shot dead – Dainik Bhaskar UP/UK

मणिपुर में नहीं थम रही हिंसा, कुकी मिलिटेंट्स ने SDOP की गोली मारकर की हत्या
इंफाल। मणिपुर के टेंग्नौपाल जिले के मोरेह इलाके में मंगलवार 31 अक्टूबर को एक पुलिस अधिकारी को गोली मार दी गई। मोरेह के SDOP चिंगथाम आनंद कुमार कुकी-जो समुदाय के प्रभाव वाले इलाके का दौरा कर रहे थे।

पुलिस ने बताया कि SDOP आनंद कुमार बॉर्डर टाउन में एक स्कूल में हेलिपैड के लिए जमीन की सफाई का काम देखने गए थे। उनके साथ स्टेट फोर्स और बीएसएफ के जवान भी थे। इसी दौरान कुकी मिलिटेंट ने उन पर फायरिंग कर दी। SDOP को गोली लगने के बाद हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।

दरअसल, कई हफ्तों से मोरेह के कुछ सिविल सोसाइटी संगठन सुरक्षाबलों को बॉर्डर टाउन इलाके से हटाने की मांग कर रहे थे। इसके बाद ऐसी घटना सामने आई है। इस बीच, जुमे को सार्वजनिक अवकाश (पब्लिक हॉलिडे) घोषित करने वाले जॉइंट स्टूडेंट्स बॉडी के मेंबर्स पर एफआईआर दर्ज की गई है। राज्य सरकार ने आनंद के परिजन को 50 लाख की सहायता राशि दी है। साथ ही मोरेह और आसपास के इलाकों में आरोपियों को पकड़ने के लिए अभियान चलाया जा रहा है।

सुरक्षा बलों ने इलाके से हथियार जब्त किए

सुरक्षा बलों ने सोमवार 30 अक्टूबर को इंफाल-ईस्ट और चुराचांदपुर में छापेमारी कर हथियार और विस्फोटक जब्त किए। सुरक्षा बलों को इलाके से 14 हथियार, 41 हैंड ग्रेनेड, 5 खाली कारतूस और 2 हैवी मोर्टार मिले हैं। इनमें दो 9 एमएम पिस्टल भी शामिल हैं।

साथ ही, असम राइफल्स और CRPF ने मिलिटेंट्स के 6 बंकरों को भी नष्ट कर दिया। सुरक्षा बलों ने इंफाल-वेस्ट से मनी एक्सटॉर्शन केस में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जो प्रतिबंधित कांग्लेईपेक कम्युनिस्ट पार्टी का नेता है। पुलिस ने बताया कि पिछले कुछ हफ्तों में बॉर्डर एरिया से म्यांमार के 10 से ज्यादा नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है। इन पर मैतेई समुदाय के खाली पड़े घरों से फर्नीचर चुराने और अवैध रूप से भारत में घुसने का आरोप है।

छुट्टी की मांग करे रहे छात्रों पर केस

चुराचांदपुर के जॉइंट स्टूडेंट बॉडी (JBS) के मेंबर्स ने हाल ही में जुमे (शुक्रवार) को सरकारी दफ्तरों और शिक्षण संस्थानों में सार्वजनिक छुट्टी की घोषणा की थी। 26 अक्टूबर को स्टूडेंट बॉडी ने बयान में कहा था कि हम इस कठिन समय में भी अपनी रहने की जगह पर ठीक से पढ़ाई करना चाहते हैं। इसके लिए हमने एक रेजोल्यूशन अपनाया है। हम सभी सरकारी, गैर सरकारी संस्थानों और स्कूलों में रविवार की जगह शुक्रवार की छुट्टी रखना चाहते हैं। स्टूडेंट बॉडी ने 18 अगस्त को एक रेजोल्यूशन एडॉप्ट किया था, जिसमें सभी ऑफिसों और शिक्षण संस्धानों में छुट्टी की बात थी।

