you are insulting the country. – Dainik Bhaskar UP/UK

नीतिश के बयान पर PM मोदी बोले- कितना नीचे गिरोगे, देश की बेइज्जती करा रहे
दमोह। पीएम मोदी आज मध्यप्रदेश के गुना, दमोह और मुरैना जिले के दौरे पर हैं। उन्होंने गुना में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा नीतिश कुमार के विधानसभा में दिए बयान पर तंज कसा।

बिना नाम लिए नीतिश पर मोदी ने कसा तंज

दमोह के बाद पीएम मोदी गुना जिले के दौरे पर पहुंचे हैं। यहां जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने नीतिश कुमार का नाम लिए बिना उनके विधानसभा में दिए बयान पर तंज कसा। पीएम मोदी ने कहा कि इंडी एलांयस के बहुत बड़े नेता ने विधानसभा में ऐसी भाषा में भद्दी बातें कीं। कोई शर्म नहीं है उनको। इंडी एलायंस का एक भी नेता एक भी शब्द कहने के लिए तैयार नहीं हुआ। माताओं-बहनों के लिए ऐसी सोच रखते हैं। कैसी दुर्भाग्य आया है देश का। कितना नीचे गिरोगे, दुनिया में देश की बेइज्जती करा रहे हैं। मैं माताओं बहनों के सम्मान के लिए जो हो सकेगा उससे पीछे नहीं हटूंगा।

पीएम ने भाजपा सरकार की उपलब्धियों को भी गिनाया। मोदी ने कहा कि हमने महिलाओं को घर का मालिक बनाया है। हमने चार करोड़ लोगों को पक्के घर दिए हैं। हम वो लोग हैं जितनी भक्ति से राम मंदिर बनाते हैं उतनी ही भक्ति से गरीबों के घर भी बनाते हैं। हमने गुना के 22 हजार लोगों को पक्के घर दिए हैं। लाडली बहना योजना और लाडली लक्ष्मी योजना से हम बहनों बेटियों को सशक्त कर रहे हैं।

कांग्रेस का मतलब ही है बर्बादी की गारंटी: मोदी

नोटबंदी को याद करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि जो लोग नोट के गद्दों पर सोते थे उनकी नींद उड़ गई थी। मुझे भ्रष्टाचार पर कड़ी कार्रवाई करने के लिए कांग्रेस मुझे सौ-सौ गालियां देते हैं। जो मुझे गालियां देते हैं, ये सारे लोग किसी न किसी घोटाले में फंसे हुए हैं। लेकिन ये लोग चाहे कितनी भी गालियां दे भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई नहीं रुकेगी।

इसी साल मध्यप्रदेश के लोगों को केंद्र सरकार ने हजारों करोड़ रुपये लोगों को भेजे हैं, क्योंकि यहां कोई पंजा सरकार में नहीं है। अगर कांग्रेस यहां गलती से भी आ गई तो यहां 85 फीसदी कमीशन तय है। कांग्रेस फिर से एमपी को बीमारू राज्य बना देगी। युवाओं को कांग्रेस से सावधान रहना है। भाजपा का लक्ष्य गरीब का विकास है। कांग्रेस को लोगों ने 60 साल मौका दिया, लेकिन कांग्रेस ने बुंदेलखंड को सिर्फ सूखा दिया। कांग्रेस को जहां मौका मिला वहां उसने किया क्या है। छत्तीसगढ़ में सट्टा और राजस्थान में लाल डायरी है। कांग्रेस का मतलब ही है बर्बादी की गारंटी। ये लोग झूठ का पिटारा लेकर घूम रहे हैं। ये कहते हैं किसानों का कर्ज माफ करने का लेकिन किसान वर्षों तक किसानों को ठगती रही है। पीएम मोदी ने कहा कि ये चुनाव सिर्फ विधायक चुनने के लिए नहीं है, ये मध्यप्रदेश के विकास के लिए है। हमें एमपी को देश के टॉप 5 औद्योगिक राज्यों में पहुंचाना है।

दमोह पहुंचे पीएम मोदी, जनसभा को कर रहे संबोधित

पीएम मोदी आज दमोह जिले के दौरे पर हैं। उन्होंने दमोह के इमलाई गांव में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस कभी गरीबी खत्म नहीं कर पाई। क्योंकि कांग्रेस के नेताओं की नियत ठीक नहीं थी। अमीर और अमीर होते गए, गरीब और गरीब होते गए। आज भाजपा के सेवाकाल में गरीबी से बाहर निकल रहा है। पूरी दुनिया भारत के विकास की चर्चा कर रही है। पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि जब मेरा तीसरा सेवाकाल शुरू होगा तो मैं भारत की अर्थव्यवस्था को तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाकर रख दूंगा। हमारी गारंटी देश का खजाना खाली करने की नहीं होती।

रिमोट से चल रहे खरगे

पीएम मोदी ने कहा कि आज का समय कांग्रेस से सबसे ज्यादा सावधान रहने का है। कांग्रेस वो पार्टी है, जो गरीबी के हक का पैसा छीन लेती है। कांग्रेस वो पार्टी है जो हजारों करोड़ रुपये के घोटाले करती है। कांग्रेस वो पार्टी है जो एक समाज को दूसरे से लड़ाकर कुर्सी कब्जा करने का खेल करती है। कांग्रेस के लिए देश और राज्य का विकास जरूरी नहीं हैं। उसके लिए सिर्फ अपना स्वार्थ जरूरी है। उस समय देश के पीएम रिमोट से चलते थे, अब कांग्रेस के अध्यक्ष रिमोट से चल रहे हैं। वो कुछ कर नहीं पाते। नाम मात्र का कर दिया है उनको। कभी-कभी अध्यक्ष खुद के मूड में आ जाते हैं। कल उन्होंने पांडवों को याद किया था। जब रिमोट चलता है तब वो सनातन को गाली देते हैं। जब रिमोट बंद हो जाता है, तब पांडवों को याद करते हैं। मुझे गर्व है हम पांडवों की राह पर चल रहे हैं।

आज पहली बार चंबल के दौरे पर रहेंगे मोदी

आज (8 नवंबर) मुरैना में पहली बार पीएम नरेन्द्र मोदी की सभा होने जा रही है। यह सभा शहर में 5वीं बटालियन पुलिस परेड ग्राउंड में होगी।यहां पुलिस ने उनकी सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए है। सुरक्षा के लिए एक हजार जवान तैनात किए गए हैं। जवानों का नेतृत्व करने के लिए एएसपी, एसपी और एडीजीपी रैंक के अधिकारियों की टीम तैनात की गई है। पीएम की सुरक्षा के लिए यहां दो दिन पहले ही एनएसजी की टीम मुरैना आ चुकी है। एनएसजी के हिसाब से सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए जा चुके हैं। बाहर से बड़ी संख्या में पुलिस बल बुलाया गया है। मुरैना शहर की ओर आने-जाने वाले सभी मार्गों पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

बिना नाम लिए नीतिश पर मोदी ने कसा तंज, बोले- कितना नीचे गिरोगे, महिलाओं को ऐसे बोलोगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दमोह विधानसभा के इमलाई गांव आएंगे। यहां पर करीब 50 हजार लोगों के बैठने का इंतजाम किया गया है। हेलीकाप्टर उतरने के लिए तीन हेलीपैड बनाए गए हैं। वे बुधवार को सुबह 11 बजे आएंगे। उनके आगमन की सारी तैयारियां कर ली गई हैं। आसपास का एरिया नो फ्लाईजोन घोषित किया गया है।