asian games – Dainik Bhaskar UP/UK
एशियन गेम्स में बजरंग पुनिया के हाथ लगी मायूसी, नहीं मिला पदक, बृजभूषण बोले- ट्रायल भेजा होता तो शायद…
नोएडा । WFI के पूर्व अध्यक्ष और बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने शनिवार को बजरंग पुनिया के मैडल नहीं जितने पर बयान दिया है। बीजेपी सांसद ने कहा, ‘पुनिया के बारे में बच्चा-बच्चा जानता है। मीडिया भी बोल रही है, जब दुनिया पुनिया के बारे में बोल रही है तो हम क्या बोले। लेकिन 65 किलो की कैटेगरी में गोल्ड आना चाहिए था।’
बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि अगर ट्रायल करके भेजा गया होता तो गोल्ड मैडल पक्का होता। अगर ट्रायल के जरिए बजरंग जाते या कोई और पहलवान भी जाता तो गोल्ड पक्का था। ट्रायल से जाना चाहिए, किसी की दया पर नहीं जाना चहिए।
भारत की कुश्ती दस महीने से डिस्टर्ब
बृजभूषण शरण सिंह ने कहा, भारत की कुश्ती लगभग दस महीने से डिस्टर्ब है। कुश्ती का स्तर इतना अच्छा हो चुका था कि ये मेडल आ रहे हैं। ये मेडल किसी के बदौलत नहीं आ रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘ये मेडल जो आ रहा है इसमें सबसे बड़ा योगदान परिवार का है, उस खिलाड़ी का है और पहले जो फेड्रशन सपना लेकर चली थी, उसी का रिजल्ट है। अगर प्रापर ट्रेनिंग हुई होती और नेशनल हुए होते, इनको सारी सुविधाएं मिली होती तो कुश्ती में भारत की जगह कुछ और होती।’
आना चाहिए था गोल्ड मेडल
बृजभूषण शरण सिंह ने कहा, ‘मैं खिलाड़ियों को बधाई देता हूं, ये उनका जज्बा है कि वो मेडल लेकर आए हैं।’ उन्होंने बजरंग पुनिया पर जवाब देते हुए कहा, ‘अफसोस है, लेकिन दावा के साथ कहता हूं कि 65 किलो की कैटगरी में गोल्ड मेडल होना चाहिए था।’ मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए बृजभूषण शरण सिंह ने कहा, ‘हमारा कुश्ती का खेल ऐसा खेल है कि किसी एक खिलाड़ी का बहुत लंबा नहीं चलता है। एक समय होता था कि लंबा चलता था। लेकिन आज हमारे देश में कुश्ती इतनी लोकप्रिय हो चुकी है कि हर वेट कैटगरी में दो-तीन स्टार पहलवान हैं।’
भारत ने ईरोन को सिखाया सबक, एशियन गेम्स में कबड्डी का जीत लिया गोल्ड मेडल
भारत ने एशियन गेम्स के मेंस कबड्डी इवेंट का गोल्ड मेडल जीत लिया है। भारत ने विवादों से घिरे फाइनल मैच में ईरान को 33-29 से हरा दिया। भारत के अब तक 28 गोल्ड सहित 103 मेडल हो गए हैं। दोनों टीमें जब 28-28 की बराबरी पर थी तब पॉइट्स को लेकर विवाद हो गया। मैच सस्पेंड करना पड़ा था। विवाद सुलझने के बाद मुकाबला फिर शुरू हुआ और भारत ने गोल्ड जीत लिया।
भारत को दिन के अन्य गोल्ड पुरुष क्रिकेट, आर्चरी (2 गोल्ड), बैडमिंटन और महिला कबड्डी में मिले। भारत ने पहली बार एशियन गेम्स में 100 मेडल का आंकड़ा पार किया है।
कबड्डी विमेंस और मेंस टीम को गोल्ड
भारतीय विमेंस कबड्‌डी टीम ने चाइनीज ताइपे को फाइनल में 26 -25 से हराकर गोल्ड जीता।​​​​​​​ वहीं मेंस टीम ने ईरान को 33-29 से हरा कर गोल्ड जीता।
बारिश में धुला क्रिकेट फाइनल, बेहतर सीडिंग के कारण भारत को गोल्ड
अफगानिस्तान के साथ खेले जा रहे मेंस क्रिकेट का फाइनल मैच बारिश की वजह से रद्द कर दिया गया। भारत को टॉप सीडिंग टीम होने की वजह से विजेता घोषित किया गया। इस मैच में एक ही पारी पूरी हो पाई जिसमें अफगानिस्तान ने 5 विकेट पर 112 रन बनाए थे। भारत की पारी शुरू नहीं हो सकी।
बैडमिंटन में सात्विक-चिराग ने जीता गोल्ड
इससे पहले बैडमिंटन के मेंस डबल्स इवेंट में सात्विक-चिराग की जोड़ी ने भारत को गोल्ड जीता। इसके बाद महिला कबड्डी टीम ने चाइनीज ताइपे को फाइनल में 26 -25 से हराकर गोल्ड अपने नाम किया। यह इस इवेंट में भारत 100वां मेडल था।
चीन के गुवांगझोउ में चल रहे इस एशियन गेम्स में भारत को 24 सितंबर को शूटिंग में पहला पदक मिला था। इसके बाद से जीत का सिलसिला जारी है। इससे पहले 2018 के जकार्ता एशियन गेम्स में भारत ने सबसे ज्यादा 70 मेडल जीते थे। तीरंदाजी इवेंट्स में दो गोल्ड, एक सिल्वर, एक ब्रॉन्ज: 7 अक्टूबर को दिन की शुरुआत आर्चरी के कंपाउंड इंडिविजुअल विमेंस इवेंट में दो मेडल के साथ हुई। भारत को पहला मेडल आर्चरी के कंपाउंड इंडिविजुअल विमेंस में अदिति गोपीचंद स्वामी ने दिलाया। ब्रॉन्ज मेडल के लिए हुए इस मैच में अदिति ने मलेशिया की रतिह फदली को 146-140 से हराया।
