dainik bhaskar up – Dainik Bhaskar UP/UK

भाजपा ने 162 प्रत्याशियों के नामों का किया ऐलान, जानिये क्या कहती हैं 3 राज्यों की लिस्ट
नई दिल्ली। 5 राज्यों में चुनाव की तारीखों की घोषणा के तीन घंटे बाद भाजपा ने राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के 162 प्रत्याशियों के नाम जारी कर दिए हैं। इनमें राजस्थान के 41, मध्य प्रदेश के 57 और छत्तीसगढ़ के 64 प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं।

राजस्थान की यह पहली, मध्य प्रदेश की चौथी और छत्तीसगढ़ की दूसरी लिस्ट है। राजस्थान में 159, मध्य प्रदेश में 94 और छत्तीसगढ़ में 5 सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान होना बाकी है।

पार्टी ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को बुधनी, गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा को दतिया से टिकट दिया है। इसके अलावा राजस्थान से पार्टी ने 6 सांसदों को टिकट दिया है। इनमें किरोड़ीलाल मीणा को सवाई माधोपुर से, बालकनाथ को तिजारा से, भागीरथ चौधरी को किशनगढ़ से, राज्यवर्धन सिंह राठौड़ को झोटवाड़ा से और दिया कुमारी को विद्याधर नगर से, देवजी पटेल को सांचौर से टिकट दिया है।

छत्तीसगढ़ के लिए भाजपा ने दूसरी लिस्ट में 64 प्रत्याशियों की घोषणा की है। सांसद और केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह भरतपुर-सोनहत सीट से, गोमती साय पत्थलगांव से और बिलासपुर से सांसद और प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव लोरमी सीट से चुनाव लड़ेंगे।

राजस्थान की लिस्ट

मध्य प्रदेश की लिस्ट

क्लॉडिया गोल्डिन को इकोनॉमिक्स का मिला नोबेल प्राइज
अमेरिका की क्लॉडिया गोल्डिन को इकोनॉमिक्स का नोबेल प्राइज मिला है। उन्हें मार्केट में महिलाओं के कामकाज और उनके योगदान को बेहतर तरह से समझाने के लिए ये सम्मान दिया गया है। कमेटी ने लेबर मार्केट में गोल्डिन के रिसर्च को बेहतरीन माना है। उनकी रिसर्च में लेबर मार्केट में महिलाओं के साथ हो रहे पक्षपात और उनकी कमाई को लेकर जानकारी दी गई है।

गोल्डिन ने 200 साल के आंकड़ों को स्टडी कर अपनी रिपोर्ट तैयार की थी। इसमें उन्होंने ये बताया कि जेंडर का रोजगार और कमाई पर क्या असर पड़ता है। गोल्डिन के रिसर्च के मुताबिक, मार्केट में महिलाओं के योगदान में सीधी बढ़ोतरी नहीं आई। इसकी जगह ये शुरुआती दौर में घटा और अब बढ़ रहा है।

समय के साथ जैसे-जैसे समाज खेती से उद्योग की तरफ बढ़ा, तो मार्केट में शादीशुदा महिलाओं के योगदान में कमी आई। गोल्डिन की स्टडी में ये भी सामने आया कि 20वीं सदी में महिलाओं ने पुरुषों से बेहतर एजुकेशन हासिल किया है।

दुनियाभर में अर्थव्यवस्थाओं के मॉर्डनाइजेशन के बावजूद महिलाओं की पुरुषों के मुकाबले कमाई काफी कम है। महिलाएं किस क्षेत्र में काम कर रही हैं, ये भी उनकी कमाई पर गहरा असर डालता है।

अमर्त्य सेन को 1998 में मिला था नोबेल

अमर्त्य सेन इकलौते ऐसे भारतीय हैं, जिन्हें 1998 में इस सम्मान से नवाजा गया था। उन्हें इकोनॉमी साइंस में वेलफेयर इकोनॉमिक्स और सोशल चॉइस थ्योरी में उनके योगदान के लिए नोबेल प्राइज से नवाजा गया था।

