राबड़ी देवी – Dainik Bhaskar UP/UK
लालू के परिवार में सास, ननद, बहू हाईवोल्टेज ड्रामा, घर से निकाली गईं बहू ऐश्वर्या
लालू प्रसाद यादव के परिवार का झगड़ा रविवार को उस समय और गंभीर मोड़ अख्तियार कर लिया जब उनकी पुत्र वधू ऐश्वर्या राय बारिश में भीगती हुई अपने माता पिता के साथ राबड़ी देवी के सरकारी निवास (ससुराल) के बाहर धरने पर बैठ गईं।
कथित तौर पर उस घर से दोपहर मे धक्के मार कर निकाले जाने के बाद ऐश्वर्या अपना सामान लेने आई थीं लेकिन दरवाजा नहीं खुला। काफी आवाज लगाने पर गार्ड ने अंदर से कहा कि मैडम (राबड़ी देवी) ने दरवाजा खोलने से मना किया है। ऐश्वर्या के पिता विधायक चंद्रिका राय का कहना है कि जब तक उनकी बेटी को इंसाफ़ नहीं मिलता, वे लोग धरने पर बैठे रहेंगे।
दरअसल, लालू परिवार का अंदरूनी झगड़ा अब खुल कर सड़क पर आ गया है। आज लालू यादव के घर पुलिस पहुंची, क्योंकि लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव की पत्नी ऐश्वर्या राय ने पुलिस को शिकायत की है कि उनके साथ ससुराल वालों ने मारपीट की है। ऐश्वर्या राय ने लालू परिवार के ऊपर गंभीर आरोप लगाए हैं। ऐश्वर्या ने मीडिया के सामने कहा है कि ननद मीसा भारती उन्हें गालियां देती हैं, मारती हैं। ससुराल वाले उन्हें प्रताड़ित कर रहे हैं। उन्हें खाने को कुछ नहीं दिया जा रहा है।
गौरतलब है कि शादी के कुछ दिनों बाद से ही तेजप्रताप और ऐश्वर्या के बीच रिश्ते खराब होने लगे थे। बाद में तेजप्रताप ने अदालत में तलाक की अर्जी दायर कर दी। इस मामले की सुनवाई अभी पटना की एक अदालत में चल रही है।
ऐश्वर्या ने सास और ननद पर लगाए ये आरोप
ऐश्वर्या ने तेज प्रताप की बहन मीसा भारती और उनकी मां राबड़ी पर उनके साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया। ऐश्वर्या ने महिला हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज कराते हुए कहा कि राबड़ी देवी और मीसा भारती ने मिलकर उन्हें घर से निकाल दिया। ऐश्वर्या ने राबड़ी देवी और मीसा पर उन्हें खाना ना देने और ससुराल में प्रताड़ित करने का आरोप भी लगाया है।
लालू यादव के बारे में यह बोलीं ऐश्वर्या
ससुर लालू यादव के बारे में सवाल करने पर ऐश्वर्या ने कहा कि वह चीजों को ठीक कर सकते हैं पर वह यहां हैं नहीं। हम चाहते हैं कि वह आ जाएं ताकि मिल बैठककर बात हो सके और सबकुछ ठीक हो जाए। लालू के छोटे बेटे और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव के व्यवहार के बारे में पूछे जाने पर ऐश्वर्या ने कहा कि उन्होंने पूर्व में उनकी काफी मदद की है पर आज जो हुआ, उनको शायद इसका पता नहीं है। उन्होंने कहा कि राबड़ी आवास में वह स्वयं को सुरक्षित महसूस नहीं करती।
ऐश्वर्या की मां ने क्या कहा
ऐश्वर्या की मां पूर्णिमा राय से बेटी को भोजन नहीं दिए जाने और घर से खाना आने के सवाल पर उन्होंने कहा, ‘ऐसा सात जून से चल रहा है।’ तेज प्रताप की ओर से तलाक की अर्जी दिए जाने के संबंध में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, हमें समझ नहीं आया कि क्या हुआ। निर्णय अचानक लिया गया। पूर्णिमा देवी ने कहा कि जबतक वह अपनी पुत्री को न्याय नहीं दिला लेती, राबड़ी परिसर में ही अनशन पर बैठी रहेंगी।
फाइल फोटो: धूमधाम से हुई थी तेज और ऐश्वर्या की शादी
ऐश्वर्या से मुझे जान का खतरा: राबड़ी देवी