वहीं, भारत को दूसरा मेडल भी इसी इवेंट में मिला। ज्योति सुरेखा वेन्नम ने गोल्ड के हुए मुकाबले में साउथ कोरिया की सो चैवोन को 149-145 से हराया। चैवोन को सिल्वर से संतोष करना पड़ा। महिलाओं के बाद आर्चरी के कंपाउंड इंडिविजुअल मेंस इवेंट में भारत को गोल्ड और सिल्वर मेडल मिले। ओजस प्रवीण ने गोल्ड के हुए मुकाबले में हमवतन अभिषेक वर्मा को 149-147 से हराया। अभिषेक को सिल्वर से ही संतोष करना पड़ा।
10 अक्टूबर को एशियाई मेडलिस्ट से मिलेंगे प्रधानमंत्री
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियाड में जीते सभी खिलाड़ियों से 10 अक्टूबर को मिलेंगे। सोशल मीडिया पर पोस्ट करके लिखा-एशियाई खेलों में भारत के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि! भारत के लोग इस बात से रोमांचित हैं कि हम 100 पदकों तक पहुंच गए हैं।
मैं सभी एथलीटों को हार्दिक बधाई देता हूं। हर एक प्रदर्शन ने इतिहास रचा है और हमारे दिलों को गर्व से भर दिया है। मैं 10 अक्टूबर को हमारे एशियाई खेलों के दल की मेजबानी करने और हमारे एथलीटों के साथ बातचीत करने के लिए उत्सुक हूं।
आज के रिजल्ट
कुश्ती: दीपक पूनिया फाइनल में पहुंचे
दीपक पृनिया 86KG वेट के फाइनल में पहुंच गए हैं। उन्होंने सेमीफाइनल में उज्बेकिस्तान के शापिएव जावराइल को सेमीफाइनल में हराया। इससे पहले उन्होंने जापान के शिराई शोटा को हराया।
वॉलीबॉल: भारतीय विमेंस टीम ने हॉन्गकॉन्ग को हराया
वॉलीबॉल में शानिवार को 9वें स्थान के लिए हुए मैच में भारत की महिलाओं ने हॉन्गकॉन्ग को हराया
एशियाड के 13वें दिन भारत ने जीते 9 मेडल
एशियन गेम्स के 11वें दिन भारत ने तीसरा गोल्ड मेडल किया अपने नाम, नीरज चोपड़ा ने मचाया धमाल
भारत ने 19वें एशियन गेम्स के 11वें दिन बुधवार का तीसरा गोल्ड जीत लिया है। वर्ल्ड एंड ओलिंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा के बाद भारतीय टीम ने मेंस 4×400 मीटर रिले रेस में अव्वल रही। इससे पहले, आर्चरी मिक्स्ड टीम ने दिन का पहला गोल्ड दिलाया।
आज भारत तीन गोल्ड, चार सिल्वर और 4 ब्रॉन्ज समेत 10 मेडल जीत चुका है।
पहले नीरज चोपड़ा ने सीजन बेस्ट 88.88 मीटर के स्कोर के साथ जेवलिन थ्रो इवेंट में पहला स्थान हासिल किया। इस इवेंट में किशोर कुमार जेना ने 87.54 मीटर के स्कोर के साथ दूसरे नंबर पर रहे। नीरज और किशोर ने चौथे प्रयास में बेस्ट स्कोर किया। जेवलिन थ्रो इवेंट के तुरंत बाद भारतीय टीम मेंस 4×400 मीटर रिले रेस में पहले स्थान पर रही। इन मेडल के सहारे भारत के कुल मेडल की संख्या 81 पहुंच गई है। इनमें 18 गोल्ड, 31 सिल्वर और 32 ब्रॉन्ज शामिल हैं।
35 KM रेस वॉक में आया दिन का पहला मेडल, अब तक एक गोल्ड सहित 4 मेडल जीते
​​​​​बुधवार को भारत की शुरुआत ब्रॉन्ज मेडल से हुई। रेस वॉक 35 KM में भारतीय मिक्स्ड टीम ने ब्रॉन्ज मेडल जीता। इसके बाद आर्चरी मिक्स्ड टीम कंपाउंड इवेंट में गोल्ड जीता।
भारत को दिन का तीसरा मेडल स्क्वॉश और चौथा बॉक्सिंग में मिला। दोनों ही खेल में ब्रॉन्ज मेडल मिला। पांचवां मेडल भी बॉक्सिंग में मिला। लवलीना को फाइनल में हार मिली और उन्हें सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा।
35 KM रेस वॉक में ब्रॉन्ज मिला 35 KM रेस वॉक मिक्स्ड टीम इवेंट में भारत को ब्रॉन्ज मेडल मिला। भारतीय टीम में राम बाबू और मंजू रानी ने मिल कर 5 घंटे 51 मिनट और 14 सेकेंड्स में रेस पूरी की। इसमें राम बाबू ने 2 घंटे 42 मिनट 11 सेकेंड्स और मंजू रानी ने 3 घंटे 09 मिनट 3 सेकेंड्स में रेस पूरी की। चीन 5 घंटे 16 मिनट और 41 सेकेंड्स में रेस पूरी कर गोल्ड जीता।
आर्चरी: दिन का पहला गोल्ड आया भारत ने आर्चरी मिक्स्ड टीम कंपाउंड इवेंट में गोल्ड हासिल किया। गोल्ड मेडल मैच में ओजस प्रवीण और ज्योति सुरेखा की भारतीय जोड़ी ने कोरिया की जोड़ी को 159-158 के स्कोर से हराया। वहीं, चाइनीज ताइपे ने ब्रॉन्ज जीता।
स्क्वॉश: भारत को कांस्य पदक अनाहत सिंह और अभय सिंह ने मिक्स्ड टीम इवेंट में कांस्य पदक जीता। भारतीय जोड़ी सेमीफाइनल में मलेशियाई जोड़ी से 9-11 से हार गई, और इस तरह टीम को ब्रॉन्ज मेडल से संतोष करना पड़ा।