27 अक्टूबर को राज्य के मुख्य सचिव विनीत जोशी ने स्टूडेंट बॉडी के इस नोटिस को अवैध करार दिया। उन्होंने कहा- इस तरह की घोषणा जानबूझकर की जा रही है। यह राज्य में अशांति फैलाने के लिए किया जा रहा है। जनता इन पर भरोसा न करे।

मणिपुर DGP समेत 204 पुलिस अधिकारियों को मेडल

राज्य के DGP राजीव सिंह को केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से 2023 के लिए स्पेशल ऑपरेशन मेडल दिया जाएगा। राजीव सिंह को मणिपुर हिंसा के चलते जून 2023 में मणिपुर DGP पद पर नियुक्त किया गया था। इससे पहले राजीव त्रिपुरा के एडिशनल DGP (लॉ एंड ऑर्डर) और CRPF के IG पद पर रह चुके हैं। गृह मंत्रालय ने मंगलवार को स्पेशल ऑपरेशन मेडल 2023 के लिए 204 पुलिस अधिकारियों के नाम की घोषणा की है।

ट्राइबल लीडर्स फोरम ने मुख्यमंत्री पर जातीय दंगे भड़काने का आरोप लगाया

कुकी-जो समुदाय के संगठन इंडीजिनस ट्राइबल लीडर्स फोरम (ITLF) ने 24 अक्टूबर को सीएम पर आरोप लगाया था कि मणिपुर के मुख्यमंत्री ही राज्य में जातीय दंगे भड़का रहे हैं। उन्होंने सरकार से सवाल भी किया था कि AFSPA को केवल घाटी क्षेत्रों से क्यों हटाया गया, पहाड़ी जिलों से क्यों नहीं?

वहीं, राज्य के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने कहा था कि उनकी सरकार राज्य में अवैध अप्रवासियों को कभी नहीं अपनाएगी। राज्य में रह रहे 34 स्वदेशी समुदायों को अपने ऐतिहासिक संबंधों को बनाए रखना चाहिए। सीएम ने आगे कहा था कि कुछ विदेशी संगठन राज्य को टारगेट करने की साजिश रच रहे हैं। हालांकि, राज्य सामान्य स्थिति की तरफ बढ़ रहा है। जल्द ही यहां के लोग खुशी से रहेंगे।

RSS चीफ का दावा- मणिपुर में हो रही हिंसा सोची-समझी साजिश

RSS चीफ मोहन भागवत ने मंगलवार 24 अक्टूबर को दावा किया था कि मणिपुर में हो रही हिंसा सोची-समझी साजिश है। मणिपुर में मैतेई और कुकी समुदाय सालों से एक साथ रहते हैं। इनके बीच सांप्रदायिक आग कैसे लगी? क्या हिंसा करने वाले लोगों में सीमा पार के कट्टरपंथी भी थे?

वहां सालों से सबकी सेवा करने वाले संघ जैसे संगठन को बिना कारण इसमें घसीटा गया। मणिपुर में अशांति और अस्थिरता से विदेशी सत्ता को फायदा हो सकता है। देश में मजबूत सरकार के होते हुए भी यह हिंसा किनके बलबूते इतने दिनों से चल रही है? इससे साफ है कि यह हो नहीं रहा है, करवाया जा रहा है।

बढ़ाई गई पुलिस कमांडो की संख्या

मणिपुर के बॉर्डर एरिया में पिछले एक हफ्ते में पुलिस कमांडो की संख्या बढ़ा दी गई है। हालांकि इसके खिलाफ म्यांमार की सीमा से लगे मोरे शहर में आदिवासी महिलाओं के एक वर्ग ने प्रदर्शन भी किया। आदिवासी संगठनों​​ कुकी इंपी और कमेटी ऑन ट्राइबल यूनिटी (COTU) ने 22 अक्टूबर को यह दावा किया था कि शहर में इंफाल घाटी से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनात किया जा रहा है। इससे शांति भंग हो सकती है।

