gave these instructions – Dainik Bhaskar UP/UK

औरैया : आयुक्त ने किया जनपद में निरीक्षण, दिए ये निर्देश
औरैया । बुधवार को आयुक्त, खाद्य एवं रसद, उत्तर प्रदेश सौरव बाबू ने अपने एक दिवसीय जनपद भ्रमण के दौरान स्थानीय निरीक्षण कर विभिन्न कार्यों यथा गेहूं खरीद, आयुष्मान कार्ड, अमृत सरोवर, स्पोट्र्स स्टेडियम निर्माण, सड़क निर्माण आदि का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। सौरभ ने सर्वप्रथम बिधूना मण्डी में पहुंचकर गेहूं क्रय केंद्र पर गेहूं की आवक के सम्बन्ध में की मंडी सचिव तथा क्रय केंद्र प्रभारी से जानकारी प्राप्त की और कहा कि सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें जिससे कृषकों को किसी प्रकार की कोई समस्या उत्पन्न न हो। उन्होंने मंडी के आढ़तियों से भी बातचीत की।

इसके पश्चात उन्होंने विकास खण्ड बिधूना के ग्राम पंचायत गूरा में पहुंचकर मोबाइल क्रय केंद्र पर की जा रही खरीद के सम्बन्ध में भी जानकारी की और ग्राम प्रधान के अच्छा कार्य करने की सराहना की। गांव के प्राथमिक विद्यालय में आयुष्मान कार्ड के बनाने के अभियान के तहत ई-केवाईसी के बारे में भी जानकारी ली।इसके पश्चात आयुक्त महोदय ने ग्राम पंचायत गूरा में निर्माणाधीन अमृत सरोवर का निरीक्षण किया और कहा कि सरोवर की चारों तरफ छायादार एवं फलदार वृक्ष लगाए जाएं साथ ही इसको पर्यटन के रूप में विकसित किया जाए। आयुक्त महोदय ने विकास खण्ड बिधूना के ग्राम बढि़न में निर्माणाधीन स्पोट्र्स स्टेडियम का निरीक्षण किया और संबंधित संस्था को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य को शीघ्र अति शीघ्र पूर्ण कर संबंधित विभाग/संस्था को सौंप दिया जाए जिससे की भविष्य में खेलकूद आदि कार्यक्रमों को प्रारंभ किया जा सके।

उक्त के उपरान्त आयुक्त महोदय ने एरवाकटरा से कुदरकोट के लिए माह मार्च 2023 में लोक निर्माण विभाग द्वारा निर्मित सड़क का निरीक्षण किया जहां पर अलग-अलग जगहों पर गिट्टी को हटवा कर उसकी गहराई की नाप कराई और गुणवत्ता के लिए उसकी जांच कराने हेतु अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी को निर्देश दिए कि इसकी जांच कराएं जिससे मानक की सही जानकारी प्राप्त हो सके। इस दौरान जिलाधिकारी प्रकाश चन्द्र श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व महेंद्र पाल सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह, डिप्टी आरएमओ सुधांशु शेखर चैबे, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी बब्बन प्रसाद मौर्य सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

लखीमपुर : युवा उत्सव को सफल बनाने के लिए CDO ने की बैठक, दिए ये निर्देश
लखीमपुर खीरी। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में एक दिवसीय जिला स्तरीय युवा उत्सव 2023 कार्यक्रम का आयोजन 31 मई को पं. दीनदयाल उपाध्याय सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज (सीबीएसई) में होगा। जिला युवा उत्सव 2023 के आयोजन के संबंध में सीडीओ अनिल कुमार सिंह की अध्यक्षता में जिला कार्यक्रम सलाहकार समिति की बैठक हुई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने प्रतियोगिताओं के लिए प्रतिभागियों का नामांकन, निर्णायक मंडल का गठन एवं पुरस्कार वितरण समेत पूरे कार्यक्रम के क्रियान्वयन की रूपरेखा पर अफसरों के साथ मंथन किया।

युवा उत्सव के सफल क्रियान्वयन के लिए सीडीओ ने लिए अफसरों की बैठक, दिए निर्देश

वहीं इससे संबंधित को जरूरी निर्देश दिए। युवा उत्सव में केन्द्र, प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, कार्यक्रमों एवं नीतियों पर आधारित प्रदर्शनी भी लगेगी, जिसमें सरकारी विभाग बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करें। उन्होंने निर्देश दिए कि जिला युवा उत्सव 2023 कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार कराते हुए जन सामान्य की भी सहभागिता सुनिश्चित की जाए।

लखीमपुर जिला स्तरीय युवा उत्सव 2023 कार्यक्रम का आयोजन 31 मई को : सीडीओ

सीडीओ ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवा शक्ति से जनभागीदारी के माध्यम से आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत युवा दृष्टिकोण में 2047 के भारत की परिकल्पना एवं प्रधानमंत्री द्वारा दिए अमृत काल के पंच प्रण पर रोशनी डालना है। जिला युवा अधिकारी (नेहरू युवा केंद्र) ने बताया कि जिला युवा उत्सव 2023 में 05 विधाओं चित्रकला, पेंटिंग, काव्य लेखन, फोटोग्राफी, भाषण प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। कार्यक्रम में परियोजना निदेशक केके पांडेय, उपायुक्त उद्योग संजय सिंह, जिला ग्रामोद्योग अधिकारी दिनेश श्रीवास्तव, अग्रणी जिला प्रबंधक अजय कुमार पांडेय, जिला कार्यक्रम अधिकारी सुनील श्रीवास्तव, एडीआईओ नरेंद्र कुमार मौजूद रहे।