2022 में बैंकिंग सेक्टर के एक्सपर्ट तीन इकोनॉमिस्ट बेन बेर्नाके, डगलस डायमंड और फिलिप डिविग को नोबेल प्राइज मिला था। तीनों ने आर्थिक मंदी के दौर में बैंकिंग सेक्टर को बेहतर करने पर रिसर्च किए और मानवता को बचाने के बेहतर तरीके बताए थे ।

फाइनेंशियल क्राइसिस से कैसे निपटे सोसाइटी

इकोनॉमिक्स का नोबेल अनाउंस करते हुए कमेटी ने कहा था- तीनों ही एक्सपर्ट्स ने दुनिया को बताया कि इकोनॉमी जब मुश्किल दौर में होती है तो समाज को बैंकों की मदद लेकर कैसे निपटना चाहिए। बैंकिंग सेक्टर को तबाही से बचाना क्यों सबसे अहम है। तीनों ही इकोनॉमिस्ट ने बैंकिंग सेक्टर से जुड़ा यह अहम रिसर्च 1980 में शुरू किया था। यह सिर्फ थ्योरी नहीं, बल्कि मुश्किल आर्थिक हालात से उबरने के इन्होंने जो तरीके सुझाए, उस पर कई देशों ने अमल किया।

अमूमन जैसे ही फाइनेंशियल क्राइसिस के वक्त बैंक के डिपॉजिटर्स पैसा निकालने में जल्दबाजी करते हैं। तीनों इकोनॉमिस्ट ने बैंकिंग और सोसाइटी के बीच बैलेंस बनाकर इस मुश्किल से निकलने के उपाय सुझाए। कोविड-19 के बाद आर्थिक मंदी के संकेत हैं।

इतने करोड़ में शूट होगा सिंघम-3 का क्लाइमैक्स, एक्ट्रेस करीना कपूर ने शेयर की तस्वीरें
रोहित शेट्‌टी ने अपनी सुपरहिट कॉप सीरीज की अगली फिल्म ‘सिंघम अगेन’ की शूटिंग शुरू कर दी है। फिल्म की शूटिंग रामोजी फिल्मसिटी में चल रही है। हाल ही में लीड एक्ट्रेस करीना कपूर ने सेट से एक फोटो शेयर कर इसकी जानकारी दी।

अब अक्षय कुमार भी शूटिंग के लिए हैदराबाद पहुंच चुके हैं। वो अपने हिस्से की शूटिंग 9 अक्टूबर से शुरू करेंगे। खास बात यह है कि रोहित शेट्‌टी इस फिल्म के क्लाइमैक्स सीन को पहले शूट कर रहे हैं। फिल्म अगले साल 15 अगस्त के मौके पर रिलीज होनी है।

विलेन के राेल में दिख सकते हैं टाइगर-अर्जुन

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रोहित ने इस क्लाइमैक्स सीक्वेंस के ऊपर भारी भरकम अमाउंट खर्च किया है। वो 25 करोड़ रुपए की लागत से इस एपिक क्लाइमैक्स को लार्ज स्केल पर हैदराबाद में शूट कर रहे हैं। इस क्लाइमैक्स सीन में अजय देवगन, अक्षय कुमार, रणवीर सिंह तो अपने सिंघम, सूर्यवंशी और सिम्बा के किरदार में होंगे ही। सुनने में आया है कि इन्हें टाइगर श्रॉफ और अर्जुन कपूर भी जॉइन करने जा रहे हैं जो फिल्म में विलेन के राेल में दिखाई दे सकते हैं।

साथ नजर आ सकती हैं करीना और दीपिका

इसके साथ ही इस क्लाइमैक्स सीन में करीना कपूर और दीपिका पादुकोण भी इन 5 मेल एक्टर्स को जॉइन करती नजर आ सकती है। करीना पहले से ही हैदराबाद में इसकी शूटिंग कर रही हैं। चर्चा है कि जल्द ही दीपिका भी टीम को जॉइन करेंगी।