उन्होंने यह भी दावा किया था कि शहर के बफर जोन में पैरामिलिट्री फोर्स और इंडियन आर्मी के जवान काफी संख्या में तैनात हैं। इसके बावजूद कुकी बहुल शहर टेंग्नौपाल जिले के मोरेह में रात को हेलिकॉप्टर से अतिरिक्त मैतेई पुलिस की तैनाती की जा रही है।

मणिपुर हिंसा : उग्रवादियों ने की पुलिस अधिकारी की गोली मारकर हत्या, CM बीरेन ने कहा…
इंफाल। मणिपुर में महीनों से जारी जातीय हिंसा के बीच मंगलवार को संदिग्ध उग्रवादियों की गोली लगने से एक पुलिस अधिकारी की मौत हो गई। यह घटना तब हुई जब मोरेह उप-विभागीय पुलिस अधिकारी चिंगथम आनंद सीमावर्ती शहर के पूर्वी मैदान में एक नवनिर्मित हेलीपैड का निरीक्षण कर रहे थे। गोली लगने के बाद एसडीपीओ को मोरेह के एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में तुरंत भर्ती कराया गया, जहां उमकी मौत हो गई। पुलिस ने उग्रवादियों को पकड़ने के लिए सर्च अभियान शुरू कर दिया है।

मणिपुर के CM ने कहा- आनंद की ‘नृशंस हत्या’ से वे दुखी हैं

इस घटना को लेकर मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने कहा कि वह आनंद की ‘नृशंस हत्या’ से दुखी हैं। सिंह ने X (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, ‘आज सुबह मोरेह पुलिस के ओसी, एसडीपीओ चिंगथम आनंद की निर्मम हत्या से बहुत दुखी हूं। लोगों की सेवा और सुरक्षा के प्रति उनके समर्पण को हमेशा याद रखा जाएगा और अपराधियों को न्याय के कटघरे में लाया जाएगा।’

मैतेई समुदाय को अनुसूचित जनजाति (ST) का दिया गया था दर्जा

एक समाचार के मुताबिक, यह घटना कई नागरिक समाज संगठनों, खासकर मोरेह स्थित संगठनों के सदस्यों द्वारा सीमावर्ती शहर से राज्य बलों को हटाने की मांग के कुछ दिनों बाद हुई है। गौरतलब है कि 3 मई को मणिपुर के चुराचांदपुर शहर में हुई पहली झड़प के बाद व्यापक पैमाने पर हिंसा हुई। ये झड़पें आदिवासी समूहों द्वारा राज्य के आरक्षण में प्रस्तावित बदलाव के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के आह्वान के बाद हुईं, जिसमें मैतेई समुदाय को अनुसूचित जनजाति (ST) का दर्जा दिया गया था।

राज्य में कम से कम 175 लोग मारे गए

3 मई की हिंसा तेजी से पूरे राज्य में फैल गई। तब से राज्य में कम से कम 175 लोग मारे गए हैं और 50,000 से अधिक लोग विस्थापित हुए हैं। सैकड़ों घर जला दिए गए, व्यवसाय नष्ट हो गए और राज्य महीनों से इंटरनेट के बिना रहने पर मजबूर रहा। अधिकारियों ने कहा कि भीड़ ने पुलिस स्टेशनों और शस्त्रागारों से 5,669 प्रकार के हथियार और लगभग 500,000 राउंड गोला-बारूद लूट लिया। अक्टूबर के पहले सप्ताह तक उनमें से केवल 1300 के आसपास ही हथियार बरामद किया गया था।

फतेहपुर : रिटायर्ड कर्मी की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस
दैनिक भास्कर ब्यूरो