लखीमपुर : CHC खमरिया का CMO ने किया निरीक्षण, दिए ये निर्देश
लखीमपुर खीरी । सीएमओ डॉ संतोष गुप्ता द्वारा आकांक्षात्म ब्लॉक ईसानगर के अंतर्गत सीएचसी खमरिया में स्वास्थ्य सेवाओं की उपकेंद्र वार समीक्षा की गई। इस दौरान नीति आयोग के सभी इंडिकेटर को लेकर समीक्षा की गई। खराब प्रदर्शन करने वाले उपकेंद्रों व उनसे संबंधित सीएचओ, एएनएम और आशाओं को कार्य में सुधार के निर्देश दिए गए। सीएमओ द्वारा आयुष्मान कियोस्क का भी निरीक्षण किया गया और अधीक्षक द्वारा अच्छा कार्य किए जाने पर उनकी सराहना की गई।

सीएमओ डॉ संतोष गुप्ता ने बताया कि सीएचसी खमरिया के अंतर्गत इंसेफ्लाइटिस ट्रीटमेंट सेंटर व एनबीएसयू का निरीक्षण मंगलवार को किया गया। इस दौरान नीति आयोग द्वारा निर्धारित समस्त इंडिकेटर्स पर समीक्षा की गई। जिसमें बताया गया कि गर्भवती माताओं की उचित देखभाल के लिए स्वास्थ्य सेवा में कई इंडिकेटर्स बनाए गए हैं। जिनमें गर्भवती माताओं का रजिस्ट्रेशन कर संस्थागत प्रसव कराया जाना भी शामिल है। ऐसे में उपकेंद्र वार सीएचओ व एएनएम और आशा आंगनबाड़ियों की यह जिम्मेदारी बनती है कि वह सभी गर्भवती माताओं को चिन्हित कर ड्यू लिस्ट तैयार करें। इसी के साथ आयुष्मान भारत गोल्डन कार्ड योजना, मातृ एवं शिशु सुरक्षा, आशा भुगतान, निक्षय पोषण योजना व अन्य योजनाएं शामिल है। साथ ही उन्होंने कहा कि बच्चे के जन्म के बाद उन्हें माता द्वारा स्तनपान कराना बेहद जरूरी होता है, परन्तु तमाम कारणों से माताएं ऐसा नहीं करती हैं। ऐसे में स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं यह नैतिक जिम्मेदारी है कि वह इसे लेकर उन्हें जागरूक करें।

साथ ही उन्होंने बताया कि इस दौरान विश्व डेंगू दिवस मनाया गया है और स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को अपनी नैतिक जिम्मेदारी निभाते हुए लोगों को इसे लेकर जागरूक करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि घर में साफ सफाई व कूलर, फ्रिज, पुराने बर्तन और गमलों में भरे पानी में डेंगू का लारवा पनपता है‌। वहीं घर के बाहर किसी भी स्थान पर भरे हुए साफ पानी में भी डेंगू का लारवा पनप सकता है। ऐसे में जरूरी है कि इन स्थानों पर सफाई करें और छिड़काव करें। जरूरी होने पर जला हुआ मोबाइल का इस्तेमाल करें। जिससे डेंगू को फैलने से रोका जा सकता है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य महकमा और स्वास्थ्य कार्यकर्ता भी यह जानकारी आम जनमानस तक पहुंचाएं। इस दौरान एसीएमओ डॉ अश्वनी कुमार, एसीएमओ डॉ बीसी पंत, अधीक्षक डॉ पंकज कुमार, डीपीएम अनिल कुमार यादव, ममता श्रीवास्तव ब्लॉक के सभी डॉक्टर्स, बीपीएम यूनिट व समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।

लखीमपुर : पोलिंग पार्टी रवानगी स्थल का आब्जर्वर, डीएम- एसपी ने दिया ये निर्देश
लखीमपुर खीरी। खीरी जिले में निकाय चुनाव के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बृहस्पतिवार को मतदान होगा। इसके लिए बुधवार सुबह तय स्थल से पोलिंग पार्टियों की रवानगी शुरू हो गई। जिले में चुनाव को लेकर 116 मतदान केंद्र पर 480 बूथ बनाए गए हैं। बुधवार सुबह सात बजे से पोलिंग पार्टियों की रवानगी शुरू हो गई। नगर पालिका लखीमपुर एवं पंचायत खीरी व ओयल के लिए राजापुर मंडी से पोलिंग पार्टियां रवाना हो रही है, जबकि अन्य पालिका व पंचायतों के लिए संबंधित तहसील, ब्लॉक मुख्यालय व स्कूलों से रवानगी शुरू हुई।

डीएम ने किया मतदान कार्मिकों से संवाद, दी शुभकामनाएं

बुधवार को प्रेक्षक शाहिद मंजर अब्बास रिजवी, डीएम महेंद्र बहादुर सिंह, एसपी गणेश प्रसाद साहा ने कृषि उत्पादन मंडी समिति राजापुर पहुचकर पार्टी रवानगी की प्रगति जानी। मतदान कार्मिकों से संवाद करते हुए शुभकामनाएं दी। इस दौरान सीडीओ अनिल कुमार सिंह, एडीएम संजय कुमार सिंह, एसडीएम सदर श्रद्धा सिंह पूरे परिसर में भ्रमण सील रहकर एक-एक पोलिंग पार्टियों को उनके गंतव्य के लिए रवाना कराया।