ग्रैंड लेवल पर शूट कर रहे हैं क्लाइमैक्स

फिल्म के सेट एक एक्टर ने जानकारी शेयर करते हुए बताया, ‘रोहित शेट्टी अपने ग्रैंड क्लाइमैक्स के लिए पहचाने जाते हैं। पर इस बार वो जो क्लाइमैक्स शूट करने जा रहे हैं वो अब तक कभी किसी फिल्म में नहीं देखा गया। इस क्लाइमैक्स सीन को बडे लेवल पर फिल्म से अलग मानकर शूट किया जा रहा है।

कई खतरनाक स्टंट और एक्शन सीन शूट किए जाएंगे

वहीं रोहित हमेशा की तरह इस फिल्म की सेट पर भी अपने स्टार्स की सेफ्टी का पूरा ख्याल रख रहे हैं। इस सीक्वेंस में कई खतरनाक स्टंट और एक्शन सीन किए जाने हैं। इसकी एक झलक हाल ही में करीना कपूर ने एक फोटो शेयर करते हुए दी थी।

कॉप यूनिवर्स के तीनों किरदारों के साथ बनेगी सिंघम अगेन

सिंघम फ्रैंचाइजी की तीसरी फिल्म सिंघम अगेन में रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स के तीनों हीरो एक साथ नजर आएंगे। उनके कॉप यूनिवर्स में फिल्म सिंघम, सिंघम रिटर्न, सूर्यवंशी और सिंबा शामिल हैं। इस फ्रैंचाइजी की पहली फिल्म सिंघम थी जो 2011 में रिलीज हुई थी।

इसमें अजय देवगन ने पुलिस ऑफिसर बाजीराव सिंघम का रोल प्ले किया था। इसकी सीक्वल फिल्म सिंघम रिटर्न 2014 में रिलीज हुई थी। अब इसका तीसरा पार्ट 2024 में 15 अगस्त पर रिलीज हो सकता है।

इस कॉप यूनिवर्स की दूसरी फ्रैंचाइजी ‘सिंबा’ थी, जिसमें रणवीर सिंह ने इंस्पेक्टर संग्राम भलेराव का रोल प्ले किया था। वहीं 2021 में रिलीज हुई फिल्म ‘सूर्यवंशी’ में अक्षय कुमार ने डीसीपी वीर सूर्यवंशी का रोल निभाया था। ‘सिंघम अगेन’ से पहले ‘सूर्यवंशी’ में भी रोहित के कॉप यूनिवर्स के तीनों ऑफिसर्स साथ नजर आ चुके हैं।

देवरिया में पैमाइश के बीच सपा कार्यकर्ताओं का हंगामा, पुलिस ने भांजी लाठियां
देवरिया । देवरिया जिले के रुद्रपुर के फतेहपुर गांव के अभयपुर टोले में पैमाइश की सूचना पर बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता सोमवार को जुट गए। दबंग प्रेमचंद के घर के पास करीब एक घंटे तक हंगामा और नारेबाजी की। मामले को राजनीतिक रूप देने की सूचना मिलते ही एएसपी राजेश सोनकर व सीओ अंशुमन श्रीवास्तव पुलिस बल के साथ पहुंचे। सपा कार्यकर्ताओं की उग्र तेवर को देखते हुए पुलिस ने लाठी चार्ज किया। जिसके बाद भगदड़ मच गई। कार्यकर्ता खेत के रास्ते भागने लगे। उधर राजस्व विभाग की दो टीमें मौके पर पैमाइश करने में जुटी हुई हैं।

यह है मामला

फतेहपुर के लेहड़ा टोले में सामूहिक नरसंहार के चार आरोपितों के अवैध निर्माण ढहाए जाने की प्रक्रिया चल रही है। दूसरी बार पैमाइश कराने के लिए सोमवार को रुद्रपुर के एसडीएम रत्नेश तिवारी, तहसीलदार अरुण कुमार बड़ी संख्या में राजस्व कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। दबंग प्रेमचंद के अधिवक्ता गोपी यादव ने राजस्व संहिता के तहत सीमा से सीमांकन कराने की मांग की। जिस पर एसडीएम ने समझाया और पैमाइश में किसी तरह की दिक्कत समझ में आने पर लिखित शिकायत करने की बात कहते हुए दो टीमें पैमाइश के लिए बना दी।