बॉक्सिंग: परवीन ने ब्रॉन्ज मेडल जीता विमेंस 57 KG कैटेगरी सेमीफाइनल में परवीन 5-0 से चाइनीज ताइपे की लिन यू टिंग से हार गईं। उन्हें कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।
बॉक्सिंग: लवलीना ने सिल्वर जीता विमेंस 75 KG कैटेगरी के फाइनल में लवलीना चीन की ली क्विआन से 5-0 से हार गई। इसी के साथ लवलीना को रजत पदक से संतोष करना पड़ा।
रेसलिंग: सुनील ने ग्रीको-रोमन 87 KG में ब्रॉन्ज जीता भारत के सुनील कुमार ने मेंस रेसलिंग ग्रीको-रोमन 87 किग्रा वर्ग में किर्गिस्तान के अताबेक अजीसबेकोव को 2-1 से हराकर ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया।
एथलेटिक्स : हरमिलन विमेंस 800 मीटर में दूसरे नंबर पर रहीं हरमिलन बैंस (2 मिनट 3.75 सेंकेंड) एथलेटिक्स की विमेंस 800 मीटर रेस में दूसरे नंबर पर रहीं, जबकि श्रीलंकाई धावक ने गोल्ड जीता।
एथलेटिक्स : 800 मीटर रेस में दूसरे नंबर पर रहे अविनाश अविनाश साबले ने 13 मिनट 21.09 सेकंड्स में रेस पूरी कर सिल्वर जीता। वहीं, बाहरीन के बालेव बिरहानु यमाताव ने 13 मिनट 17.40 सेकंड्स के टाइम में फिनिश कर गोल्ड अपने नाम किया।
एथलेटिक्स : विमेंस 4×400 में भारत को सिल्वर विमेंस 4×400 मीटर इवेंट में भारत ने सिल्वर जीता। भारत की ओर से टीम में विथ्या रामराज, ऐश्वर्या कैलाश मिश्रा, प्राची और सुभा वेंकटेशन ने भारत को सिल्वर दिलाया। टीम ने 3 मिनट 27.85 सेकंड्स में रेस पूरी की। बाहरीन ने 3 मिनट 27.65 सेकंड्स के टाइम के साथ गोल्ड जीता।
2018 के पिछले एशियाड में भारत ने 70 मेडल जीते थे
भारत 1951 में पहली बार हुए एशियाड से ही गेम्स का हिस्सा रहा है। तब नई दिल्ली ने ही मेजबानी की थी। भारत ने सभी 18 एशियाड में हिस्सा लिया। 2018 के पिछले एशियाड में भारत ने 70 मेडल जीते थे। इनमें 16 गोल्ड, 23 सिल्वर और 31 ब्रॉन्ज शामिल रहे। देश मेडल टैली में 8वें नंबर पर रहा, लेकिन इससे पहले भारत ने इतने ज्यादा मेडल कभी नहीं जीते थे।
आज के रिजल्ट
हॉकी
भारतीय मेंस हॉकी टीम साउथ कोरिया को 5-3 से हराकर फाइनल में पहुंच गई है। भारत के लिए हार्दिक सिंह (5वें मिनट), मनदीप सिंह (11वें मिनट), ललित उपध्याय (15वें मिनट), अमित रोहिदास (24वें मिनट) और अभिषेक (54वें) ने गोल किए। वहीं साउथ कोरिया के लिए तीन गोल हुए और तीनों ही माने जुंग (17वें, 20वें और 42वें मिनट) ने किए।
बैडमिंटन:
भारतीय स्टार खिलाड़ी पीवी सिंधु क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई हैं। सिंधु ने राउंड ऑफ 16 में इंडोनेशिया की वरदानी पुत्री कुसुमा को 2-0 से हराया।
भारत की तनीशा क्रेस्टो और साई प्रतीक कृष्ण प्रसाद को मिक्स्ड डबल्स राउंड ऑफ 16 मैच में हार का सामना करना पड़ा। भारतीय जोड़ी को मलेशिया के तोह ई वेई और चेन तांग जी ने सीधे गेम में 21-18-, 21-18 से हराया।
ट्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद की भारतीय जोड़ी विमेंस डबल्स के 16वें राउंड में किम सोयॉन्ग और कोंग हेयॉन्ग की कोरियाई जोड़ी से 2-1 (15-21, 21-18, 13-21) से हार गई। मेंस डबल्स के राउंड ऑफ 16 में सात्विक-चिराग की जोड़ी जीत गई है। उन्होने इंडोनेशिया के डेनियल-लिओ मार्टिन की जोड़ी को 2-1 (24-22,16-21,21-12) से हराया।
विमेंस डबल्स के राउंड ऑफ 16 में तनीशा क्रेस्टो और अश्विनी पोन्नपा की जोड़ी को हार का सामना करना पड़ा। उन्हे चीन के शुशिआन झांग और यू झेंग की जोड़ी ने 2-0 के सीधे गेम से हराया।
कबड्डी: भारतीय मेंस टीम ने थाईलैंड को 63-26 से हरा दिया। वहीं कबड्डी भारतीय विमेंस टीम ने थाइलैंड के खिलाफ ग्रुप मैच को 54-22 से जीत लिया है। विमेंस टीम की 3 मैचों में यह दूसरी जीत है, जबकि पहला मैच ड्रॉ रहा था।
कुश्ती: मेंस 87 KG ग्रीकोरोमन सेमीफाइनल में सुनील कुमार ईरान के नासेर अलीजादेह से 1-5 से हार गए। वह अब कांस्य पदक के लिए लड़ेंगे।
वॉलीबॉल: भारत ने ग्रुप जी क्लासिफिकेशन मैच में नेपाल को 3-1 (25-23, 26-28, 25-23, 25-17) से हराया।
स्कवॉश: दीपिका पल्लीकल कार्तिक और हरिंदर पाल सिंह संधू की भारतीय जोड़ी फाइनल में पहुंच चुकी है। भारतीय जोड़ी ने सेमीफाइनल में हॉगकॉग के ली का यी और वोंग ची हिम को 2-1 से हराया।