लखीमपुर खीरी में पोलिंग पार्टियों की रवानगी, 480 बूथों पर मतदान आज

इसी के साथ अन्य नगरीय निकायों के लिए पार्टी रवानगी स्थल पर संबंधित उप जिला मजिस्ट्रेट ने अपनी देखरेख में सभी पार्टियों को गंतव्य के लिए रवाना कराया। समाचार लिखे जाने तक सभी पोलिंग पार्टियां अपने गंतव्य को न केवल सकुशल पहुंच गई बल्कि जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट में प्रशासन को मतदान केंद्रों पर पोलिंग पार्टी पहुंचने की रिपोर्ट भी दी। डीएम ने निकाय चुनाव को लेकर बताया कि निकाय चुनाव को लेकर मतदाताओं द्वारा मतदान का प्रयोग किया जाएगा। इसको लेकर सभी नगर पालिका व नगर पंचायत क्षेत्र में होने वाले मतदान केंद्र को लेकर पोलिंग पार्टियों को रवाना कर दिया गया है। सुरक्षा में किसी तरीके की कोई चूक ना हो। इसलिए भारी संख्या में पुलिस फोर्स को लगाया गया है।

यहां से रवाना हुई पोलिंग पार्टियां

लखीमपुर नगर पालिका, ओयल एवं खीरी टाउन नगर पंचायत के लिए पोलिंग पार्टियां लखीमपुर मंडी समिति से रवाना हुई। नगर पालिका गोला के लिए गोला मंडी से, मोहम्मदी के लिए मोहम्मदी मंडी एवं पलिया के लिए मंडी पलिया से रवाना हो रही हैं। वहीं धौरहरा के लिए तहसील धौरहरा, निघासन के लिए जिला पंचायत इंटर कॉलेज, भीरा के लिए मंडी पलिया और बरवर के लिए मंडी समिति मोहम्मदी, सिंगाही के लिए ब्लॉक सभागार निघासन, मैलानी के लिए मंडी समिति गोला से पोलिंग पार्टियों की रवाना होकर अपने गंतव्य मतदान केंद्रों पर सकुशल जा पहुंची।

अयोध्या : डीएम ने होली और शब-ए-बरात को लेकर दिए ये निर्देश
अयोध्या । जिलाधिकारी नितीश कुमार ने आगामी होलिका दहन व होली पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने के सम्बन्ध में क्षेत्रीय मजिस्ट्रेट, पुलिस अधिकारियों कार्यदायी विभागों एवं सम्भ्रान्त नागरिको के साथ संयुक्त बैठक आयोजित किया, जिसमें उपस्थित अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए यह अवगत कराया गया कि होली अत्यंत संवेदनशील त्योहार है और इस वर्ष दिनांक 7 मार्च को होलिका दहन तथा 8 मार्च को होलिकोत्सव मनाया जायेगा। इसी दौरान मुस्लिम समुदाय द्वारा चन्द्र दर्शन के अनुसार दिनांक 7 मार्च को शब-ए-बरात का पर्व भी मनाया जाना है।

त्योहार की संवेदनशीलता के दृष्टिगत उपस्थित सभी उप जिला मजिस्ट्रेटों, क्षेत्राधिकारियों तथा थानाध्यक्षों से उनके क्षेत्रों की स्थिति की जानकारी व उपस्थित संभ्रान्त नागरिकों से विचार-विमर्श तथा समीक्षा के उपरान्त मुख्य रूप से निम्न बिन्दुओं पर विशेष ध्यान दिये जाने हेतु निर्दिष्ट किया गया। उन्होंने बताया कि जनपद के सभी थानों में उपलब्ध त्योहार रजिस्टर तथा बीट सूचना रजिस्टर का अवलोकन करके सभी क्षेत्राधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में मुआइना पंजी में अंकित करें, एवं विगत पाँच वर्षों में हुई घटनाओं के दृष्टिगत सभी संवेदनशील स्थलों के सम्बन्ध में विधिवत् व्यवस्था कराते हुए अपनी रिपोर्ट सम्बन्धित को प्रेषित करें।

सभी उप जिला मजिस्ट्रेट अपने तहसील क्षेत्र के थानों के त्योहार एवं बीट सूचना रजिस्टर का अवलोकन कर विगत पाँच वर्षों में हुई घटनाओं के दृष्टिगत विवादित स्थलों के सम्बन्ध में अपने अधीनस्थ लेखपालों/विकास विभाग के कर्मचारियों/अधिकारियों से जानकारी प्राप्त कर यथा आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करें। नये/विवादित होलिका दहन के स्थलों, होलिका में छप्पर, लकड़ी, तख्त, गुमटी आदि डालने, समय से पूर्व होलिका में आग लगाने, होली के जुलूस के मार्ग, नमाज के दौरान, बैंड बाजे, लाउड स्पीकर, अश्लील गाने बजाने, धार्मिक स्थलों पर रंग डालने, कीचड़ व रंग के गुब्बारे फेंकने, नशे की हालत में अश्लील शब्दों के प्रयोग करने, खतरनाक गाड़ी चलाने, जबरन चंदा वसूलने, डी0जे0 बजाने, पुरानी रंजिश, महिलाओं से छेड़छाड़ आदि को लेकर विवाद एवं शान्ति व्यवस्था प्रभावित होने की सम्भावना बनी रहती है।

