Yogi Sarkar gives two lakhs of rupees – Dainik Bhaskar UP/UK

रायबरेली रेल हादसा: योगी सरकार ने दो-दो लाख, रेलवे ने पांच-पांच लाख रुपये मुआवजे का किया ऐलान
लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रायबरेली रेल हादसे में मृतकों के परिवारों को दो-दो लाख और घायलों को 50-50 हजार रुपये का मुआवजा देने का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री ने मृतक के परिवार के प्रति दुःख व्यक्त किया है। साथ ही घायलों को बेहतर इलाज मुहैया कराये जाने के लिए सभी जिला अस्पतालों को निर्देशित किया है।

वहीं, रेल मंत्री पीयूष गोयल ने ऐलान किया है कि इस घटना में मारे गए लोगों के परिजनों को रेलवे की तरफ से पांच-पांच लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा, जबकि गंभीर रूप से घायलों को एक लाख और सामान्य रूप से घायलों को 50 हजार रुपये का मुआवजा दिया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि यह हादसा कैसे हुआ है, इसकी भी जांच करायी जाएगी। मैं इसकी पल-पल की खबर अधिकारियों से ले रहा हूं। इसके अलावा पुलिस महानिदेशक ओमप्रकाश सिंह ने रायबरेली हादसे की जानकारी ली। उन्होंने किसी साजिश से इनकार किया है। मामले की जांच के लिए एटीएस की एक टीम को रायबरेली रवाना कर दिया गया है। एनडीएआरएफ की टीम राहत बचाव कार्य कर रही है। माना जा रहा है कि इस हादसे में मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। बोगी में अभी भी यात्री फंसे हुए हैं, जिनको बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है।

गौरतलब है कि रायबरेली के हरचंदपुर स्टेशन के पास न्यू फरक्का एक्सप्रेस की इंजन समेत आठ बोगियां बुधवार की सुबह बेपटरी हो गई। अब तक इस हादसे में आठ लोगों की मौत की खबर है, जबकि 35 यात्री गंभीर रूप से घायल हैं। स्थानीय लोगों और हरचंदपुर स्टेशन के स्टाफ के साथ एनडीआरएफ की टीम राहत बचाव कार्य में जुटी है। घटनास्थल का निरीक्षण के लिए रेलवे बोर्ड के चेयरमैन अश्विनी लोहानी समेत रेलवे के आलाधिकारी मौक पर पहुंच गए हैं।

सोनिया, राहुल भी जा सकते हैं रायबरेली

कांग्रेस का गढ़ कहा जाने वाला रायबरेली जिले में हुई रेल दुर्घटना को लेकर कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और वर्तमान के कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने जल्द ही मृतकों के परिवार से मिलने की बात कही है।