डाइविंग: सिद्धार्थ परदेसी ने डाइविंग 10 मीटर प्लेटफॉर्म कैटेगरी के फाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया है। सिद्धार्थ ने 234.55 स्कोर के साथ फाइनल में जगह बनाई।
आज की मेडल होप
एथलेटिक्स: 8 इवेंट के फाइनल होंगे, आधा दर्जन से अधिक मेडल मिल सकते हैं भारतीय एथलीट्स आज एथलेटिक्स के 8 इवेंट के फाइनल में हिस्सा लेंगे, इनमें स्टार जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा और अविनाश साबले भी शामिल रहेंगे। दोनों से गोल्ड की उम्मीद है।
एशियाड में आज आठवां मेडल, एशियन गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों ने बिखेरा जलवा, अब तक 5 गोल्ड संग 22 पदक
हांगझोउ । चीन के हांगझोउ में चल रहे 19वें एशियन गेम्स में चौथे दिन अनंतजीत सिंह शूटिंग के शॉटगन स्किट में सिल्वर जीता। यह भारत का आज आठवां मेडल है। आज भारत को 2 गोल्ड सहित 7 मेडल शूटिंग में ही मिले। वहीं 2 गोल्ड के अलावा आज भारतीय एथलीटों ने 3 सिल्वर और 3 ब्रॉन्ज मेडल जीते।
इससे पहले 25 मीटर पिस्टल में 34 स्कोर के साथ ईशा सिंह ने सिल्वर जीता। इससे पहले सिफ्ट कौर ने 50 मीटर एयर राइफल थ्री पोजिशन में वर्ल्ड रिकॉर्ड 469.6 स्कोर के साथ गोल्ड जीता। आशी चौकसे ने ब्रॉन्ज मेडल जीता। वहीं सेलिंग में विष्णु ने ब्रॉन्ज मेडल जीता। इसके अलावा, शूटिंग के शॉटगन स्किट में अंगद आनंद वीर सिंह बाजवा, अनंत जीत सिंह और गुरजोत सिंह ने टीम इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीता।
इससे पहले भारतीय शूटर मनु भाकर, ईशा सिंह और रिद्दम सांगवान ने 25 मीटर रैपिड पिस्टल में गोल्ड मेडल जीता। उधर, 50 मीटर एयर राइफल थ्री पोजिशन में भारतीय विमेंस टीम सिफ्ट कौर, मिनी कौशिक और आशी चौकसे ने सिल्वर मेडल जीत लिया। अब तक एशियन गेम्स में भारत के 20 मेडल हो गए हैं।
4 दिनों में मेडल टैली में भारत
भारत को एशियन गेम्स में अब तक 22 मेडल हो चुके हैं। इनमें 5 गोल्ड हैं। इनमें 3 गोल्ड शूटिंग में आए हैं। एक गोल्ड घुड़सवारी टीम इवेंट में जीता। वहीं, महिला विमेंस क्रिकेट टीम ने भी गोल्ड जीता। इसके अलावा भारत को 7 सिल्वर मिले हैं। इनमें शूटिंग में 4, रोइंग में 2 और सेलिंग में 1 है। वहीं अब तक भारतीय खिलाड़ियों ने 10 ब्रॉन्ज मेडल जीते हैं। जिसमें रोइंग में 3 और शूटिंग में 6 ब्रॉन्ज मेडल मिले हैं, जबकि 2 सेलिंग में आए हैं।
शूटिंग: एक गोल्ड, एक सिल्वर, एक ब्रॉन्ज
25 मीटर रैपिड फायर में मनु भाकर, ईशा सिंह और रिदम सांगवान ने 1759 स्कोर कर चौथे दिन का पहला गोल्ड दिलाया। इस इवेंट में चीन की टीम 1756 स्कोर के साथ दूसरे स्थान पर रही और सिल्वर जीता। साउथ कोरिया ने 1742 स्कोर के साथ ब्रॉन्ज जीता।
50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन में सिफ्ट कौर ने 459.6 स्कोर कर वर्ल्ड रिकॉर्ड के साथ गोल्ड जीता। जबकि झांग क्यूनग्यू ने 462.3 के साथ सिल्वर और भारत की ही आशी चौकसे ने 451.9 स्कोर के साथ ब्रॉन्ज मेडल जीता।
50 मीटर एयर राइफल थ्री पोजिशन में भारतीय विमेंस टीम सिफ्ट कौर, मिनी कौशिक और आशी चौकसे ने 1764 स्कोर के साथ सिल्वर जीता। इस इवेंट में चीन की टीम ने 1773 स्कोर के साथ गोल्ड, जबकि 1756 स्कोर के साथ साउथ कोरिया ने ब्रॉन्ज मेडल जीता। शूटिंग के शॉटगन स्किट में अंगद आनंद वीर सिंह बाजवा, अनंत जीत सिंह और गुरजोत सिंह ने टीम इवेंट में 355 स्कोर ब्रॉन्ज मेडल जीता। इस इवेंट में चीन ने 362 स्कोर के साथ गोल्ड और कतर ने 359 के साथ सिल्वर मेडल जीता।
25 मीटर एयर पिस्टल में ईशा सिंह ने 34 के स्कोर के साथ सिल्वर मेडल जीता। इस इवेंट में चीन को गोल्ड और कोरिया को ब्रॉन्ज मेडल मिला।
शूटिंग के शॉटगन स्किट के व्यक्तिगत स्पर्धा में अनंत जीत सिंह ने 58 का स्कोर कर सिल्वर मेडल जीता। इस इवेंट में कुवैत ने गोल्ड और कतर ने ब्रॉन्ज मेडल जीता।
सेलिंग: विष्णु ने सेलिंग में ब्रॉन्ज जीता। इसके साथ ही सेलिंग में अब तक भारत के 2 मेडल हो गए हैं।
हॉकी: विमेंस टीम ने सिंगापुर को 13-0 से हराया