फतेहपुर । सदर कोतवाली क्षेत्र के आबूनगर चौकी के पीछे हमलावरों ने देर शाम रिटायर्ड कर्मचारी की गोली मारकर हत्या कर दी। युवक साइकिल से दूध लेने जा रहा है। आपको बता दें कि हरिओम गुप्ता पुत्र रामकिशुन उम्र लगभग 65 वर्ष रिटायर्ड सरकारी कर्मचारी हैं जिनका आवास आबूनगर पुलिस चौकी के पीछे ककरहा मोहल्ले में है। रविवार शाम वह साइकिल से दूध लेने जा रहे थे तभी घर से सौ कदम की दूरी पर जिला उद्योग कार्यालय के सामने अज्ञात हत्यारों ने बुजुर्ग को गोली मार दी जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतक के पुत्र दीपू उर्फ दिलीप गुप्ता ने पारिवारिक ज्ञानेंद्र पुत्र उमाशंकर गुप्ता पर हत्या का आरोप लगाकर प्रार्थना पत्र दिया है।

पुलिस ने प्रार्थना पत्र के अनुसार एफआईआर दर्जकर मामले की जांच शुरू कर दी है। बुजुर्ग की हत्या की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक उदय शंकर सिंह, एएसपी विजयशंकर मिश्र ने घटनास्थल पर पहुंचकर मौके की जांच पड़ताल की और जल्द ही घटना के खुलासे के संकेत दिए।

वहीं इस मामले पर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बुजुर्ग की हत्या में पारिवारिक विवाद सामने आ रहा है जांच जारी है जल्द ही खुलासा होगा। पुलिस सूत्रों की माने तो मृतक हरिओम का पुत्र दीपू आबूनगर चौकी का हिस्ट्रीशीटर है। जिसने कुछ वर्ष पूर्व ज्ञानेंद्र के पिता की हत्या की थी ! जो लम्बे समय जेल में रहा है। इस समय जमानत पर वह बाहर है और हत्या का आरोप ज्ञानेंद्र पर लगा रहा है। मामला प्रथमदृष्टया संदिग्ध नजऱ आ रहा है। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच पड़ताल कर रही है जल्द ही मामले से पर्दा उठ सकता है ।

BJP सांसद सुब्रत पाठक ने कहा- आवास संग उज्जवला योजना भी दे दिया, फिर भी उन्हें वोट नहीं देना है, तो नहीं दो।’
यूपी में बीजेपी के 19 सांसद उसकी अपनी ही कसौटी पर ही फेल हो गए हैं। राज्य में पार्टी के सर्वे में कई सांसदों की रिपोर्ट कार्ड खराब आई है। इस रिपोर्ट में कई सांसदों को पासिंग मार्क्स भी नहीं मिला है। रिपोर्ट कार्ड में दावा किया जा रहा है कि पार्टी के करीब 30 फीसदी सांसद अपने लोकसभा क्षेत्र में जनता की जनआकांक्षाओं पर खरे नहीं उतरे हैं।

रिपोर्ट कार्ड खराब होने पर सुब्रत पाठक ने कहा, ‘अब ये रिपोर्ट क्या है, कैसे आती है। आप कितना भी काम करो लेकिन कुछ लोग आपको वोट ही नहीं देंगे। उसके लिए कोई क्या कर सकता है। आवास भी दे दिया, उज्जवला योजना भी दे दिया, उनको सौचालय भी बना दिया, उनको सम्मान निधि भी आ रही है और उनके घर में विधवा पेंशन भी आ रही है। उसके बाद भी उन्हें वोट नहीं देना है, नहीं देना है तो नहीं दो।’

बीजेपी किसी के पिताजी की पार्टी नहीं

उन्होंने कहा, ‘वोट तो विचार से व्यक्ति देता है, जिससे जिसके विचार मिल रहे हैं वो उसको वोट करता है। रिपोर्ट तो पार्टी भी देखती है कि किसने क्या किया है। बीजेपी किसी के पिताजी की पार्टी नहीं है। हम न कोई बड़े बाप कि संतान हैं, जिससे हमारा भला हो ही जाएगा।’

