yogi cabinet reshuffle – Dainik Bhaskar UP/UK

पार्टी से नाराज़ सहयोगी दलों को CM देंगे बड़ा गिफ्ट, अपने कोटे के 6 मंत्री हटाकर बनाएंगे जगह
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ”मेरा बूथ सबसे मजबूत अभियान” के तहत गुरुवार को देशभर के भाजपा कार्यकर्ताओं से संवाद किया। इसी क्रम में प्रधानमंत्री उत्तर प्रदेश के 92 जनपदों (संगठनात्मक) के कार्यकर्ताओं के मन की बात से रुबरु हुए। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत तमाम मंत्री अपने तय जिलों में पहुंचकर कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री मोदी के इस महासंवाद कार्यक्रम का हिस्सा बने। बताते चले आगामी लोग सभा चुनाव के बस बस कुछ ही दिन बचे है. इस बीच भाजपा सरकार चुनाव जीतने के लिए हर तरह की कोसिसे कर कर रही है.

इस बीच  लोकसभा चुनाव में एनडीए कुनबे को एकजुट रखने की कवायद में जुटी बीजेपी उत्तर प्रदेश में मंत्रिमंडल में फेरबदल कर सकती है. यह फेरबदल दोनों अहम सहयोगी अपना दल व सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी को साधने की एक कोशिश कहा जा रहा है. यह भी बात सामने आ रही है कि मंत्रिमंडल में बदलाव के लिए बीजेपी अपने कोटे के 6 मंत्रियों को हटा सकती है. हटाए जाने वाले मंत्रियों की लिस्ट एक महीने से तैयार है.

योगी मंत्रिमंडल में फेरबदल पिछले कई महीनों से लंबित है

लेकिन अब यह काम जल्द हो सकता है. लेकिन विस्तार के समय को लेकर बीजेपी फ़िलहाल असमंजस में है. बीजेपी यह तय नहीं कर पा रही है कि यह काम लोकसभा चुनाव से पहले करना है या बाद में. बीजेपी सूत्रों के मुताबिक लोकसभा चुनाव से पहले दोनों सहयोगियों की नाराजगी दूर करने की तैयारी की जा रही है.

गौरतलब है कि ओमप्रकाश राजभर ओबीसी आरक्षण में बंटवारे के लिए सामाजिक न्याय समिति की रिपोर्ट लागू करने पर अड़े हैं. उनकी दूसरी मांग अपने विभाग में बदलाव की है. लेकिन बीजेपी ओबीसी आरक्षण में बंटवारा लोकसभा चुनाव से पहले नहीं कर सकती, लिहाजा राजभर दूसरी मांग को मानने के लिए तैयार है. इसी तरह अपना दल को साधने के लिए बीजेपी उसके एक सदस्य को कैबिनेट मंत्री का दर्जा दे सकती है.

इस वजह से नहीं तय हो रह विस्तार का समय

दरअसल बीजेपी को डर है कि लोकसभा चुनाव से पहले मंत्रिमंडल में विस्तार से उसे नुकसान हो सकता है. जिन मंत्रियों को हटाया जाएगा उसकी जाति के लोग नाराज हो सकते हैं. जिसका खामियाजा बीजेपी को चुनाव में उठाना पड़ सकता है. इसी कारन पार्टी लोकसभा चुनाव तक कोई सरदर्दी मोल लेना नहीं चाहती.

योगी कैबिनेट का जल्द हो सकता है विस्ता, इन मंत्रियो को मिल सकती है जगह
नई दिल्ली। चुनावी महाभारत 2019 लोकसभा चुनाव का सेमीफाइनल माने जा रहे पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा तेजी पकड़ ली है वही बहुत जल्द यूपी की योगी सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार करने जा रही है। सूत्रों के हवाले से खबर है कि नवरात्र के दौरान या इसके ठीक बाद योगी मंत्रिमंडल में कुछ नए चेहरे शामिल किए जा सकते हैं। आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए अनुसूचित जाति और पिछड़े वर्ग से आने वाले कुछ विधायकों को योगी सरकार के मंत्रिमंडल में जगह दिए जाने की चर्चा है। वहीं, खबर है कि मंत्रिमंडल में मौजूद कुछ मंत्रियों का कद भी बढ़ाया जा सकता है।

एससी और पिछड़े वर्ग से बनेंगे मंत्री

सूत्रों की मानें तो अनुसूचित जाति और पिछड़े वर्ग से आने वाले कुछ विधायकों को मुख्य तौर पर योगी सरकार में मंत्री पद से नवाजा जाएगा। 2019 के लोकसभा चुनाव की तैयारियों के तहत यूपी में भाजपा का विशेष फोकस पिछड़े वर्ग पर है। हाल ही में भाजपा ने प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के नेतृत्व में यूपी में पिछड़े वर्ग के कई सम्मेलन भी किए हैं। वहीं, एससी/एसटी एक्ट के बाद बदले समीकरणों को देखते हुए दलित और सवर्ण वर्ग से भी कुछ विधायकों को मंत्रिमंडल में शामिल किया जाएगा।

मंत्री पद के लिए इन नामों पर चर्चा

भाजपा से जुड़े सूत्रों का कहना है कि अगस्त-सितंबर महीने में यूपी में हुए पिछड़े वर्ग के सम्मेलनों में गुर्जर समाज ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा था कि सरकार में उनकी जाति का कोई प्रतिनिधित्व नहीं है। ऐसे में भाजपा इस वर्ग की नाराजगी दूर करने के लिए गुर्जर समाज के कुछ विधायकों को मंत्री पद दे सकती है। मंत्रि पद के लिए जिन नामों पर चर्चा है, उनमें अवतार सिंह भड़ाना, अशोक कटारिया और तेजपाल नागर का नाम सबसे आगे है। वहीं, स्वतंत्र देव सिंह समेत कुछ मंत्रियों का कद भी बढ़ाया जा सकता है।

जल्दी फेरबदल के पीछे क्या है वजह?

आपको बता दें कि हाल ही में पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हुआ है। आने वाले दिनों में इन राज्यों में चुनाव प्रचार के लिए यूपी के भाजपा नेता भी पहुंचेंगे और उनकी व्यस्तता बढ़ जाएगी। ऐसे में संभव है कि आगामी कुछ दिनों में ही योगी मंत्रिमंडल का विस्तार कर लिया जाए। यूपी के मंत्रिमंडल में फेरबदल की चर्चा काफी पहले से थी। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के सामने भी कई बैठकों में इस मुद्दे पर चर्चा हो चुकी है, लेकिन किसी ना किसी कारणवश यह फेरबदल टल रहा था।