एशियन गेम्स में मेंस हॉकी के बाद विमेंस हॉकी टीम ने भी सिंगापुर को बड़ी मार्जिन से हराया। टीम ने कुल 13-0 गोल्स से जीत हासिल की। संगीता कुमारी ने 3 गोल और नवनीत कौर ने 2 गोल किए। इसके अलावा, टीम के अन्य 8 खिलाड़ीयों ने एक-एक गाेल किए। इस जीत के साथ महिला हॉकी टीम कि गोल्ड मेडल की रेस में एक और कदम आगे बढ़ाया है।
शूटिंग में अब हुए 10 मेडल
शूटिंग में अब 10 मेडल हो गए हैं, इनमें 2 गोल्ड हैं। 27 सितंबर को चौथे दिन 25 मीटर रैपिड फायर में विमेंस टीम मनु भाकर, ईशा सिंह और रिदम सांगवान ने तो 25 सितंबर 10 मीटर एयर राइफल में दिव्यांश सिंह पंवार,ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर और रुद्राक्ष पाटिल ने गोल्ड जीता था। इसके अलावा, भारत ने शूटिंग में अब तक 2 सिल्वर और 3 ब्रॉन्ज जीते। 10 मीटर एयर राइफल टीम रमिता, आक्शी चौकसे, मेहुली घोष ने 24 सिंतबर को सिल्वर मेडल जीता।
वहीं 27 सितंबर को 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन में सिफ्ट कौर, मिनी कौशिक और आशी चौकसे ने सिल्वर जीता। इसके अलावा 24 सितंबर को रमिता ने 10 मीटर एयर राइफल में ब्रॉन्ज जीता। जबकि 25 सितंबर को ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर ने 10 मीटर एयर राइफल व्यक्तिगत इवेंट में ब्रॉन्ज अपने नाम किया। 25 सितंबर को ही 25 मीटर एयर पिस्टल रैफिड फायर इवेंट में आदर्श सिंह, अनीश सिधु और विजयवीर की तिकड़ी ने ब्रॉन्ज मेडल जीता।
आज 19 खेलों में मैदान पर उतरेंगे 148 खिलाड़ी
आज गेम्स में भारत के 148 खिलाड़ी 19 खेलों में हिस्सा लेंगे। इनमें सबसे ज्यादा 20 बास्केटबॉल के होंगे, जबकि सबसे कम एक जिम्नास्टिक में होगा।
तीसरे दिन के नतीजे: घुड़सवारों ने दिलाया गोल्ड
तीन दिनों के मुकाबलों के बाद भारतीय टीम मेडल टैली के छठे नंबर पर है। भारतीय खिलाड़ी अब तक तीन गोल्ड जीत चुके हैं। भारतीय दल के खाते में 14 मेडल आ चुके हैं। मंगलवार को गेम्स में तीसरे दिन भारत को 3 मेडल मिले। घुड़सवारी टीम ने दिन का पहला गोल्ड दिलाया। सुदिप्ती हजेला, दिव्यकृति सिंह, हृदय छेड़ा और अनुष अगरवल्ला की जोड़ी ने इस इवेंट में 41 साल बाद देश के लिए गोल्ड जीता। भारत के इबाद अली ने मेंस सेलिंग में ब्रॉन्ज मेडल जीता। उनसे पहले नेहा ठाकुर ने 28 पॉइंट के साथ विमेंस सेलिंग में सिल्वर मेडल जीता था।
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्‍स में रचा इतिहास, अपने नाम किया गोल्‍ड मेडल
देविका वैद्य ने भारत को जीत के करीब पहुंचाया
सिधू का किफायती ओवर
श्रीलंका जीत से 43 रन दूर
श्रीलंका की टीम पर दबाव
भारतीय गेंदबाजों ने श्रीलंका पर पूरी तरह दबाव बना रखा है। दीप्ति शर्मा ने पारी का 12वां ओवर डालपा और केवल चार रन खर्च किए। श्रीलंका को जीतने के लिए 48 गेंदों में 59 रन की दरकार है जबकि उसके 6 विकेट शेष हैं।
गायकवाड़ ने किया परेरा का शिकार
एशियन गेम्स में 3 भारतीय खिलाड़ियों को नहीं मिली एंट्री, खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने रद्द किया दौरा
चीन ने अरुणाचल प्रदेश के तीन वुशू खिलाड़ियों के 19वें एशियन गेम्स में हिस्सा लेने के लिए देश में एंट्री पर रोक लगा दी है। भारत ने चीन के इस कदम का विरोध किया। भारतीय विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा- भारतीय नागरिकों के प्रति चीन के भेदभावपूर्ण व्यवहार को हम खारिज करते हैं। चीन की कार्रवाई एशियन गेम्स की भावना, इवेंट के नियमों का उल्लंघन है। उधर, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने एशियन गेम्स में शामिल होने के लिए अपना चीन दौरा रद्द कर दिया है।
उधर, केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि मैं चीन के इस फैसले की निंदा करता हूं। अरुणाचल प्रदेश विवादित क्षेत्र नहीं है, बल्कि भारत का अभिन्न अंग है। चीन के इस कदम से राज्य की स्थिति में कोई बदलाव नहीं आएगा। चीन के इस कदम पर इंटरनेशनल ओलिंपिक कमेटी को रोक लगानी चाहिए।
पूरा मामला क्या है
अरुणाचल प्रदेश के तीन खिलाड़ियों को चीन के हांगझोऊ शहर में 19वें एशियन गेम्स में 24 सितंबर को होने वाले वुशू गेम में हिस्सा लेना था। तीनों खिलाड़ियों के नाम न्येमान वांग्सू, ओनिलु तेगा और मेपुंग लाम्गु हैं। एशियन गेम्स 2023 की इवेंट कमेटी ने खेल में भाग लेने के लिए मंजूरी दे दी थी। दो एथलीट अपने एक्रेडेशन कार्ड डाउनलोड नहीं कर पाए, जो चीन में एंट्री के लिए वीजा के रूप में काम करता।