दरअसल, इस रिपोर्ट कार्ड में यूपी के टॉप सांसदों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी अव्वल हैं। जबकि पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के पुत्र राजवीर सिंह, संघमित्रा मौर्य और आजमगढ़ से सांसद निरहुआ फेल बताए जा रहे हैं। सूत्रों की माने तो रिपोर्ट कार्ड बताता है कि ये सांसद पासिंग मार्क्स से नीचे हैं और इनके भरोसे 2024 लोकसभा चुनाव में ‘मिशन-350’ और यूपी में ‘मिशन-80’ की नैया पार नहीं लगाई जा सकती।

अजय राय के दावे पर जवाब

हालांकि बीजेपी सांसद सुब्रत पाठक ने यूपी कांग्रेस का अध्यक्ष अजय राय द्वारा वाराणसी से प्रियंका गांधी और अमेठी से राहुल गांधी के चुनाव लड़ने के दावे पर भी प्रतिक्रिया दी। कन्नौज से बीजेपी सांसद ने राहुल गांधी के अमेठी से चुनाव लड़ने पर कहा, ‘पांच साल में इन्होंने ऐसा क्या कर दिया है। कुल मिलाकर जिस मानसिकता के ये लोग थे। इनकी परिवारवादी परंपरा से लोग ऊपर उठ गए हैं। भारत के लोकतंत्र में अब उच्च पदों पर जाने का रास्ता भी साफ है। ये परिवारवाद के विरोध की राजनीति, खासकर चांदी का चम्मच लेकर पैदा हुए इसलिए राहुल गांधी हो गए।’

जबकि प्रियंका गांधी के वाराणसी से चुनाव लड़ने की चर्चाओं को पर उन्होंने कहा, ‘मोदी को टक्कर देने के लिए ये केजरीवाल भी पहुंचे थे। मोदी को कांग्रेस के ये प्रदेश अध्यक्ष भी टक्कर देने की कोशिश कर रहे हैं। ये कोई आम मोदी नहीं है। मोदी ने वाराणसी को क्या दिया है, ये वाराणसी के लोग अच्छे से जानते हैं। आज उन्होंने वाराणसी का स्वरुप बदल दिया है। हमारी प्राचीन संस्कृति में वाराणसी का क्या स्थान था और क्या होना चाहिए था। मुझे नहीं लगता कि वाराणसी में मोदी के नामपर कोई चुनौती नहीं है।’

बरेली : अग्रसेननगर में व्यापारी की गोली मारकर हत्या, हिरासत में दोस्त
बरेली। बारादरी के अग्रसेननगर में आधी रात के बाद युवक की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। दोस्त पर हत्या का आरोप है। थाना बारादरी में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। थाना गढ़िया रंगीन शाहजहांपुर निवासी राज गुप्ता (23) पुत्र श्री शिवओम गुप्ता बारादरी के अग्रसेननगर कॉलोनी में रहते थे। उनकी प्रेमनगर के एकतानगर निवासी दोस्त सोनू गुप्ता पुत्र श्री नरेश गुप्ता से दोस्ती थी। वह उसके साथ महेन्द्र नगर नेपाल में कपड़े का व्यापार करता था। परिजनों के अनुसार सोनू सुबह से ही राज के साथ था। शाम को दोनो बहेड़ी गए थे। गुरुवार शाम को राज के परिजन किला थाना क्षेत्र के गढ़ी में बुआ के बेटे की शादी में शामिल होने के लिए गए थे।

रात को 3:30 बजे वापस आए तो राज का शव घर की बैठक में चारपाई पर पड़ा था। गोली सिर में पीछे की ओर लगी थी। पुलिस को सूचना दी। सूचना पर एसएसपी, एसपी सिटी, सीओ थर्ड, इंस्पेक्टर बारादरी फॉरेसिंक टीम, मौके पर पहुंच गई। परिजनों ने आरोप लगाया कि सोनू ने ही उनके बेटे की हत्या की है। परिवार में उनकी मां ममता गुप्ता, भाई अनमोल गुप्ता,
भाभी अदिति गुप्ता है।

