
दैनिक भास्कर ब्यूरो ,
बिजनौर/ लखनऊ। बिजनौर स्थित ग्रुप केन्द्र केरिपुबल पर मंगलवार को सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्मदिन राष्ट्रीय एकता दिवस पर रन फार यूनिटी में कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस मौके पर मुख्य अतिथि शशि प्रकाश सिंह, उप महानिरीक्षक, ग्रुप केन्द्र केरिपुबल लखनऊ एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण व बहादुर जवानों ने भाग लिया ।
उन्होंने बताया कि आज के दिन 31 अक्टूबर 1875 को गुजरात के एक छोटे से गाँव नदियाद में लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल का जन्म हुआ था। हिंदुस्तान को आजादी मिलने के बाद सरदार पटेल की पूरे राष्ट्र को एकता के सूत्र में पिरोने में महत्वपूर्ण भूमिका रही है। यही कारण है कि सरदार पटेल के जन्म दिवस अर्थात 31 अक्टूबर को प्रत्येक वर्ष पूरे भारत में राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में बनाया जाता है।
सरदार पटेल भारत माता के उन वीर सपूतों में से एक थे, जिनमें देश सेवा समाज सेवा की भावना कूट-कूटकर भरी हुई थी। अपने दृढ विश्वास, आत्मबल, संकल्प शक्ति, सत्यनिष्ठा, अटल निणर्य शक्ति, साहस एवं कार्य के प्रति लगन के कारण ही वे लौह पुरुष कहलाएं सरदार पटेल आजादी के बाद देश के प्रथम उप प्रधान मंत्री और गृहमंत्री थे ।
Dainikbhaskarup.com अब WhatsApp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
https://whatsapp.com/channel/0029Va6qmccKmCPR4tbuw90X

















अखिलेश यादव का वाराणसी में बड़ा ऐलान: ‘2027 में खुद नहीं लडूंगा विधानसभा चुनाव, सीधे मुख्यमंत्री पद की लूंगा शपथ’; भाजपा पर बोले तीखे हमले