ऐसी स्थिति में ड्यूटी में लगाये गये सभी पुलिस/प्रशासन के अधिकारी/कर्मचारी पूर्ण सतर्क रहकर अपने आस-पास के क्षेत्रों विशेष कर अधिक जनसंख्या तथा मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों का भ्रमण कर निष्ठापूर्वक अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें। किसी भी घटना/दुर्घटना की सूचना प्राप्त होने पर सभी सम्बन्धित अधिकारी तत्काल उच्चाधिकारियों को सूचित करते हुए घटना स्थल पर पहुँचकर भीड़ को डायवर्ट करते हुए समस्या का समाधान तत्काल सुनिश्चित करायें। ऐसी स्थिति में रिसपॉन्स टाइम कम से कम होना चाहिए। जिला आबकारी अधिकारी, अयोध्या, होली पर्व के दृष्टिगत आबकारी विभाग द्वारा शराब बन्दी के सम्बन्ध में जारी किये गये दिशा-निर्देशों का अक्षरशरू अनुपालन करायेगें एवं यह सुनिश्चित करेगें कि पर्व के अवसर पर अवैध शराब की बिक्री न होने पायें।

नगर आयुक्त नगर निगम/जिला पंचायत राज अधिकारी/सभी अधिशासी अधिकारी (नगर पालिका/नगर (पंचायत) पर्व के अवसर पर पानी, सफाई, प्रकाश आदि की आवश्यक व्यवस्था समय से करा लें। खराब हैंडपम्प ट्यूबल आदि ठीक करा लिया जाय और जिन अधिकारियों/कर्मचारियों की ड्यूटी लगायी जाय उनकी उपस्थिति सुनिश्चित की जाय तथा सूची सम्बन्धित उप जिला मजिस्ट्रेट को भेजी जाय। सभी क्षेत्रीय मजिस्ट्रेट अपने-अपने क्षेत्र में कानून व्यवस्था के साथ-साथ पानी, बिजली तथा साफ-सफाई आदि की आवश्यक व्यवस्था समय से सुनिश्चित करायेंगें।

ड्यूटी में लगे पुलिस कर्मियों को त्योहार की संवेदनशीलता के दृष्टिगत आवश्यक ब्रीफिंग कर दी जाय। किसी विवाद/छोटी बात को बढ़ने न दिया जाय और उसका सार्थक हल कराया जाय। मन्दिर/मस्जिद तथा विवादित स्थलों को चिन्हित कर पुलिस गश्त करायी जाय। होली से सम्बन्धित जो भी शिकायतें जिस स्तर पर प्राप्त हो रही है उसका पहले से ही समाधान करा दिया जाय जिससे त्योहार के दिन कोई समस्या न रह जाय। मिश्रित आबादी के थाना बीकापुर के ग्रामों काजीसराय, नंदरौली, सोनखरी व जनपद के अन्य मिश्रित आबादी वाले ग्रामों में विशेष ध्यान रखते हुए सर्तकता बरती जाय। जहां भी विवाद की कोई सूचना हों वहां उप जिला मजिस्ट्रेट व क्षेत्राधिकारी या तहसीलदार व थाना प्रभारी संयुक्त रूप से जाकर शीघ्र ही विवाद का सार्थक हल करायें। शब-ए-बरात व होली पर्व के एक साथ मनाये जाने के दृष्टिगत सभी क्षेत्रीय मजिस्ट्रेट/पुलिस अधिकारी ड्यूटीरत मजिस्ट्रेटों, कार्यदायी विभागों व आयोजकों से आवश्यक समन्वय कर पर्वो को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु यथा आवश्यक कार्यवाही ससमय सुनिश्चित करेगें। डी0जे0 संचालकों की बैठक थानों में कर ली जाय ।

इस सम्बन्ध में मा0 न्यायालय द्वारा समय-समय पर निर्गत आदेशों का अनुपालन सुनिश्चित किये जाने हेतु भली-भांति सम्बन्धितों को समझा दिया जाय। यह प्रयास किया जाय कि सभी जुलूसों तथा होलिका दहन के स्थलों पर फोर्स की तैनाती अवश्य हो सभी थानाध्यक्ष ड्यूटी चार्ट फाइनल कर सम्बन्धित को उपलब्ध करा दें। सम्बन्धित क्षेत्रीय मजिस्ट्रेट व पुलिस क्षेत्राधिकारी द्वारा विभिन्न वर्गो के नागरिकों के साथ अपने-अपने क्षेत्र के सभी थानों तथा चैकियों में पीस कमेटी की बैठक अवश्य कर ली जाय। बैठक को गम्भीरता से लिया जाय और बैठक में क्षेत्र के संभ्रान्त व्यक्तियों के साथ-साथ उपद्रवी व्यक्तियों को भी बुलाया जाय। बैठक में सभी सम्भावनाओं पर विचार करके शान्तिपूर्ण ढंग से त्योहार मनाये जाने हेतु सभी सम्बन्धित को भली-भाँति समझा दिया जाय और आवश्यकतानुसार निरोधात्मक कार्यवाही भी की जाय।