तीसरे एथलीट को एक्रेडेशन कार्ड मिल गया था। बाद में चीन की ओर से बताया गया कि उसे हॉन्गकॉन्ग से आगे यात्रा करने की अनुमति नहीं है। एशियन गेम्स में वुशू इवेंट 24 सितंबर से शुरू हो रहा है। तीनों खिलाड़ियों को 24 सितंबर तक हांगझोऊ में रहना था, लेकिन वीजा में देरी होने की वजह से उन्हें एशियन गेम्स से बाहर होना पड़ा। वुशू टीम के बाकी प्लेयर चीन के लिए रवाना हो गए हैं।
OCA उपाध्यक्ष बोले- खिलाड़ियों ने वीजा लेने से मना किया
ओलिंपिक काउंसिल ऑफ एशिया (OCA) के अंतरिम अध्यक्ष रणधीर सिंह ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि हमने वर्किंग कमेटी के साथ बैठक की थी और इस मुद्दे को सरकार के सामने भी उठा रहे हैं। वहीं, OCA के उपाध्यक्ष वेई जिजहोंग ने दावा किया कि चीन पहले ही भारतीय खिलाड़ियों के लिए वीजा जारी कर चुका है, जिसे खिलाड़ियों ने लेने से मना कर दिया था।
अरुणाचल पर अपना दावा करता है चीन
चीन सालों से अरुणाचल प्रदेश पर अपना दावा करता रहा है। भारत के इस हिस्से को चीन दक्षिण तिब्बत कहता है। सितंबर 2023 में चीन ने देश का लेटेस्ट मैप जारी किया था, जिसमें पूर्वोत्तर राज्य अरुणाचल और पूर्वी लद्दाख में अक्साई चिन क्षेत्र को अपनी सीमा में दिखाया था।
चीन ने अप्रैल में अरुणाचल की 11 जगहों के नाम बदले थे
इससे पहले चीन ने अप्रैल 2023 में अपने नक्शे में अरुणाचल प्रदेश की 11 जगहों के नाम बदल दिए थे। चीन ने पिछले 5 साल में तीसरी बार ऐसा किया है। इससे पहले 2021 में चीन ने 15 जगहों और 2017 में 6 जगहों के नाम बदले थे।
G20 में इंडिया-मिडिल ईस्ट-यूरोप इकोनॉमिक कॉरिडोर बनाने की घोषणा
भारत की राजधानी दिल्ली में 9-10 सितंबर 2023 को G20 समिट हुई। इसमें इंडिया-मिडिल ईस्ट-यूरोप इकोनॉमिक कॉरिडोर बनाने की घोषणा की गई। भारत, UAE, सऊदी अरब, अमेरिका, फ्रांस, जर्मनी, इटली और यूरोपीय यूनियन सहित कुल 8 देशों के इस प्रोजेक्ट का फायदा इजराइल और जॉर्डन को भी मिलेगा।
मुंबई से शुरू होने वाला यह नया कॉरिडोर चीन के बेल्ट एंड रोड इनीशिएटिव (BRI) का विकल्प होगा। यह कॉरिडोर 6 हजार किमी लंबा होगा। इसमें 3500 किमी समुद्री मार्ग शामिल है। कॉरिडोर के बनने के बाद भारत से यूरोप तक सामान पहुंचाने में करीब 40% समय की बचत होगी। अभी भारत से किसी भी कार्गो को शिपिंग से जर्मनी पहुंचने में 36 दिन लगते हैं, इस रूट से 14 दिन की बचत होगी। यूरोप तक सीधी पहुंच से भारत के लिए आयात-निर्यात आसान और सस्ता होगा।
एशियन गेम्स पर कोरोना का साया, चीन हुआ निराश
चीन में कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए इस साल सितंबर में होने वाले एशियन गेम्स टाल दिए गए हैं। एशिया ओलिंपिक काउंसिल ने कहा कि एशियन गेम्स की तारीख में बदलाव किया जा सकता है। इसे आगे कब करवाया जाएगा, इसकी घोषणा जल्द ही की जाएगी। एशियन गेम्स का आयोजन 10 से 25 सितंबर के बीच चीन के शिनजियांग प्रांत के हांग्जो समेत पांच शहरों में होना था।
चीन में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। 26 शहरों मे लॉकडाउन लगा हुआ है। 21 करोड़ की आबादी घरों में है। झिजिंगयान, जिलिन, शंघाई, बीजिंग समेत 8 प्रांतों में लगभग दो महीने से स्कूल बंद हैं। यहां ओमिक्रॉन वायरस के कारण संक्रमण के केस कम नहीं हो रहे हैं।
40 खेलों के 61 मल्टी-स्पोर्टिंग इवेंट
यहां मल्टी-स्पोर्टिंग इवेंट में कुल 40 खेलों में 61 इवेंट होने थे। इसमें ओलिंपिक में खेले जाने वाले तैराकी, तीरंदाजी, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, घुड़सवारी, तलवारबाजी, फुटबॉल, हॉकी, जूडो, कबड्डी समेत अन्य खेल भी शामिल हैं।
जानिए कितने सालों बाद टी-20 की वापसी
इस बार के एशियन गेम्स में 11 साल बाद टी-20 की वापसी भी होनी थी। चीन में कोरोना की वजह से कई अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं को रद्द किया जा चुका है। 2022 पैरालंपिक और शीतकालीन ओलंपिक खेलों का आयोजन भी सख्त नियमों और पाबंदियों के बीच बंद दरवाजे में किया गया।