एक टीम में दो कानूनगो व आठ लेखपाल को रखा गया है। उत्तर व दक्षिण से पैमाइश की प्रक्रिया चल रही है। लगभग 12 बजे सपा जिलाध्यक्ष ब्यास यादव, अशोक कुशवाहा समेत अन्य सपा के वरिष्ठ नेता पहुंचे। इसके चंद मिनट बाद सैकड़ों की संख्या में सपाई पहुंच गए और हंगामा करते हुए धरने पर बैठ गए। राजनीति होने की सूचना मिलते ही एसपी संकल्प शर्मा के निर्देश पर मौके पर एएसपी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पुलिस पहुंच गई और वहां मौजूद लोगों को खदेड़ दिया।

अब पगडंडियों पर भी पुलिस का पहरा

हंगामे के बाद गांव में आने वाली सभी सड़कों के साथ ही पगडंडियों पर भी पुलिस का पहरा लगा दिया गया है। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस तैनात कर दी गई है। पैमाइश का कार्य चल रहा है।

हंगामा कर रहे कई लोगों को पुलिस ने लिया हिरासत में

हंगामा करने वाले कुछ लोगों को दौड़ाकर पकड़ लिया। पुलिस उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। उधर गांव के बाहर खेतों में हंगामा करने वाले लोग अभी भी खड़े है। जिसके चलते पुलिस सतर्क है।

फतेहपुर गांव पहुंचे एसपी

बवाल की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा फतेहपुर गांव पहुंचे। बवाल कर रहे लोगों के बारे में जानकारी ली। मौके पर पहले से मौजूद अपर पुलिस अधीक्षक राजेश सोनकर एवं को रुद्रपुर अंशुमन श्रीवास्तव को निर्देश दिया कि सरकारी काम में बाधा उत्पन्न करने वाले लोगों को किसी भी हाल में छोड़ा न जाए।

पीलीभीत : पिटाई का विरोध करने पर दबंग ने फाड़े महिला के कपड़े
दैनिक भास्कर ब्यूरो

पीलीभीत। पूरनपुर में पिटाई का विरोध करने पर दबंग ने भाभी के घर में घुसकर महिला के साथ अश्लील हरकत करते हुए कपड़े फांड दिये, पीड़िता ने पुलिस से शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की है। पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी महिला ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि पहले पति की मौत के बाद गांव निवासी युवक ने बहला-फुसलाकर शादी कर ली। आरोप है कि शादी के कुछ दिनों के बाद ही युवक महिला पर अत्याचार करने लगा, महिला ने घर छोडने से इंकार किया तो पिटाई कर दी।

वहीं सात अक्टूबर को खर्च के लिए रूपये मांगने पर पत्नी की पिटाई कर घर से निकाल दिया। महिला ने भाई और भाभी से शिकायत की तो दबंग पुत्रों के साथ पत्नी की भाभी के घर पहुंचा और उसने महिला के साथ अश्लील हरकत करते हुए उसके कपड़े फाड़ दिये। परिजनों को जान से मारने की धमकी दी। दबंग सहकारी समिति में नौकरी करता है। पीड़ित ननद और भाभी ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस से शिकायत करते हुए न्याय की गुहार लगाई है।

पीलीभीत : मीट की दुकानें बंद कराने को लेकर हिंदू संगठनों ने उपजिलाधिकारी को सौपा ज्ञापन
दैनिक भास्कर ब्यूरो