शराब पीने के दौरान जताई विवाद की आशंका

थाना बारादरी में मौजूद मृतक के पिता ने आशंका जताई थी वह शादी में शामिल होने गए और इधर उनके बेटे और दोस्त ने शराब भी। इस दौरान कोई विवाद हो गया और आरोपी ने गोली मारकर उनके बेटे की हत्या कर दी।

फतेहपुर : जमीनी विवाद में तीन भाइयों को मारी गोली, एक की मौत
दैनिक भास्कर ब्यूरो

फतेहपुर । हुसेनगंज थाना क्षेत्र के सिरसी गांव में रविवार की दोपहर जमीनी विवाद में पडोसियों ने एक पडोसी की गोली मार कर हत्या कर दी जबकि दो लोग घायल हो गये। जिन्हें उपचार के लिये जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर तीन लोगों को हिरासत में ले लिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के सिरसी गांव निवासी धनन्जय लोधी का पडोसियो से जमीनी विवाद था। रविवार की दोपहर बाद करीब 2 बजे उसी जमीन पर जानवर बांधने को लेकर दोनो पक्षों में विवाद होने लगा, एक पक्ष के पांच भाईयों ने प्रेम सिंह लोधी 46 वर्ष को पकड़ लिया और तमंचा से गोली मार कर उसकी हत्या कर दी।

दो भाई घायल, जिला चिकित्सालय में भर्ती

इस दौरान मृतक के दो भाई चन्द्र किशोर 50 वर्ष व राम बहादुर 37 वर्ष गोली लगने से घायल हो गये, जिन्हे तत्काल उपचार के लिये जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक राजेन्द्र सिंह ने बताया कि रविवार की दोपहर बाद करीब दो बजे दोनो पक्षों के बीच जमीन को लेकर आपसी विवाद होने लगा। इस दौरान धनन्जय अपने चार भाईयों सहित हमलावर हो गया और मृतक प्रेम को पकड़ कर तमंचा से गोली मार कर हत्या कर दी।

बीच-बचाव में आये मृतक के बडा़ भाई चन्द्र किशोर व छोटा भाई राम बहादुर भी घायल हो गये, जिन्हे इलाज के लिये जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है। उन्होने बताया कि शव को कब्जे में लेकर विच्छेदन के लिये भेज दिया गया है। हमलावरों में तीन को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। आला कत्ल तमंचा हमलावरों के घर से बरामद कर लिया गया है। फरार आरोपियों की तलाश जारी है शीघ्र ही गिरफ्तार लिया जायेगा।

कानपुर : सिक्योरिटी गार्ड ने गोली मारकर की थी पत्नी की हत्या, गिरफ्तार आरोपी
कानपुर। बिठूर में गोली चलने से महिला की मौत के मामले में शनिवार को पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। आरोप है कि सिक्योरिटी गार्ड पति और उसका पूरा परिवार दहेज को लेकर महिला को प्रताड़ित कर रहा था। इसके बाद गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने हत्यारोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही बंदूक भी अपने कब्जे में ली है।

बिठूर थाना क्षेत्र अंतर्गत ईश्वरीगंज के किसजा गांव निवासी विश्वनाथ की पत्नी पूजा (30) की गोली लगने से मौत हो गई थी। पति विश्वनाथ ने कहा था कि बंदूक की सफाई करने के दौरान गोली लगने से मौत हो गई। डीसीपी पश्चिम विजय ढुल ने बताया कि पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच की तो पूरा मामला संदिग्ध लगा। वारदात के दौरान कमरे में सिर्फ दंपति थे। सफाई करने के दौरान बंदूक से सबसे पहले गोली क्यों नहीं निकाली…?।