बैठक में उपस्थित सभी क्षेत्रीय मजिस्ट्रेटों व क्षेत्राधिकारियों को निर्देशित किया गया कि अपने-अपने क्षेत्र का संयुक्त भ्रमण करके होलिका दहन के सभी स्थल स्वयं या अधीनस्थ द्वारा 24 घंटे के अन्दर चेक करा लें कोई भी स्थल छूटने न पाये और सभी स्थलों पर ड्यूटी लगा दी जाय। पूर्व से यह सुनिश्चित कर लें कि होलिका दहन/होली पर्व पर किसी प्रकार के विवाद की कोई सम्भावना न हो। जनपद के सभी सी0एच0सी0/पी0एच0सी0 पर चिकित्सा सुविधा एवं डाक्टरों की उपस्थिति सुनिश्चित कराते हुए मोबाइल नं0 की सूची सम्बन्धित उप जिला मजिस्ट्रेट को उपलब्ध करा दी जाय। नगर निगम अयोध्या द्वारा दिनांक 07 मार्च 2023 को चैक व अन्नपूर्णा मन्दिर पर एक-एक पानी टैंकर एवं दिनांक 08 मार्च 2023 को अन्नपूर्णा मन्दिर पर 02 पानी टैंकर की व्यवस्था के साथ-साथ आवश्यकतानुसार शहर में पानी टैंकर एवं जलापूर्ति आदि की व्यवस्था करायी जाय। इसी प्रकार जहां आवश्यक हो अन्य नगर निकाय अपने क्षेत्र में टैंकर द्वारा जलापूर्ति की व्यवस्था करायें। समस्त अधिशासी अभियन्ता विद्युत वितरण खण्ड, अयोध्या अपने-अपने क्षेत्रों में भीड़-भाड़ के स्थलों की विद्युत व्यवस्था व जुलूसों के मार्गो का निरीक्षण कर लें एवं जर्जर ढीले, टूटे हुए तारों व विद्युत पोलों तथा ट्रांसफार्मरों को ससमय ठीक कराना व निरन्तर विद्युत आपूर्ति व्यवस्था कराना सुनिश्चित करें। अधिशासी अभियन्ता लोक निर्माण विभाग व परियोजना प्रबन्धक, नागर कार्य इकाई, उ0प्र0 जल निगम, को निर्देशित किया गया कि स्थल निरीक्षण कर ठठरहिया, अन्नपूर्णा मन्दिर के पास सड़क पर पड़ी गिट्टी आदि हटवाने के अतिरिक्त सभी आवश्यक क्षेत्र में जहां सीवर लाइन डालने या अन्य कार्य कराने हेतु खोदे गये गड्ढों से खराब हुई सड़कों की मरम्मत करा दें। इस सम्बन्ध में सभी सम्बन्धित को भी तत्काल निरीक्षण कर अवगत कराने हेतु निर्देशित किया गया।

रेजीडेन्ट मजिस्ट्रेट/क्षेत्राधिकारी अयोध्या द्वारा सम्बन्धित से समन्वय स्थापितकर गुप्ता होटल से अमानीगंज व बड़ी बुआ के पास डोसे वाले की दुकान के कारण लगने वाले जाम की समस्या और बड़ी बुआ, मणिपर्वत व स्वर्गद्वार आदि स्थलों पर प्रकाश की समस्या का निराकरण कराया जाय। पर्वो के दृष्टिगत कार्यालय नगर मजिस्ट्रेट अयोध्या (05278-223753) को कन्ट्रोल रूम बनाया जाय जिसमें बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी द्वारा कर्मचारियों की आवश्यक ड्यूटी लगायी जाय। अन्त में सभी विभागीय अधिकारियों, क्षेत्रीय मजिस्ट्रेटों, पुलिस अधिकारियों से यह अपेक्षा की गयी कि आपस में समन्वय कर पर्व के दृष्टिगत शान्ति व्यवस्था के साथ आवश्यक व्यवस्थायें समय से सुनिश्चित करायें साथ ही उपस्थित पदाधिकारियों/आयोजकों/नागरिकों से भी अपेक्षा की गयी कि सभी समुदाय के लोग आपसी सौहार्द से पर्व मनाये एवं नवयुवकों तथा अनुयायियों को भी समझायें। यदि कोई समस्या हो तो सम्बन्धित अधिकारियों/कन्ट्रोल रूम को तत्काल अवगत करायें। सभी से पर्वो को सौहार्दपूर्ण वातावरण में शान्तिपूर्ण ढंग से मनाये जाने की कामना एवं धन्यवाद के साथ बैठक की कार्यवाही समाप्त की गयी।

महराजगंज : होली पर्व को लेकर हुई बैठक, कोतवाली प्रभारी ने दिए ये निर्देश
सोनौली, महराजगंज। अंतर्राष्ट्रीय महत्व का स्थान सरहदी कस्बा सोनौली में रंगों के महापर्व होली पर सतर्कता एवं सुरक्षा को लेकर सोनौली कोतवाली प्रभारी अभिषेक सिंह व चौकी इंचार्ज अंकित सिंह ने नगर के प्रबुद्धजनों एवं व्यापारियों के संग बैठक की।बताते चलें कि भारत नेपाल के अंतिम छोर पर स्थित सरहदी कस्बा होने के साथ ही साथ भारत नेपाल की खुली सीमा होने के कारण सोनौली में स्थानीय प्रशासन नागरिक सुरक्षा को लेकर हमेशा ही एलर्ट रहती है। इसी क्रम में होली पर्व पर विशेष रूप से एक बैठक बार्डर की सोनौली चौकी पर किया गया।बैठक में कोतवाली प्रभारी ने बताया कि, होली पर्व पर नगर में जुलूस नही निकाला जाएगा, वहीं चौकी प्रभारी अंकित सिंह ने कहा कि रंगों आम आदमी के जीवन में एक अलग ही महत्व है,विशेषकर होली के रंग की तो बात ही कुछ और है।