उधर, लालू यादव की पत्नी और तेज प्रताप की मां राबड़ी देवी ने खुद बहू ऐश्वर्या से अपनी जान को खतरा बता दिया है। राबड़ी ने कहा कि उन्हें ऐश्वर्या से जान का खतरा है और ऐसे में वह उन्हें अपने आवास में प्रवेश नहीं देंगी। बताया जा रहा है कि लालू के परिवार की तरफ से भी ऐश्वर्या के खिलाफ एफआईआर की तैयारी है।
ऐश्वर्या के पिता बोले,….तो शादी नहीं करता
इस पूरे विवाद से दुखी ऐश्वर्या के पिता चंद्रिका राय ने कहा कि उन्होंने बहुत अरमान से इस परिवार में अपनी बेटी की शादी की थी। उन्होंने कहा कि उन्हें जरा भी संदेह होता कि उनकी बेटी के साथ यह सब होगा तो वह इस परिवार में कभी शादी नहीं करते। यही नहीं चंद्रिका राय ने यह भी आरोप लगाया कि जब भी उन्होंने बात करने के लिए अपने दामाद तेज से मिलने की कोशिश की तो उन्हें लालू के परिवार ने रोक दिया।
मेरे परिवार के खिलाफ साजिश: मीसा भारती
मीसा ने ऐश्वर्या के आरोप को बेबुनियाद बताया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि वह अगले साल होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव के पूर्व राजनीतिक विद्वेष के तहत उनके परिवार के खिलाफ साजिश रची जा रही है। मीसा ने यह भी कहा कि ऐश्वर्या से अंतिम बार बात लोकसभा चुनाव परिणाम आने के दिन हुई थी।
तेज प्रताप पर ड्रग्स लेने का लगाया था आरोप
ऐश्वर्या ने पिछले दिनों अपने पति तेज प्रताप पर भी हमला बोला था। उन्होंने तेज प्रताप पर गांजा पीने का आरोप लगाते हुए ऐश्वर्या ने फैमिली कोर्ट से खुद के लिए सुरक्षा की भी मांग की थी। ऐश्वर्या ने तेज प्रताप पर खुद को प्रताड़ित करने का आरोप भी लगाया था। अपनी शिकायत में ऐश्वर्या ने कहा था, ‘शादी के बाद मुझे पता चला कि मेरे पति (तेज) ड्रग लेते हैं। ड्रग्स ने नशे में वे अलग-अलग ड्रेस में खुद तैयार होकर भगवान शिव का अवतार होने का दावा करते हैं।’
IRCTC घोटाला केस में लालू यादव को अंतरिम जमानत…
नई दिल्ली.। दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने आज रेलवे टेंडर घोटाला केस में लालू यादव को अंतरिम जमानत दे दी है। लालू यादव इस केस में वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये पेश हुए। अब इस मामले की अगली सुनवाई 19 जनवरी को होगी। इस मामले में लालू यादव की पत्नी और बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव भी पेश हुए।
पिछले 19 नवंबर को लालू यादव खराब स्वास्थ्य के कारण वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश नहीं हो सके थे। उसके बाद कोर्ट ने आदेश दिया कि अस्पताल प्रशासन या जेल प्रशासन सुनवाई के दिन वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए लालू प्रसाद यादव को पेश करने का इंतजाम करें। इसी आदेश का पालन करते हुए लालू यादव को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये पेश किया गया था।
पिछले 6 अक्टूबर को कोर्ट ने राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव समेत सभी आरोपियों को जमानत दे दी थी। सुनवाई के दौरान सीबीआई ने तेजस्वी और राबड़ी को जमानत का विरोध किया था। सीबीआई ने कहा कि इनके जमानत रहने पर जांच प्रभावित हो सकती है। इससे पहले इस मामले में ये सभी आरोपी अंतरिम जमानत पर थे।
पिछले 17 सितंबर को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के दायर आरोप पत्र पर संज्ञान लिया था। सुनवाई के दौरान ईडी ने कहा था कि सभी आरोपियों को बतौर अभियुक्त समन जारी किया जाए। कोर्ट ने कहा था कि आरोप पत्र पर संज्ञान लेने से पहले इसे पढ़ने की जरूरत है।
