
दैनिक भास्कर ब्यूरो ,
कानपुर। शिवराजपुर में रविवार शाम खेत पर गए किसान का देर रात संदिग्ध हालात में खेत पर शव पड़ा मिला। गले पर मिले निशान से लोगों ने गलाघोंट कर हत्या की आशंका जताई। परिजनों ने गांव के ही एक परिवार पर जमीन विवाद में हत्या करने का आरोप लगाया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की।
शिवराजपुर थाना क्षेत्र के गडरियन पुरवा गांव निवासी 45 साल के किसान प्रकाश पाल खेती-बाड़ी कर अपना और अपने परिवार का भरण पोषण करता था। रविवार शाम किसान अपने खेतों की तरफ गया था। देर रात तक किसान के घर न लौटने पर उनका बेटा रवि पिता की तलाश में खेतों की तरफ गया।
गांव से कुछ दूरी पर खेतों के किनारे पिता का शव पड़ा देख उसने घर पहुंच कर परिजनों को घटना की दी। सूचना कुछ देर में खबर क्षेत्र में आग की तरह फैल गई और सैकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।मृतक के गले पर गहरे निशान देख लोगों ने गला दबाकर हत्या किए जाने की आशंका जाहिर की।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल शुरू की। कुछ ही देर में एडीसीपी आकाश पटेल और एसीपी अभय त्रिवेदी भी मौके पर पहुंच गए। देर रात मौके पर पहुंची डाग स्क्वाड टीम को कोई सफलता नहीं मिल सकी। वहीं फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित किए।पुलिस के अनुसार मृतक के शव के पास शराब की शीशी और गिलास मिले हैं। मृतक के मुंह से खून निकल रहा था तथा उसके चेहरे पर और गले पर चोट के निशान मिले हैं।पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की।
Dainikbhaskarup.com अब WhatsApp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
https://whatsapp.com/channel/0029Va6qmccKmCPR4tbuw90X

















अखिलेश यादव का वाराणसी में बड़ा ऐलान: ‘2027 में खुद नहीं लडूंगा विधानसभा चुनाव, सीधे मुख्यमंत्री पद की लूंगा शपथ’; भाजपा पर बोले तीखे हमले