प्रियंका गांधी न्यूज – Dainik Bhaskar UP/UK

मनी लाॅड्रिंग के आरोप में फंसे वाड्रा, ईडी दफ्तर में पूछताछ जारी, पात्रा ने बोली ये बात..
मनी लॉन्ड्रिंग केस के मामले  में  सोनिया गांधी के दामाद कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा के पति रॉबर्ट वाड्रा दिल्ली स्थित ईडी दफ्तर पहुंचे हैं। उनके साथ उनकी पत्नी प्रियंका वाड्रा भी ईडी दफ्तर पहुंचीं,  जहा  उनसे डिप्टी डायरेक्टर समेत तीन अफसर पूछताछ कर रहे हैं। इससे पहले दिल्ली की एक अदालत ने धन शोधन मामले में रॉबर्ट वाड्रा को 16 फरवरी तक अंतरिम जमानत दी थी। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने यह मामला दर्ज किया था। विशेष न्यायाधीश अरविंद कुमार ने वाड्रा को छह फरवरी को ईडी के समक्ष पेश होने और जांच में सहयोग करने का निर्देश दिया था

Delhi: Priyanka Gandhi Vadra accompanied Robert Vadra to the Enforcement Directorate, where he reached to appear in connection with a money laundering case pic.twitter.com/J08d6305Uy

— ANI (@ANI) February 6, 2019

लंदन में सम्पत्ति खरीदने से जुड़ा मामला

बता दें कि पूरा मामला लंदन स्थित एक सम्पत्ति खरीदने से जुड़ा है, जिसके मालिक कथित तौर पर वाड्रा हैं। लंदन के 12, ब्रायनसेट स्क्वायर स्थित इस सम्पति की कीमत 19 लाख पाउंड है। प्रवर्तन निदेशालय लंदन में 1.9 मिलियन पौंड की संपत्ति खरीद पर मनीलांड्रिंग के आरोपों की जांच कर रहा है। एजेंसी का दावा है कि यह वाड्रा की संपत्ति है। जबकि, कांग्रेस ने वाड्रा के खिलाफ ईडी की जांच को सत्ताधारी एनडीए सरकार की तरफ से एक राजनीतिक प्रतिशोध करार दिया है। कांग्रेस ने यह भी आरोप लगाया है कि मोदी सरकार जांच एजेंसी का इस्तेमाल अपने फायदे के लिए कर रही है।

राहुल गांधी और राबर्ट वाड्रा अपराधीः संबित पात्रा

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्षी दल के मुख्यालय के बाहर लगे पोस्टर पर दो अपराधियों की तस्वीर लगी है, जिसमें एक नेशनल हेराल्ड मामले में जमानत पर बाहर है और दूसरे से प्रवर्तन निदेशालय मनी लांड्रिंग के सामने पेश हुआ है। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने बुधवार को कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी जमानत पर बाहर हैं तो वहीं वाड्रा मनी लांड्रिंग के मामले में फंसे हैं। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार कांग्रेस पार्टी के एजेंडे में है। पात्रा ने आरोप लगाया कि वाड्रा की जो 8-9 संपत्तियां लंदन में हैं, उनमें से एक 2009 में पेट्रोलियम डील के लिए कमीशन में मिली थी।

इसके शेयर जिनटेक्स कंपनी से स्काइलाइट कंपनी में शेयर किए गए थे। इसके साथ भी उन्होंने यह भी आरोप भी लगाया कि दिल्ली के मालचा मार्ग में भी वाड्रा की एक संपत्ति है, जिसके बारे में कम ही लोगों को पता है। उन्होंने कहा कि ये प्रॉपर्टी जगदीश शर्मा के नाम पर है और वह वाड्रा के करीबी हैं। बाद में इस संपत्ति को एमजीआर-एमजीएफ को दिया गया जो अगस्ता वेस्टलैंड मामले में आरोपित हैं। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि 2019 की जंग भ्रष्टाचारियों के समूह और पारदर्शी शासन के बीच में होने वाली है।  आँका बताया है।

पात्रा का कांग्रेस पर तंज, कहा-राहुल की नाकामी है राजनीति में प्रियंका की इंट्री…
नयी दिल्ली  लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने राजनीतिक ‘मास्टर स्ट्रोक’ मारते हुए नेहरु गांधी परिवार की एक आैर सदस्य प्रियंका गांधी वाड्रा को सक्रिय राजनीति के मैदान में उतार कर भारतीय जनता पार्टी नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के सामने एक सशक्त चुनौती पेश की है।

चुनावी सरगर्मियां तेज होते ही कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज अपनी बहन श्रीमती वाड्रा को पार्टी का महासचिव नियुक्त करके उन्हें पूर्वी उत्तरप्रदेश की जिम्मेदारी दे दी। राज्य में समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के गठबंधन को देखते हुए पार्टी ने तुुरुप का पत्ता चला है। भारतीय राजनीति में कई सालों से यह अटकलें लगायी जा रही थी कि श्रीमती वाड्रा भी सक्रिय राजनीति के मैदान में उतरेंगी।  गांधी ने अपनी बहन को यह जिम्मेदारी देकर इन अटकलों पर विराम लगा दिया है। इस बीच भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि प्रियंका गांधी को राजनीति लाकर कांग्रेस ने राहुल की नाकामी घोषित की है। \

बताते चले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपनी बहन प्रियंका को पूर्वी उत्तर प्रदेश का महासचिव नियुक्त किया है। इससे जाहिर है कि प्रियंका गांधी अमेठी और रायबरेली की अपनी सीमित भूमिका से आगे निकलकर सक्रिय राजनीति का हिस्सा बनेंगी। पार्टी का महासचिव बनाए जाने के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस पर तंज कसा है। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि प्रियंका गांधी को राजनीति लाकर कांग्रेस ने राहुल की नाकामी घोषित की है।

प्रियंका को महासचिव बनाए जाने पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा प्रवक्ता ने कहा, ‘कांग्रेस ने इस कदम से अपनी वंशवादी राजनीति को आगे बढ़ाया है। प्रियंका गांधी को राजनीति में लाकर कांग्रेस ने राहुल गांधी की नाकामी घोषित कर दी है। देश ने राहुल गांधी को नकार दिया है। अब कांग्रेस पार्टी परिवार में ही बैसाखी ढूंढ रही है। यहां पार्टी ही परिवार और परिवार ही पार्टी है

कांग्रेस ने कहा कि प्रिंयका गांधी फरवरी के पहले सप्ताह से अपना कार्यभार संभालेंगी। प्रियंका अब तक चुनावों के दौरान खुद को रायबरेली और अमेठी निर्वाचन क्षेत्रों तक सीमित रखती आई हैं। यूपीए चेयरमैन एवं उनकी मां सोनिया गांधी रायबरेली से और राहुल गांधी अमेठी से सांसद हैं। प्रियंका गांधी अपने भाई और मां के लिए चुनाव प्रचार और समय-समय पर वहां का दौरा करती रही हैं।

प्रियंका के अलावा कांग्रेस ने केसी वेणुगोपाल को एआईसीसी का महासचिव (संगठन), ज्योतिरादित्य सिंधिया महासचिव यूपी वेस्ट, गुलाम नबी आजाद महासचिव हरियाणा पद पर नियुक्ति की है। राजनीति में प्रियंका की औपचारिक शुरुआत होने के बाद राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। इसे लेकर चर्चा शुरू हो गई है कि क्या प्रियंका गांधी आगामी लोकसभा चुनावों में कांग्रेस के लिए तुरूप का इक्का साबित होंगी।