पीलीभीत। बीसलपुर में नगर पालिका परिषद की ओर से दो दर्जन से अधिक दुकानों को बंद करा दिया था। शनिवार को दुकानों पर मीट बिक्री होने से हिन्दूवादी संगठनों ने गहरी नाराजगी देखी गई। नगर पालिका परिषद बीसलपुर ने पिछले माह धार्मिक स्थलों के पास संचालित 33 मीट की दुकानों को बंद कराया था। लेकिन शनिवार को मीट की दुकानें खुली होने पर हिंदू संगठनों में आक्रोश देखा गया। विश्व हिंदू महासंघ के कार्यकर्ताओं ने उपजिलाधिकारी सचिन राजपूत को ज्ञापन देकर मीट की दुकान बंद कराए जाने की मांग की है।

बता दें कि आरोप लगाया कि यह दुकानें नियमों को ताक पर रखकर चलाई जा रही है। कई दुकानें धार्मिक स्थलों के पास व कुछ विद्यालयों के पास खुली हुई है। शासन के नियमों का खुला उल्लंघन करने वाली दुकानों को तत्काल प्रभाव से बंद कराने की मांग हुई है। उपजिलाधिकारी ने जांच कराकर दुकानों को तत्काल बंद कराने का आश्वासन दिया। इस दौरान प्रभारी ठाकुर मनीष सिंह, संजय शर्मा, राहुल ठाकुर, प्रशांत त्रिवेदी आदि मौजूद रहे।

पीलीभीत : बेअसर साबित हुआ बीडीओ का आदेश, बाबू ने नहीं खाली की सरकारी जगह
दैनिक भास्कर ब्यूरो

पीलीभीत। बिलसंडा में सरकारी जगह पर अवैध रूप से टीन शेड डालकर कब्जा करने व तबादला के बाद सरकारी आवास खाली न करने के मामले में बीडीओ के नोटिस देने के बाद भी वरिष्ठ सहायक ने न तो ब्लॉक परिसर में अवैध रूप से डाली गई टीन शेड को हटवाया और ना ही सरकारी आवास को खाली किया है। वरिष्ठ सहायक ने बीडीओ के आदेश को मानने की भी जरूरत नहीं समझी। विकास खण्ड बिलसंडा में तैनात रहे वरिष्ठ सहायक कुलदीप सक्सेना का तबादला बिलसंडा से करीब दो साल पहले पूरनपुर हो चुका है, लेकिन इन्होंने आज तक यहाँ के सरकारी आवास को छोड़ने की जरूरत नहीं समझी। इतना ही नहीं इनका इससे पहले भी कई अन्य ब्लॉकों में तबादला हुआ। लेकिन उन्होंने बिलसंडा ब्लॉक के सरकारी आवास को नहीं छोड़ा, बाबू ने ब्लॉक परिसर की सरकारी जगह पर अवैध रूप से एक टीन शेड डालकर अपना कब्जा जमा रखा है।

बिलसंडा ब्लॉक परिसर में अवैध रूप से बाबू का कब्जा

बता दें कि उक्त प्रकरण में जब शिकायतें हुई तो बीडीओ अमित शुक्ला ने संज्ञान लेते हुए जेई एमआई मनोज कुमार को जाँच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। जेई एमआई की रिपोर्ट आने के बाद बीडीओ ने वरिष्ठ सहायक कुलदीप सक्सेना को नोटिस देते हुए 7 दिन के अन्दर अवैध कब्जा हटवाने व आवास खाली करने के निर्देश दिए थे। लेकिन बाबू ने बीडीओ के निर्देश के बाबजूद भी ना तो सरकारी जगह से अवैध रूप से डाली गई टीन शेड को हटवाया और ना ही आवास खाली करने की जरूरत समझी है।

बयान- अमित शुक्ला बीडीओ बिलसंडा

टीन शेड डालने व आवास खाली न करने के मामले में वरिष्ठ सहायक कुलदीप सक्सेना को नोटिस देते हुए कार्रवाई शुरू की गई है, आगे के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

पीलीभीत : विद्युत विभाग में आरोपों से घिरे एसडीओ छुट्टी पर गए, शेष रह गई कार्रवाई
दैनिक भास्कर ब्यूरो

