोक दिया। 40 साल से ये दल इस पर ब्रेक लगाए हुए हैं। परिवारवादी दल बेटियों से डरे हुए हैं। वे बहनों को विधानसभा और संसद नहीं आने देना चाहते हैं। वे जानते हैं कि अगर मजबूत नेतृत्व प्रदान करने वाले बहनें संसद आ जाएंगी तो इनकी पोल खुल जाएगी। उन्होंने कहा कि देश की बेटियां इनकी कुटिल चाल समझ गयी हैं। पश्चिम बंगाल, असम से लेकर केरलम तक बहनों से इनके (विपक्ष) खिलाफ मजबूत वोट किया है।

प्रधानमंत्री मोदी ने काशी में हुए विकास कार्यों को भी गिनाते हुए कहा कि इन कार्यों से यहां के लोगों को सबसे अधिक लाभ हो रहा है। हमारी काशी अविनाशी है। यह निरंतर चलने वाला शहर है। इसी तरह विकास का पहिया भी लगातार गतिमान है।

इस मौके पर राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, उप्र भाजपा के अध्यक्ष पंकज चौधरी, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक व अन्य नेता मौजूद रहे।

विपक्ष के नकारात्मक सोच के खिलाफ देश में आक्रोश, प्रधानमंत्री मोदी नए भारत के निर्माता : योगी आदित्यनाथ
बरेका में आयोजित ‘जनआक्रोश महिला सम्मेलन’ में मुख्यमंत्री ने विपक्षी दलों पर जमकर हमला बोला

बोले— नया भारत केवल भौतिक विकास तक सीमित नहीं

वाराणसी । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में नारी सुरक्षा और सम्मान को जिस संकल्प के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आगे बढ़ाया है, उसे रोकने का प्रयास विपक्ष, कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और उनके सहयोगी गठबंधन ने किया है।

विरोधी दलों के नकारात्मक सोच के खिलाफ पूरे देश में आक्रोश है। देश की संसद, देश की विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण मिले। उसे रोकने के लिए सपा, कांग्रेस ने कुत्सित प्रयास किया है। आज आधी आबादी के बीच जो आक्रोश दिखाई दे रहा है, वह विपक्ष के इस नकारात्मक रवैये का परिणाम है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार शाम बरेका में आयोजित ‘जनआक्रोश महिला सम्मेलन’ को संबोधित कर रहे थे।

मंच पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मौजूदगी में मुख्यमंत्री ने विरोधी दलों को सीधे निशाने पर लेकर कहा कि प्रधानमंत्री के विजन और नेतृत्व का ही परिणाम है कि आज देश एक नए युग की ओर बढ़ रहा है और हम सभी नए भारत का साक्षात दर्शन कर रहे हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को “नए भारत का निर्माता” बताया और कहा कि नया भारत केवल भौतिक विकास तक सीमित नहीं है, बल्कि यह समग्र विकास की अवधारणा को भी आत्मसात कर रहा है।

आज समाज के हर वर्ग को साथ लेकर आगे बढ़ने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत की संकल्पना अब साकार होती दिखाई दे रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सम्मेलन महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस भीषण गर्मी में काशी की महिलाओं का उत्साह वंदनीय है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए निरंतर कार्य हुआ है। बड़ी संख्या में महिलाएं प्रधानमंत्री के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए उनके स्वागत में शामिल हो रही हैं, जो प्रमाण है कि देश की आधी आबादी पूरी मजबूती के साथ उनके विजन और योजनाओं के साथ खड़ी है।

आगे कहा, अप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजन के चलते देश विकसित भारत की ओर बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री मोदी हमेशा कहते हैं कि देश के अंदर सिर्फ चार जातियां हैं-नारी, गरीब और युवा और अन्नदाता। काशी की आध्यात्मिक शक्ति और प्राचीनता का उल्लेख कर मुख्यमंत्री ने कहा कि काशी के बारे में जो धारणा थी वह बदलती हुई दिखाई दे रही है। पिछले 11-12 वर्ष में काशी पूरी दुनिया के लिए आकर्षण का केंद्र बन गई है। काशी जिस शिव की, बाबा विश्वनाथ की शाश्वत चेतना का केंद्र बिंदु थी, वह फिर से काशी विश्वनाथ धाम के रूप में हमें देखने को मिली है। विरासत और विकास का वह अद्भुत समन्वय न केवल काशी में उत्तर प्रदेश में और पूरे देश के अंदर दिखाई दे रहा है। प्रधानमंत्री ने काशी से प्रारंभ किया परंपरा को जीवंतता प्रदान की।