
[ फ़ाइल फ़ोटो ]
दैनिक भास्कर ब्यूरो ,
पूरनपुर, पीलीभीत। मायशा चाइल्ड केयर सेन्टर पर गलत उपचार का आरोप है। बच्चे की आंखें खराब होने पर सीओ को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की गई है।
नगर के मोहल्ला खानकाह निवासी याकूब पुत्र फारुख ने सीओ आलोक कुमार समेत मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है। आरोप हैं कि 28 सितंबर को उसके पुत्र को बुखार आने पर वह मायशा चाइल्ड केयर सेन्टर पर दवा दिलाने गया था। डाक्टर मुश्ताक अली ने बुखार की दवाई दी। बच्चे की आखें लाल होने पर डाक्टर ने आई ड्रॉप दिया और उसे डालने को कहा, आरोप हैं कि मासूम की दोनों आखें खराब हो गई।
पीड़ित युवक अपने पुत्र को लेकर दोबारा डॉक्टर के पास पहुंचा तो इस बात से नाराज डॉक्टर गली गलौज कर मारपीट पर आमादा हो गया। पीड़ित युवक ने इस संबंध में कोतवाली पुलिस से शिकायत करते हुए न्याय की गुहार लगाई है।
Dainikbhaskarup.com अब WhatsApp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
https://whatsapp.com/channel/0029Va6qmccKmCPR4tbuw90X

















अखिलेश यादव का वाराणसी में बड़ा ऐलान: ‘2027 में खुद नहीं लडूंगा विधानसभा चुनाव, सीधे मुख्यमंत्री पद की लूंगा शपथ’; भाजपा पर बोले तीखे हमले