भारत ने हर बार जीते हैं गोल्ड मेडल
भारत ने 1990 को छोड़कर हर एशियाई खेलों में कम से कम एक गोल्ड मेडल जीता है। वहीं, हमेशा मेडल टैली में टॉप 10 देशो में भी शामिल रहा है। अब तक भारत ने एशियाई खेलों में 139 गोल्ड, 178 सिल्वर और 299 ब्रॉन्ज मेडल जीते हैं।
घर आते ही इस खिलाड़ी ने संभाली अपनी चाय की दुकान
नई दिल्ली। एशियन गेम्स 2018  में भारत के शानदार प्रदर्शन की तारीफ वाली सुर्खियां ने अखबरों में खूब जगह बनाई। लेकिन अब खिलाड़ियों की बदहाली और लाचारी धीरे-धीरे सामने आ रही है। देश के नेता खिलाड़ियों के संघर्ष के दौरान मदद के लिए नहीं आगे आते लेकिन जीत के बाद इनामों की बारिश करते हैं।
देश में खेल के प्रति रवैया कैसा है यह तो जगजाहिर है। देश में चुनिंदा खेलों के खिलाड़ियों को छोड़कर अन्य खेल के खिलाड़ियों की बदहाली का एक और उदाहरण सामने आया है। एशियन गेम्स में सेपक टकरा में पहली बार मेडल दिलाने वाला खिलाड़ी घर वापस आकर अपनी चाय की दुकान पर काम करने लगा है।
मामला दिल्ली का है। दिल्ली के मजनू का टिला में चाय की दुकान लगाने वाले हरीश ने टीम के सदस्यों संग देश के लिए पहली बार मेडल जीता। हरीश कुमार काफी गरीब परिवार से आते हैं। उनका परिवार चाय की दुकान चलाता है और उनके पिता ऑटो चलाकर घर का खर्च संभालते हैं। ऐसी चुनौतीयों से लड़कर भारत के लिए मेडल लाने वाले हरीश की जितनी तारीफ की जाए कम है। हरीश की बहन नेत्रहीन है परिवार लंबा है पिता ऑटो चलाते हैं। घर का खर्चा बढ़ने पर उनके पिता ने कहा कि दुकान के काम हाथ बंटाना शुरू करो.
खेल पर ध्यान कम दो। हरीश बताते हैं कि वह बचपन में टायर काटकर उसकी गेंद से बनाकर बचपन के दोस्तों के साथ खेलते थे।वह पैर से टायर की इस गेंद को ऊपर उछालते थे।ऐसा करते हुए उनके कोच ने एक बार उन्हें देख लिया जिसके बाद उनको सेपक टकरा खेलने के लिए प्रभावित किया और फिर इस खेल के प्रति हरीश की रुचि बढ़ती चली गई।
क्या कहते हैं हरीश:
हरीश का कहना है कि उनके घर पर कमाने वाले लोग कम हैं और खाने वाले ज्यादा, इसलिए मैं चाय बेचने का काम करता हूं। अब मैं नौकरी करना चाहता हूं ताकि अपने परिवार को संभाल सकूं। हरीश की मां इंदिरा देवी का कहना है कि हरीश के पिता ऑटो चलाते हैं और हम हरीश की मदद से चाय की दुकान संभालते हैं। हम गरीब हैं, लेकिन हमने कभी हरीश को हतोत्साहित नहीं होने दिया।
हम सरकार और हरीश के कोच को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद देना चाहते हैं। हरीश के भाई का कहना है कि मैं हरीश को बधाई देना चाहता हूं कि उसने मेडल जीतकर देश का मान बढ़ाया। हमारे कोच हेमराज सर ने हमारी प्रतिभा को पहचाना और हमें खेलने के लिए बुलाया। SAI ने भी हमारी खूब मदद की। मैं सीएम अरविंद केजरीवाल को भी धन्यवाद देना चाहता हूं, जिन्होंने हमें 50 लाख रुपए देने का ऐलान किया है। इसके साथ ही हम खेल मंत्रालय को भी धन्यवाद देना चाहते हैं, जिन्होंने हमें 5 लाख रुपए दिए.
क्या होता है सेपक टकरा:
सेपक टकरा, मलय और थाई भाषा के दो शब्द हैं। सेपक का मतलब किक लगाना है, वहीं टकरा का अर्थ हल्की गेंद है। वॉलीबॉल की तरह ही इस खेल में गेंद को नेट के दूसरी पार भेजना होता है। लेकिन पैर,घुटने, सीने और सिर का ही इस्तेमाल करना होता है।हाथ से गेंद लगने पर टीम की नुकसान होता है। बता दें कि इस बार के एशियन गेम्स मेंं भारत ने 15 स्वर्ण, 24 सिल्वर, 30 कांस्य पदक जीते। यह भारत का शानदार प्रदर्शन रहा है। इससे पहले भारत ने 1951 में 15 गोल्ड मेडल जीते थे।
Asian Games 2018 : पिता के बलिदान का बेटे ने किया सम्मान, “गोल्ड” जीतकर लहराया परचम
हालांकि बजरंग ने 2006 में महाराष्ट्र के लातूर में हुई स्कूल नेशनल चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतने के बाद पीछे मुड़कर नहीं देखा. इसके बाद लगातार सात साल तक स्कूल नेशनल चैंपियनशिप का स्वर्ण पदक उनके साथ रहा. 2009 में उन्होंने दिल्ली में बाल केसरी का खिताब जीता. इस उपलब्धि के बाद ही बजरंग का चयन भारतीय कुश्ती फेडरेशन ने 2010 में थाईलैंड में हुई जूनियर कुश्ती चैंपियनशिप के लिए किया. बजरंग ने पहली बार विदेशी धरती पर धाक जमाकर सोने पर कब्जा किया.