पीलीभीत। पिछले कई माह से विद्युत विभाग में गंभीर आरोपों का सामना कर एसडीओ के खिलाफ चल रही जांच पूरी होने के बाद रिपोर्ट विद्युत चीफ बरेली को भेज दी गई है। करीब 3 दिन पूर्व भेजी गई रिपोर्ट के बाद एसडीओ विद्युत अवकाश पर चले गए हैं। विद्युत डिवीजन पूरनपुर में विवादों को लेकर चर्चा में आए एसडीओ प्रवीण सिंह कनौजिया के खिलाफ चल रही जांच पूरी हो गई है। उनके खिलाफ विद्युत विभाग के बड़े अफसरों को शिकायतें भेजी गई थी। करीब एक सप्ताह पूर्व भाजपा विधायक बाबूराम पासवान का पत्र वायरल होने के बाद विभागीय हड़कंप मचा और फजियत के बाद बिजली विभाग ने जांच रिपोर्ट को अमली जामा पहनाया। बताया जा रहा हैं कि करीब 5 दिन से विद्युत डिवीजन कार्यालय न पहुंचकर जांच रिपोर्ट को प्रभावित करने को प्रयासरत है।

इसके बाद बिजली दफ्तर में कई तरह की चर्चाएं हो रही है। रविवार को अधिशासी अभियंता विद्युत प्रशांत कुमार गुप्ता ने एसडीओ के दो दिवसीय अवकाश की पुष्टि करते हुए बताया कि विद्युत अधिकारी ने अस्वस्थ होने के चलते 2 दिन की छुट्टी ली है। हालांकि विभागीय जांच रिपोर्ट विद्युत चीफ बरेली राजीव शर्मा को प्रेषित करने के बाद कार्रवाई होना अभी तक शेष है।

बयान- एसके मधुकर अधीक्षण अभयंता विद्युत

इस मामले पर एसके मधुकर अधीक्षण अभयंता विद्धुत एसडीओ पूरनपुर के खिलाफ चल रही जांच रिपोर्ट पूरी हो गई है, करीब तीन दिन पूर्व रिपोर्ट विभाग को भेजी गई है। कार्रवाई शासन स्तर से होना बाकी है, अभी कुछ कहना ठीक नहीं होगा।

हमास-इजरायल-आक्रमण Live Update : तेज हुई थल से नभ तक लड़ाई, दोनों खून के प्यासे, 1100 से ज्यादा की मौत
तेल अवीव/यरुशलम । फिलिस्तीन के आतंकवादी संगठन हमास के इजरायल पर हवाई हमले के तीसरे दिन आज (सोमवार) भी दोनों ओर से रॉकेट और मिसाइल गरज रही हैं। इजरायल के कई इलाकों में सुरक्षाकर्मियों और हमास के सशस्त्र हमलावरों में सीधी लड़ाई चल रही है। हमास के नियंत्रण वाले गाजा में इजरायल की वायुसेना टूट पड़ी है। उसके लड़ाकू विमानों ने गाजा पट्टी के 426 ठिकानों को निशाना बनाया है। अभी तक के आक्रमण में करीब 700 इजरायली मारे गए हैं। इनमें 57 सैन्यकर्मी और 34 पुलिसकर्मी शामिल हैं। साथ ही करीब 2,200 लोग घायल हुए हैं। इजरायल ने हमास के 400 से ज्यादा आतंकवादियों को मौत के घाट उतार दिया है। करीब 2300 हमास लड़ाके घायल हुए हैं। आतंकी संगठन के हमले में 18 विदेशी नागरिक भी मारे गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स और अखबारों में इस भयावह घटनाक्रम को सबसे अधिक प्रमुखता दी गई है।

फिलिस्तीन के आतंकवादी संगठन के हमले में 18 विदेशी नागरिकों की भी मौत,सैकड़ों लोगों को बनाया बंधक, ले गया गाजा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हमास के हमले में 10 नेपाली, चार अमेरिकी, दो यूक्रेनी, एक ब्रिटिश और एक फ्रांसीसी नागरिक की भी जान चली गई है। इसके अलावा जर्मन नागरिकों के मारे जाने और अमेरिकी नागरिकों को बंधक बनाए जाने की भी चर्चा है। इस लड़ाई में लेबनान के बड़े इलाके पर काबिज आतंकी संगठन हिजबुल्ला ने भी दखल दिया है। उसने लेबनान से इजरायल पर सैकड़ों रॉकेट दागे। उत्तरी इजरायल के माउंड डोव में तीन सैन्य ठिकानों पर मोर्टार से हमला किया।