इस मामले में लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी समेत 16 को आरोपी बनाया गया है। ईडी ने जिन्हें आरोपी बनाया है उनमें आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद, राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव, मेसर्स लारा प्रोजेक्ट एलएलपी, सरला गुप्ता, प्रेमचंद गुप्ता, गौरव गुप्ता, नाथ मल ककरानिया, राहुल यादव, विजय त्रिपाठी, देवकी नंदन तुलस्यान, मेसर्स सुजाता होटल, विनय कोचर, विजय कोचर, राजीव कुमार रेलान और मेसर्स अभिषेक फाइनेंस प्राईवेट लिमिटेड शामिल हैं।
लालू यादव पर आरोप है कि उन्होंने रेलमंत्री रहते हुए रेलवे के दो होटलों को आईआरसीटीसी को ट्रांसफर किया और होटलों की देखभाल के लिए टेंडर जारी किये थे। रांची और पुरी के दो होटलों का आवंटन कोचर बंधु की कंपनी सुजाता होटल को ट्रांसफर कर दिया था ।
IRCTC scam case : लालू परिवार को राहत, राबड़ी-तेजस्वी को मिली जमानत
नई दिल्ली : आईआरसीटीसी घोटाला मामले में दिल्ली पटियाला के हाउस कोर्ट में राबड़ी देवी, उनके बेटे तेजस्वी यादव और अन्य को जमानत दे दी गई है। बता दें कि आज इस मामले में मुख्य आरोपी और आरजेडी प्रमुख लालू यादव को लेकर सुनवाई होनी थी लेकिन अस्वस्थ होने के कारण वे कोर्ट के समक्ष उपस्थित नहीं हो सके। मामले में अगली सुनवाई 19 नवंबर को होगी। लालू योदव उस दिन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट की कार्रवाही से जुड़ेंगे।
आरजेडी नेता भोला यादव ने बताया कि वह रांची के रिम्स अस्पताल में भर्ती हैं। डॉक्टरों ने उन्हें लंबी दूरी की यात्रा के लिए शारीरिक रूप से फिट नहीं बताया है। जेल अधिकारियों ने भी कोर्ट को सूचित कर दिया था कि वे सुनवाई के लिए पेश नहीं हो सकेंगे। उनकी जगह लालू यादव की पत्नी राबड़ी यादव और उनके बेटे तेजस्वी यादव कोर्ट के समक्ष पेश हुए।
Tejashwi Yadav and Rabri Devi arrive at Delhi's Patiala House Court for hearing in IRCTC scam case. RJD Chief Lalu Yadav will not appear before the court as doctors have declared him physically unfit to travel pic.twitter.com/PJLuuTwFBv
— ANI (@ANI) October 6, 2018
इससे पहले सीबीआई ने राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव और अन्य को जमानत देने का विरोध करते हुए कहा था कि लगातार जमानत दिए जाने से केस की जांच पर प्रभाव पड़ेगा। लेकिन बाद में कोर्ट में उन्हें रेगुलर बेल प्रदान कर दी गई।
IRCTC scam case: Delhi's Patiala House Court Court grants regular bail to Rabri Devi, Tejashwi Yadav and other accused who were present at the hearing pic.twitter.com/AQ4qrOx06P
— ANI (@ANI) October 6, 2018
He is admitted at RIMS, Ranchi, the doctors have declared him physically unfit to travel'. Jail authorities have informed the court of his inability to appear before it today: RJD's Bhola Yadav, on RJD Chief Lalu Yadav summoned by Delhi's Patiala House Court in IRCTC scam case pic.twitter.com/j01hRhqga5
— ANI (@ANI) October 6, 2018
बता दें कि आईआरसीटीसी घोटाले में ईडी ने कोर्ट में मामला दर्ज कराया था। कोर्ट में उपस्थित सभी आरोपियों को अंतरिम जमानत दे दी गई है। सभी आरोपियों को एक लाख का अमाउंट पर्सनल बॉन्ड के तौर पर भरना होगा।