2011 की विश्व जूनियर चैंपियनशिप में भी बजरंग ने फिर सोना जीता. 2014 में हंगरी में हुए विश्व कप मुकाबले में बजरंग ने कांस्य जीतकर अपने चयन को सही ठहराया.
और इसके बाद ग्लास्गो कॉमनवेल्थ गेम्स में बजरंग ने रजत पदक जीतकर धाक जमा दी. महज 20 साल की उम्र में ग्लास्गो कॉमनवेल्थ में चांदी जीतने वाले बजरंग ने पिछले साल सीनियर एशियन कुश्ती चैंपियनशिप में कोरिया के ली शुंग चुल को 6-2 से हराकर भारत को पहला स्वर्ण दिला दिया. उन्हें गोल्ड कोस्ट में स्वर्ण पदक का दावेदार माना जा रहा है.
Asian Games 2018: कड़े मुकाबले में चुकी महिलाए
जकार्ता : भारत की महिला हॉकी टीम को यहां जारी एशियाई खेलों में रजत पदक से संतोष करना पड़ा है। इस खिताबी मुकाबले में भारत जापान से कड़े मुकाबले में 1-2 से हार गया। 1998 के बाद एशियाई खेलों की महिला हॉकी स्पर्धा में भारतीय टीम ने यहां रजत पदक अपने नाम किया।
इस मैच में भारतीय टीम एकमात्र गोल ही कर पाई यह नेहा गोयल (25वें मिनट) ने किया, जबकि जापान की टीम ने 2 गोल दागे। जापान ने ये दोनों गोल पेनल्टी कॉर्नर पर किए। इस मैच में तीन ही पेनल्टी कॉर्नर मिले, भारत को एक पेनल्टी कॉर्नर मिला, जिस पर वह गोल करने से चूक गया। कई मौकों पर भारतीय टीम इस मैच में प्रतिद्वंद्वी जापान पर हावी दिखी, लेकिन गोल के कई मौके मिलने के बावजूद वह गोल नहीं कर पाई।
इससे पहले 1998 एशियाड में भारतीय टीम ने रजत पदक अपने नाम किया था। भारत के नाम एशियाड खेलों की महिला हॉकी स्पर्धा में सिर्फ एक गोल्ड मेडल है, जो उसने 1982 में अपने नाम किया था। शुक्रवार को टीम इंडिया के पास यहां मौका था कि वह गोल्ड अपने नाम कर ओलिंपिक 2020 के लिए भी क्वॉलिफाइ करे। लेकिन उसे मायूसी हाथ लगी और टीम को एक बार फिर रजत पदक से ही संतोष करना पड़ा। हालांकि ओलिंपिक में क्वॉलिफाइ करने के लिए भारतीय टीम के पास भविष्य में भी मौके होंगे।
मैच के पहले ही क्वॉर्टर में दोनों टीमों ने आक्रामक हॉकी की शुरुआत की और दोनों टीमों ने गोल करने के मौके तलाशे। हालांकि पहले 10 मिनट तक कोई भी टीम गोल नहीं कर पाई। मैच के 10वें मिनट में भारत को पहला पेनल्टी कॉर्नर मिला लेकिन गुरुजीत ने ड्रैग फ्लिक कर गोल की कोशिश की, जिसे जापानी गोलकीपर ने नाकाम कर दिया। अगले ही मिनट में जापान ने पेनल्टी कॉर्नर हासिल कर लिया और इस बार उसने भारत पर बढ़त बनाने का मौका नहीं गंवायाा। मैच के 11वें मिनट पर भारत पर 1 गोल की बढ़त ले ली। सविता ने अपनी बाजू खोलकर गेंद को रोकना चाहा, लेकिन वह कामयाब नहीं हो पाईं और इस तरह खेल के पहले क्वॉर्टर का अंत 0-1 के स्कोर पर खत्म हुआ।
मैच के दूसरे क्वॉर्टर में दोनों टीमों ने एक बार फिर संभल कर शुरुआत की। जापानी टीम 1 गोल की बढ़त ले चुकी थी और वह और गोल दागकर भारत पर दबाव बढ़ाना चाह रही थी। लेकिन इस बार भारतीय डिफेंस ने मजबूती दिखाई और विरोधी टीम को कोई मौका नहीं दिया। इस बीच मैच के 25वें मिनट में भारतीय टीम ने मौका बनाया और यहां बराबरी का गोल दागकर राहत की सांस ली।
यह फील्ड गोल था, जिस पर नवनीत ने रिवर्स हिट कर गेंद को गोल की ओर दिशा दी। यहां नेहा गोयल ने मुस्तैदी दिखाते हुए बॉल को गोल पोस्ट में भेजने में गलती नहीं की और इसी के साथ भारत मैच में बराबरी पर आ गया। हाफ टाइम तक दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर थीं।
मैच के तीसरे क्वॉर्टर में स्कोर में बराबरी करने के बाद भारतीय टीम ने जापान पर अपने हमले बढ़ा दिए। टीम जापान पर बढ़त बनाने का लगातार प्रयास करती दिख रही थी। लेकिन खेल के 44वें मिनट में भारत ने यहां जापान को पेनल्टी कॉर्नर दे दिया। जापान ने यहां कोई गलती नहीं करते हुए सफल शॉट खेला और बॉल को गोल पोस्ट में दाग कर भारत पर 1-2 से बढ़त ले ली।
मैच के चौथे क्वॉर्टर टीम इंडिया ने फिर से बराबरी करने की कोशिश जरूर की, लेकिन इस जापानी रक्षापंक्ति ने उसे मौका नहीं दिया। अंतिम क्षणों में भारतीय टीम ने कुछ अच्छे मौके जरूर बनाए लेकिन वह लक्ष्य को भेद नहीं पाई। मैच अंतिम पलों में जा रहा था और दबाव आ चुकी भारतीय टीम यहां बराबरी का गोल नहीं दाग पाई।