हिजबुल्ला ने कहा है कि इजरायल यह न समझे कि हमास अकेले है। उसे सैन्य साजो सामान वह मुहैया कराएगा। रिपोर्ट्स में कहा गया है कि इन हमलों के जवाब में इजरायल ने लेबनान में हवाई हमले किए हैं। रविवार शाम से इजरायल और हिजबुल्ला के बीच भी आमने-सामने की जमीनी लड़ाई शुरू हो गई। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने आतंकी संगठनों को चेताया है कि उन्हें इसकी बड़ी कीमत चुकानी होगी। हमास के हमले से चिंतित अमेरिका, ब्रिटेन, जर्मनी, इटली और यूक्रेन ने इजरायल के समर्थन की घोषणा की है। वहीं, इजरायल के हमलों से बचने के लिए गाजा इलाके में रहने वाले 20 हजार फिलिस्तीनी अपने घर छोड़कर बाहरी इलाकों में बने 44 स्कूलों में आ गए हैं। संयुक्त राष्ट्र उनके लिए आवश्यक व्यवस्था कर रहा है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हमास के कब्जे में इजरायल के सैकड़ों नागरिक हैं। इजरायल ने हमास के कब्जे में अपने 100 नागरिकों के होने की पुष्टि की है। शनिवार को रॉकेट हमले के बाद इजरायली शहरों में घुसे हमास के आतंकवादियों ने इन लोगों को बंधक बना लिया था और उन्हें अपने साथ गाजा ले गए। बंधकों में कई देशों के नागरिक हो सकते हैं। कहा जा रहा है कि हमास की योजना इजरायली जेलों में बंद फिलिस्तीनी आतंकियों के बदले में उन्हें रिहा करने की है।

इस बीच इजरायली रक्षा बलों के प्रवक्ता रिचर्ड हेचट ने कहा कि एक तरह से यह हमला 9/11 से भी भयावह है। इस हमले का उद्देश्य सिर्फ नागरिकों को निशाना बनाना और बुजुर्गों का अपहरण करना था। रक्षा बल हमास के हमलों का करारा जवाब दे रहे हैं। बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को निशाना बनाना अंतरराष्ट्रीय कानून के खिलाफ है। यह इस्लाम के भी खिलाफ है। उन्होंने ईरान को चेताया भी है। हेचट ने कहा है कि इस युद्ध में ईरान और हिजबुल्ला शामिल होने की गलती न करें। अगर ऐसा हुआ तो युद्ध का रूप बदल जाएगा।

बालों से जुड़ी कई समस्याओं का रामबाण इलाज है ये पत्ता, जानें कैसे करे इस्तेमाल
कढ़ी पत्ता एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है जिसके कई स्वास्थ्य लाभ होते हैं। आयुर्वेदिक और स्वास्थ्यवर्धक यह पत्ती भारतीय रसोई में काफी ज्यादा पाई जाती। सेहत के साथ ही यह हमारे बालों के लिए भी काफी गुणकारी है। यह लंबे समय से बालों से जुड़ी समस्याओं से निजात दिलाने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है।

खाने में कई सारी ऐसी चीजें इस्तेमाल की जाती हैं, जो खाने का स्वाद और ज्यादा बढ़ा देती हैं। कढ़ी पत्ता इन्हीं में से एक है, जिसे खासतौर पर खाने को सुगंधित और स्वादिष्ट बनाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। मूल रूप से भारत और श्रीलंका में उगने वाला कढ़ी पत्ता दक्षिण भारतीय खाने का एक अहम हिस्सा है। इसे मीठा नीम के नाम से भी जाना जाता है। इन पत्तों का स्वाद आपके मुंह में पानी ला सकता है।

