Yojana – Dainik Bhaskar UP/UK

कानपुर : केडीए ने बर्रा-6 योजना व प्रेरणा विहार योजना की अभियान चलाकर की 21000 वर्गमी भूमि की कब्जा मुक्त
कानपुर। जिलाधिकारी/उपाध्यक्ष कानपुर विकास प्राधिकरण विशाख जी. के निर्देशन में प्राधिकरण की स्वामित्व की भूमि पर किये गये अवैध कब्जे/अतिक्रमण के विरूद्ध बृहद् ध्वस्तीकरण अभियान के तहत कार्रवाई हुई।

अवैध कब्जेदार विष्णु कुमार यादव उर्फ पंगु यादव के विरूद्ध आईजीआरएस में विगत कई वर्षो से आ रही शिकायत के विरूद्ध बड़ी कार्यवाही। प्राधिकरण स्वामित्व की भूमि पर राष्ट्रीय राजमार्ग एन0एच0-27 से लगी हुई  बर्रा-6 योजना एवं प्रेरणा विहार योजना में कुल क्षेत्रफल लगभग 21000 वर्गमी0 को अवैध कब्जे से प्राधिकरण टीम द्वारा 4-5 बुलडोजर का उपयोग करते हुये मुक्त कराया गया।उक्त भूमि का अनुमानित मूल्य लगभग रु0 45.00 करोड़ है।उपाध्यक्ष द्वारा तत्काल उक्त भूमि का अभिलेखीय परीक्षणोपरान्त समस्त भूखण्डों को नियमानुसार ई-आॅक्शन के माध्यम से आम जनमानस के उपयोगार्थ तत्काल विक्रय किये जाने के निर्देश दिये गये।

अभियान के प्रथम चरण में ग्राम बर्रा की आराजी संख्या-509, 511, 300, 502 (कुल क्षेत्रफल लगभग 5000वर्गमी0) की भूमि पर ट्रक बाॅडी रिपेयर इत्यादि के कार्य हेतु बनाये गये कच्चे पक्के निर्माण को प्राधिकरण की टीम द्वारा ध्वस्त कराते हुये उक्त भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। द्वितीय चरण में उक्त भूमि के बगल में स्थित 1000वर्गमी0 भूमि पर अवैध कब्जा कर किये जा रहे कबाड़ के कार्य हेतु बनाये गये निर्माण को प्राधिकरण द्वारा ध्वस्त करते हुये कब्जा मुक्त कराया गया।

तृतीय एवं अन्तिम चरण में ग्राम बर्रा की आराजी संख्या-876, 884 (कुल क्षेत्रफल लगभग 15000वर्गमी0) भूमि पर अवैध कब्जा कर चट्टे एवं कबाड़ का कार्य संचालित किया जा रहा था, जिसे प्राधिकरण की टीम द्वारा ध्वस्त करते हुये अतिक्रमण मुक्त कराया गया।कार्यवाही के दौरान विशेष कार्याधिकारी सत शुक्ला, अधिशाषी अभियन्ता धीरेन्द्र बाजपेयी, विशेष कार्याधिकारी अजय कुमार सहित प्रवर्तन, अभियंत्रण एवं भूमि बैंक अनुभाग की टीम मय क्षेत्रीय पुलिस बल के साथ उपस्थित रही।

लखीमपुर : “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं” योजना के तहत मना कन्या जन्मोत्सव, अभिभावकों के खिले चेहरे
लखीमपुर खीरी। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत जिलेभर में नव जन्मी कन्याओं का जन्मोत्सव रंग से सराबोर होकर मनाया गया। प्रशासन की पहल पर कन्याओं के जन्म लेने पर परिजनों में खुशियां और उत्साह देखने को मिला। होली से पूर्व जिले में नव जन्मी कन्याओं का बर्थ डे पर जिला महिला चिकित्सालय समेत सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में प्रशासनिक अफसरों, चिकित्साधिकारियों, जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में कन्याओं के अभिभावकों ने केक काटा। कन्याओं के माता पिता को बेबी किट भी प्रदान की। वही प्रशासन ने होली के पर्व के मद्देनजर रंग, गुलाल सहित गुझिया का भी वितरण किया।

रंग से सराबोर हुए चिकित्सालय, कन्या जन्मोत्सव पर काटा केक, बाटी बेबी किट

जिला महिला चिकित्सालय में डीपीओ संजय कुमार निगम ने कन्या जन्म उत्सव आयोजन की स्वयं कमान संभाली, जिसमें उप जिलाधिकारी सदर श्रीमती श्रद्धा सिंह, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ ज्योति मल्होत्रा ने अपने सम्मुख सभी नव जन्मी कन्याएं के माता-पिता को बेबी किट एवं अन्य सामग्री का वितरण किया। इस दौरान अफसरों ने रंग लगाकर बेटी की जन्म पर शुभकामनाएं दी।

एसडीएम श्रद्धा सिंह ने कहा कि जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह के नेतृत्व में जनपद में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत बेटियों के प्रति अभिभावकों में सकारात्मक दृष्टिकोण उत्पन्न करने एवं संस्थागत प्रसव को बढ़ावा दिए जाने के उद्देश्य से अधिकारियों की तरफ से जनपद में विभिन्न स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। डीपीओ संजय कुमार निगम ने बताया कि जिला महिला चिकित्सालय समेत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में नव जन्मी बालिकाओं के अभिभावकों को बधाई पत्र दिया, तथा उनसे आग्रह किया गया कि बिना किसी भेदभाव के अपनी बेटियों का लालन-पालन करें, सरकार से मिलने वाली सभी योजनाओं का हर किसी को लाभ पहुंचेगा।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फूलबेहड़ में जिला समन्वयक निक्की गुप्ता के संयोजन में कन्या जन्मोत्सव का भव्य आयोजन हुआ, जिसमें कन्याओं के अभिभावकों को माला पहनाकर उनका अभिनंदन किया गया। चिकित्सा अधिकारियों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में केक काटकर जन्मदिन को विशेष बनाया गया। जिला समन्वयक निक्की गुप्ता ने कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना का मुख्य उद्देश्य बेटियों के अस्तित्व को बचाना एवं उनकी सुरक्षा को सुनिश्चित करना है।

इसके साथ शिक्षा के माध्यम से लड़कियों को सामाजिक और वित्तीय रूप से स्वतंत्र बनाना है। लोगों को बेटियों के प्रति जागरुक करना एवं महिलाओं के लिए कल्याणकारी सेवाएं वितरित करने में सुधार करना है। उल्लेखनीय है कि बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ योजना के तहत पूरे जिले में एक साथ बड़े पैमाने पर कन्या जन्मोत्सव का आयोजन हुआ। इस आयोजन के समन्वय, संयोजन के लिए डीपीओ ने सभी अधीनस्थ कार्मिकों की ड्यूटी भी लगाई गई।