जीवन मे रंगों का एक अलग ही पहचान है, –अंकित सिंह चौकी इंचार्ज सोनौली,,

प्रबुद्धजनों के सवालों का जवाब देते हुये कोतवाली प्रभारी अभिषेक सिंह ने कहा कि होली रंगों का पर्व है इसे प्यार से मिलजुल कर और शांति पूर्वक मनाएं। उन्होंने कहा कि होली में खलल डालने एवं हुड़दंग बाजी से सभी को बचना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि भारत मे दो से तीन दिनों तक शराब बंदी रहेगी ऐसे में नेपाल जाने वाले शौकीन नेपाल न जा कर घर पर ही होली का आनंद उठायें, ऐसा नही करने पर उन्हें अपनी होली नेपाल में ही मनानी पड़ेगी।इस मौके पर भाजपा नेता अखिलेश त्रिपाठी,कन्हैया गुप्ता, , प्रेम जायसवाल, महेन्द्र जायसवाल, राजकुमार गुप्ता,सुवाष जायसवाल,रामानन्द रौनियार,नीरज जायसवाल सहित तमाम व्यापारी उपस्थित रहे।

लखीमपुर : केंद्रीय मंत्री ने की “रिवैम्पड डिस्ट्रिब्यूशन सेक्टर स्कीम” की समीक्षा, दिए ये निर्देश
लखीमपुर खीरी। सोमवार को केंद्रीय गृह राज्यमंत्री, खीरी सांसद अजय कुमार मिश्र “टेनी” ने केंद्र सरकार द्वारा वित्तपोषित “रिवैम्पड डिस्ट्रिब्यूशन सेक्टर स्कीम” के क्रियान्वयन की समीक्षा की, संबंधित को जरूरी निर्देश दिए। बैठक का संचालन अधीक्षण अभियंता अशोक सुंदरम ने किया।

केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी ने कहा कि “रिवैम्पड डिस्ट्रिब्यूशन सेक्टर स्कीम” केंद्र सरकार द्वारा वित्त पोषित एक महत्वपूर्ण योजना है, जिसके तहत आने वाले समय में विद्युत वितरण के क्षेत्र में व्यापक सुधार किए जाएंगे। लाइन हानियों में कमी लाए जाने के उद्देश्य से सरकार ने इस योजना शुरू किया है। योजना के क्रियान्वयन के लिए जनपद खीरी में स्वीकृत कार्यों के लिए 171.95 करोड़ की धनराशि व्यय की जाएगी, जिसमें विद्युत वितरण मंडल लखीमपुर में स्वीकृत कार्यों के लिए 104.77 करोड़ व विद्युत वितरण मंडल गोला स्वीकृत कार्यों के लिए 67.18 करोड़ की धनराशि का खर्च प्रस्तावित है।

रिवैम्पड डिस्ट्रिब्यूशन सेक्टर स्कीम” से विद्युत वितरण के क्षेत्र में आएगा व्यापक सुधार : टेनी

डीएम ने आरडीएसएस योजना की आवश्यकता, प्रासंगिकता बताई। कहा कि यह योजना किए गए कार्यों के सापेक्ष प्राप्त परिणामों पर पूरी तरह निर्भर है। उन्होंने योजना के तहत चरणबद्ध प्रस्तावित, निर्धारित कामों की जानकारी दी। निर्देश दिए कि योजना का क्रियान्वयन जनप्रतिनिधियों के मार्गदर्शन एवं पर्यवेक्षण में सुनिश्चित किया जाए। अधीक्षण अभियंता अशोक सुंदरम ने बताया कि इस योजना के तहत प्रथम चरण में लाइन हानियों को कम करने से संबंधित कार्यों को 02 वर्ष के अंतर्गत पूर्ण किया जाएगा। द्वितीय चरण में प्रीपेड स्मार्ट मीटरिंग से संबंधित कार्य प्रस्तावित हैं। तृतीय चरण में 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्रों के निर्माण से संबंधित कार्य किए जाएंगे। योजना के कार्यों की निगरानी, अनुश्रवण के लिए मेसर्स वैपकोस लिमिटेड से मुख्यालय द्वारा अनुबंध किया है।

171.95 करोड़ से खीरी में लाइन हानियों में आयेगी कमी, बनेंगे 08 नए विद्युत सबस्टेशन

बैठक की शुरुआत में ईई, विद्युत वितरण खंड लखीमपुर शैलेंद्र कुमार ने पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन से “रिवैम्पड डिस्ट्रिब्यूशन सेक्टर स्कीम” से संबंधित सभी जरूरी पहलुओं को रेखांकित किया। उन्होंने बताया कि लखीमपुर व गोला सर्किल में चार-चार 33/11 केवीए सब स्टेशन (बिजली घर) का निर्माण भी प्रस्तावित किया है।

योजना के प्रथम चरण में लॉस रिडेक्शन प्रस्तावित कार्य एक नजर में

हाई लाइन लॉस (विद्युत चोरी वाले क्षेत्र) में फीडर के नंगे तारो को आर्मर्ड केबिल में बदलने का कार्य।
नंगे, जर्जर तारो को ए०बी० केबल से बदलने का कार्य, खराब एबी केबल को बदलने का कार्य।
11 केवी पोषकों का विभक्तीकरण : ग्रामीण फीडर को अलग करने का कार्य।
33 के०वी० पोषकों का विभक्तीकरण : हाई लाइन लॉस 33 के०वी० लाइनों के हानियों को कम करने हेतु फीडर विभक्तीकरण का कार्य।
11 के०वी० पोषकों का विभक्तीकरण : हाई लाइन लॉस 11 केवी लाइनों के हानियों को कम करने हेतु फीडर विभक्तीकरण का कार्य।
जर्जर 33 केवी एवं जर्जर 11 के०वी०लाइनों के सुदृढ़ीकरण का कार्य, 33 के०वी० उपकेन्द्र पर पावर फैक्टर सुधार हेतु कैपेसिटर बैंक की स्थापना का कार्य।