स्वाद के साथ ही यह अपने गुणों की वजह से सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। कढ़ी पत्ता विटामिन सी, फॉस्फोरस, आयरन, कैल्शियम और निकोटिनिक एसिड से भरपूर होता है। सेहत के लिए साथ-साथ यह आपके बालों के लिए भी काफी गुणकारी है। आइए जानते हैं बालों के लिए क्या है कढ़ी पत्ते के फायदे-

हेयरफॉल कम करे

एक व्यक्ति के रोजाना 50 से 100 बाल झड़ना सामान्य है, लेकिन अगर आपको इससे ज्यादा हेयरफॉल हो रहा है, तो सामान्य नहीं है। ऐसे में आप कढ़ी पत्ते की मदद से इससे राहत पा सकते हैं। एक अध्ययन से पता चला है कि गुड़हल के अर्क को कढ़ी पत्ते के साथ मिलाकर लगाने से बालों का झड़ना कम करने में मदद मिल सकती है। कढ़ी पत्ती में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट बालों के पोर्स को मजबूत करते हैं और आपके स्कैल्प को मॉइस्चराइज करते हैं, जिससे स्कैल्प में ब्लड सर्कुलर सुधरता है और बालों का झड़ना रुक जाता है।

बालों की ग्रोथ बढ़ाए

कढ़ी पत्ता बालों की बेहतर ग्रोथ में काफी मददगार है। यह बालों के बंद पोर्स को खोलता है, जिससे उन्हें सांस लेने में आसानी होती है। कढ़ी पत्ते, आंवला और मेथी के तेल के मिश्रण बालों में लगाने से बाल तेजी से बढ़ते हैं। एक शोध में यह पाया गया कि 7 से 9% कढ़ी पत्ते वाला तेल सिर्फ 6 दिनों में बालों के रोम के विकास को प्रेरित करता है।

लंबे और मजबूत बाल

कढ़ी पत्ते में ऐसे गुण मौजूद होते हैं, जो बालों को लंबे और मजबूत बनाते हैं। इन पत्तियों में मौजूद प्रोटीन, विटामिन बी6 और बीटा कैरोटीन बालों को पतला होने से रोकते हैं, बालों की जड़ों में सुधार करते हैं और आपके बालों के समग्र स्वास्थ्य को लाभ पहुंचाते हैं। आप अपने बालों को जड़ों से मजबूत बनाने के लिए कढ़ी पत्ते के तेल को हेयर मास्क में मिला सकते हैं और नियमित रूप से इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

डैमेज बालों को रिपेयर करे

इन दिनों बिगड़ती लाइफस्टाइल और तेजी से बढ़ते प्रदूषण की वजह से बालों को काफी नुकसान पहुंचता है। ऐसे में कढ़ी पत्ता प्रदूषक तत्वों और फ्री रेडिकल्स के नकारात्मक प्रभावों से लड़ने में मदद करता है। एक अध्ययन में पाया गया कि इन पत्तियों के अर्क का बालों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। यह आपके बालों को स्वस्थ, यंग और मजबूत बनाता है।

डैंड्रफ और स्कैल्प इन्फेक्शन से बचाए

कढ़ी पत्ते के एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-फंगल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण हेल्दी स्कैल्प को बढ़ावा देते हैं। ये आपके स्कैल्प को डैंड्रफ और स्कैल्प इन्फेक्शन से बचाते हैं। फंगल इंफेक्शन को दूर रखने के लिए कढ़ी पत्ते का इस्तेमाल शुरू करें। आप हेयर पैक और हेयर मास्क के साथ इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

बालों को असमय सफेद होने से रोके

हर कोई लंबे और मजबूत बाल पाना चाहता है। हालांकि, इन दिनों कई वजह से लोग असमय सफेद होते बालों से परेशान रहते हैं। ऐसे में आप अपने बालों को नेचुरली काला करने के लिए कढ़ी पत्ते का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए नारियल के तेल में कढ़ी पत्ता मिलाकर बालों की मालिश कर सकते हैं।

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।