बंदूक की सफाई करने का मौके पर कोई सामान भी नहीं मिला, एक दिन पहले ही विश्वनाथ ने पत्नी पूजा को झगड़े के दौरान जमकर पीटा था। जांच के दौरान पूजा के शरीर पर चोट के निशान भी मिले। मृतक के पिता कानपुर देहात सिकंदरा निवासी अरविंद कुमार की तहरीर पर बिठूर थाने की पुलिस ने हत्यारोपी पति विश्वनाथ,सास-ससुर और तीन ननद के साथ ही देवर और देवरानी के खिलाफ दहेज हत्या की एफआईआर दर्ज की है। इसके साथ ही हत्यारोपी पति को गिरफ्तार कर लिया।

डीसीपी ने कहा कि जांच के बाद अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा। पिता ने कहा कि मायके वाले लगातार प्रताड़ित कर रहे थे। अब ससुरालियों ने दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर गोली मारकर हत्या कर दी। मायके वालों ने कहा कि हत्याकांड के बाद से परिवार के लोग फरार हैं। सिर्फ कुछ रिश्तेदार ही पोस्टमार्टम हाउस आए हैं। पिता ने कहा कि वह मायके में ही उसका अंतिम संस्कार करेंगे।

कानपुर : बाइक सवार बदमाशों ने की वकील की गोली मारकर हत्या
कानपुर। नवाबगंज की गंगा नगर हाउसिंग सोसाइटी में बुधवार रात आईआईटी के रिटायर्ड रजिस्ट्रार व अधिवक्ता राजाराम वर्मा (78) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उनके घर के बाहर बाइक सवार दो बदमाश वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। घटनास्थल पर फोरेंसिक टीम व डॉग स्क्वॉड के साथ पहुंची पुलिस देर रात तक छानबीन करती रही। परिजनों की तहरीर पर एनआरआई सिटी का मालिक, राजबहादुर व दो अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।सीसीटीवी फुटेज व सर्विलांस की मदद से बदमाशों की तलाश जारी है।

हत्या के पीछे जमीन के विवाद की आशंका

गंगा नगर हाउसिंग सोसाइटी निवासी राजाराम वर्मा रिटायर्ड होने के बाद वकालत करते थे। पुलिस के मुताबिक शाम करीब साढ़े छह बजे राजाराम कचहरी से घर लौटे। सवा सात बजे किसी का फोन आया और उसने कहा कि वह कुछ कागज देने घर आ रहा है।रात साढ़े आठ बजे जब राजाराम कागज लेने के लिए घर से बाहर आए तो बाइक सवार बदमाशों ने उनको गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर परिवार वाले बाहर निकले लेकिन तब तक बदमाश फरार हो चुके थे।

खून से लथपथ राजाराम को परिजन रीजेंसी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक जांच में सामने आया कि एक बदमाश बाइक स्टार्ट कर खड़ा रहा। दूसरा बदमाश राजाराम के घर के दरवाजे पर गया। बातचीत हो ही रही थी कि तभी उसने राजाराम की दाहिनी कनपटी पर असलहा सटाकर गोली दाग दी। डॉक्टरों ने बताया कि अस्पताल आने से पहले ही राजाराम की मौत हो चुकी थी। इसका मतलब उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी।

बीबीजीटीएस मूर्ति, डीसीपी पश्चिम

मृतक के मोबाइल से कुछ अहम सुराग मिला है। जिसके आधार पर तहकीकात की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज व सर्विलांस की भी मदद ली जा रही है। जल्द वारदात का पर्दाफाश किया जाएगा।
-बीबीजीटीएस मूर्ति, डीसीपी पश्चिम

बरेली : गोकशी के बेखौफ आरोपी ने सिपाही को मारी गोली, गंभीर रूप से घायल
दैनिक भास्कर ब्यूरो