इनकी रही मौजूदगी

जिपं अध्यक्ष प्रतिनिधि नरेंद्र सिंह, डीसीबी बैंक चेयरमैन विनीत मनार, सांसद प्रतिनिधि अरविंद सिंह ‘संजय’, अम्बरीश सिंह, जीतेंद्र त्रिपाठी, दीपक तलवार, भाजपा नेता कुलभूषण सिंह, रानू गुप्ता, एसई अशोक सुंदरम, अधिशासी अभियंता शैलेंद्र कुमार यादव, महेंद्र पाल, भरत गौतम, अमित कुमार, निशांत ज्योति, मुकेश कुमार।

लखीमपुर : डीएम ने जिला स्तरीय सतर्कता समिति की ली बैठक, दिए ये निर्देश
लखीमपुर खीरी। खाद्य एवं रसद विभाग विभाग की जिला स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक डीएम महेंद्र बहादुर सिंह की अध्यक्षता में गुरुवार को कलेक्ट्रेट में हुई। बैठक का सफल संचालन डीएसओ अंजनी कुमार सिंह ने किया। बैठक में डीएम ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत खाद्यान्न के उठान एवं वितरण की समीक्षा की। डीएम ने खाद्यान्न की गुणवत्ता, बाल पोषाहार, एमडीएम, प्रवर्तन कार्यवाही, प्रचलित राशन कार्ड निरस्त किए गए राशन कार्ड, आधार सीडिंग की कार्य प्रगति, उचित दर दुकानों का निलंबन, निरस्तीकरण की गहन समीक्षा की एवं संबंधित को जरूरी निर्देश दिए।

डीएम ने समिति के पदाधिकारियों से प्राप्त खाद्य सुरक्षा अधिनियम के संदर्भ में सार्थक सुझाव का स्वागत किया और नियमानुसार खाद्य सुरक्षा की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अनुरूप पात्रों को खाद्यान्न मुहैया कराया जाय। शासन की मंशा के अनुरूप जिला स्तर पर ब्लाक स्तर व ग्राम स्तर पर खाद्य एवं रसद विभाग की सतर्कता समितियों को क्रियाशील रखते हुए पात्रों को खाद्यान्न व अन्य अनुमन्य सामग्रियों की उपलब्धता करायी जाय। केंद्र व प्रदेश सरकार पात्रों को खाद्यान्न मुहैया कराने के लिए संजीदा है, लिहाजा खाद्यान्न आपूर्ति समय से करने की सभी व्यवस्थाएं की जाएं और परिषदीय स्कूलों में मध्यान्ह भोजन के अलावा बाल विकास एवं पोषाहार विभाग द्वारा संचालित पौष्टिक आहार की व्यवस्था नियमानुसार की जाय।

डीएसओ ने बताई सिंगल स्टेज डोर स्टेप डिलीवरी की प्रकिया

डीएसओ अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार जनपद में कार्यरत सभी उचित दर विक्रेताओं को खाद्यान्न की आपूर्ति भारतीय खाद्य निगम के डिपो से सीधे उचित दर दुकान तक सिंगल स्टेज डोर स्टेप डिलीवरी के माध्यम से उनके आंवटन के अनुरूप करायी जा रही है।

बैठक में जिला स्तरीय सतर्कता समिति के सदस्य शरद मिश्र, बीएसए डॉ लक्ष्मीकांत पांडेय, डिप्टी आरएमओ संतोष कुमार, डीपीओ (आईसीडीएस) सुनील कुमार श्रीवास्तव, सीवीओ डॉ सोमदेव, एआरओ अवधेन्द्र सिंह, पूर्ति निरीक्षक, पूर्ति लिपिक सहित समिति के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

खाद्यान्न संबंधी शिकायतों के लिए इन नंबरों पर करें संपर्क

डीएसओ अंजनी कुमार सिंह मोबाइल 7839564793, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी दिनेश चन्द्र मिश्रा (तहसील धौरहरा, सदर, गोला, मितौली, मोहम्मदी) मोबाइल : 9125522387, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी अवधेन्द्र कुमार सिंह (तहसील पलिया व निघासन) मोबाइल नम्बर 7617555532

क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी अवधेन्द्र कुमार सिंह (मो.7617555532) : ब्लॉक लखीमपुर, फूलबेहड़, नकहा, बेहजम तहसील सदर।

पूर्ति निरीक्षक सुशील कुमार यादव (मो. 9454956555) : नगर पालिका परिषद लखीमपुर, नगर पंचायत खीरी व ओयल एवं विकासखण्ड बॉकेगंज तहसील गोला ।

पूर्ति निरीक्षक ललित कुमार पाठक (मो. 7081497562) : विकासखण्ड ईसानगर, धौरहरा, रमियाबेहड़ तहसील धौरहरा एवं
नगर पंचायत धौरहरा।

पूर्ति निरीक्षक आनन्द कुमार सिंह (मो.8853308423) : ब्लॉक कुम्भी गोला, बिजुआ तहसील गोला एवं नगर पालिका परिषद गोला गोकर्णनाथ व नगर पंचायत मैलानी, ब्लॉक मितौली, पसगवॉ, बेहजम तहसील मितौली।