बहेड़ी-बरेली। थाना बहेड़ी के ग्राम अखा ग्राम में हुई गोकशी के आरोपी ने पुलिस पर फायर कर दिया जिसमें गोली लगने से एक सिपाही घायल हो गया। जबाव में पुलिस ने भी आरोपी के पैर में गोली मार दी। हादसे के बाद घायल और आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया। यहां यह बता दें कि दो दिन पूर्व थाना बहेड़ी के ग्राम अख़ा में गोकशी का मामला सामने आया था। इस मामले में पुलिस मुखबिर की सूचना पर नजरगंज निवासी मंजूर अहमद पुत्र जहूर अहमद को पकड़कर थाने ले आई। बीती बृहस्पतिवार को पूछताछ में आरोपी ने बताया कि गोकशी उसने ही की है। पूछताछ में उसने बताया कि गोकशी में इस्तेमाल किए गए उपकरण उसने आखा ग्राम के खेत में छिपाए हैं। इसपर पुलिस की टीम दरोगा धर्मेंद्र, सिपाही हसीन, रविराज उसके कहने पर आखा ग्राम पहुंच गए।

पुलिस की जवाबी कार्यवाही में आरोपी के पैर में लगी गोली

आखा ग्राम पहुंचने के बाद आरोपी ज़मीन में से ओजार निकालने लगा। इसी दौरान उसने पहले से ज़मीन में छिपाया हुआ तमंचा निकाल लिया और तमंचे से सिपाही पर फायर कर दिया जोकि सिपाही रविराज के हाथ में जाकर लगा। जवाबी कार्यवाही में पुलिस ने भी आरोपी के पैर पर गोली मार दी। गोली लगने से घायल हुए सिपाही और आरोपी को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल लाया गया। देर शाम तक सरकारी अस्पताल में दोनों घायलों का इलाज चल रहा था।

बहेड़ी के सीओ डॉ तेजवीर सिंह, का बयान

आरोपी ने पुलिस पर फायर कर दिया था एक सिपाही घायल हुआ है जवाबी फायरिंग में आरोपी को भी गोली लगी है।

सुल्तानपुर : घात लगाए बैठे बदमाशों ने दो मजदूरों को मारी गोली, अस्पताल में भर्ती
सुल्तानपुर । मजदूरी करके देर शाम बाइक से घर लौटते समय दो मजदूरों को रास्ते में घात लगाए पहले से बैठे दबंगों ने गोली मार दी। स्थानीय कुड़वार पुलिस को सूचना मिलते ही घायलों को स्थानीय सीएचसी पहुंचाया गया। जहां हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर हालात गंभीर देखते हुए दोनों मजदूरों को ट्रामा सेंटर लखनऊ के लिए रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा कुड़वार थाना क्षेत्र के कोटा कोडियारा मौके पर पहुंचे। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपी बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगाई गई है।

मजदूरी कर बाइक से घर लौट रहे थे दोनों घायल

अर्जुन निषाद (21) पुत्र राम लवट मजदूरी कर बाइक से घर की तरफ आ रहे थे कि दोनों युवकों को थानाक्षेत्र के लाला का पुरवा गांव के पास पहले से घात लगाकर बैठे दबंगों ने उन पर फायर झोंक दिया। गोली लगते ही दोनों बाइक से गिर गए।स्थानीय लोगों द्वारा घटना की सूचना डायल 112 पुलिस को घटना की सूचना दी गई।पुलिस के जवानों द्वारा दोनों घायल युवकों को उपचार हेतु तत्काल स्थानीय सीएचसी पहुंचाया गया। ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों ने देखा कि धर्मेंद्र के पेट में गोली लगी है और अर्जुन के हाथ में गोली लगी है। ऐसे में डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर दोनों घायल युवकों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां से बेहतर इलाज हेतु लखनऊ के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया।

परिवार से तहरीर मिलते ही दर्ज होगा केस

जिला अस्पताल से दोनों युवकों को बेहतर इलाज हेतु लखनऊ के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस सोमेन वर्मा व अपर पुलिस अधीक्षक विपुल श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने लोगों के बयान दर्ज करवाए। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुरानी रंजिश को लेकर घटना को अंजाम दिया गया है। परिजनों से तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर लिया जायेगा। आरोपी बदमाश को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।