पूर्ति निरीक्षक बृजेश कुमार मिश्रा (मो.9169546996) : ब्लॉक मोहम्मदी, पसगवाँ तहसील मोहम्मदी, नगर पालिका परिषद मोहम्मदी व नगर पंचायत बरबर

पूर्ति निरीक्षक विनय कुमार पाण्डेय (मो.7897382306) : ब्लॉक पलिया, बिजुआ तहसील पलिया, नगर पालिका परिषद पलिया।

पूर्ति निरीक्षक साधना श्रीवास्तव (मो.9005168813): ब्लॉक निघासन, रमियाबेहड़ तहसील निघासन, नगर पंचायत सिंगाही।

लखीमपुर : मेडिकल कॉलेजों के सुस्त निर्माण पर डीएम सख्त, दिए ये निर्देश
लखीमपुर । खीरी में बेहतरीन स्वास्थ्य सुविधाओं को विकसित करने के उद्देश्य से मंगलवार को डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने कलेक्ट्रेट में निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज की प्रगति की समीक्षा की, संबंधित को जरूरी निर्देश दिए। निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज की सुस्त गति पर कड़ी नाराजगी जताई, हर हाल में इनका निर्माण तय समय सीमा के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि मैं मेडिकल कॉलेज का दौरा कर उसकी प्रगति देखूंगा और अगर अपेक्षा के अनुरूप प्रगति नहीं रही तो कार्यदायी संस्था पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करुंगा। संस्था के प्रोजेक्ट मैनेजर अनिवार्य रूप से जहां पर काम हो रहा है वहीं रहें, लखनऊ में नहीं। समीक्षा बैठकों में जो तय होता है, कार्यदाई संस्था उसकी नियमित समीक्षा करें। अगर कार्य में अपेक्षित प्रगति नहीं है तो कार्यदायी संस्था को नोटिस भेजा जाएगा। फिर भी काम तेजी से नहीं होता है कार्यदायी संस्था के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

सुस्त गति से चल रहे काम पर डीएम ने एक्शन लेने की दी चेतावनी

डीएम ने कहा कि प्रोजेक्ट मैनेजर साइट पर रहें। मैन पावर की अतिरिक्त व्यवस्था तत्काल करते हुए काम में तेजी लाए। कहीं कोई समस्या आ रही हो तो उन्हें तत्काल जानकारी दें। परियोजना की साप्ताहिक प्रगति से भी अवगत कराया जाए। यह व्यापक जनहित की परियोजना हैं, इसमें देरी स्वीकार्य नहीं है। इसे मिशन मोड में लिया जाए। निर्माण कार्य की गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखा जाए। सीडीओ अनिल कुमार सिंह ने निर्माणाधीन संस्था को निर्देशित करते हुए कहा कि कार्यों को टाइमलाइन के अनुसार पूर्ण कराना सुनिश्चित किया जाए। इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कार्य में किसी भी प्रकार की समस्या आए तो तत्काल अवगत कराएं।

बैठक में प्रोजेक्ट मैनेजर ने अवगत कराया कि मेडिकल कालेज निर्माण के लिए आ रही सामग्री दिन में नो एंट्री के चलते साइट पर पहुंचने में समस्या आ रही है। डीएम ने निर्देश दिए कि निर्माण सामग्री रात्रि में साइट पर पहुंचाएं। यथा आवश्यक दिन में निर्माण सामग्री के परिवहन हेतु पुलिस महकमे से समन्वय कर संबंधित वाहनों का पास निर्गत कराए। बैठक में राजकीय मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ शैलेश गोयल, सीएमओ डॉ संतोष गुप्ता, सीएमएस डॉ हर्षवर्धन, डॉ ज्योति मेहरोत्रा, डीएसटीओ अरविंद कुमार, ईई पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड-एक लखनऊ अशोक कुमार, एक्शईएन अनिल जाटव, प्रोजेक्ट मैनेजर, एनकेजी इंफ्रा कैलाश जोशी, डीके शर्मा, पवन पांडेय, पीएमसी अनुरुद्ध मौर्या, राहुल कुमार, एडीआईओ नरेंद्र कुमार सहित निर्माण संस्था से जुड़े प्रतिनिधि मौजूद रहे।

लखीमपुर : डीएम-एसपी ने ढखेरवा में अतिक्रमण अभियान का लिया जायजा, दिए ये निर्देश
लखीमपुर खीरी। संपूर्ण समाधान दिवस के उपरांत तहसील धौराहरा से जिला मुख्यालय वापस आते समय जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह ने पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा के साथ ढखेरवा में तहसील प्रशासन द्वारा चलाए गए अतिक्रमण अभियान की पड़ताल की। डीएम-एसपी ने ढखेरवा में पैदल भ्रमण कर अतिक्रमण अभियान की प्रगति जानी, संबंधित को जरूरी निर्देश दिए।

डीएम ने स्थानीय प्रशासन को निर्देश दिए कि जिन स्थानों से अतिक्रमण हटा है, भविष्य में उन स्थलो पर पुन अतिक्रमण ना हो, इसका निरंतर अनुश्रवण किया जाए। उन्होंने कहा कि बिना किसी भेदभाव के मार्गो से अतिक्रमण हटवाकर आवागमन के लिए सुगम यातायात मुहैया कराया जाए। इस दौरान दोनों अधिकारियो ने स्थानीय लोगों से भी संवाद किया।