terrorists – Dainik Bhaskar UP/UK

जम्मू-कश्मीर: आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में 4 सुरक्षाकर्मी, पुलिस अधिकारी घायल
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में कम से कम चार सुरक्षा बल के जवान और एक यातायात पुलिस अधिकारी घायल हो गए। जिले के देवसर क्षेत्र के आदिगाम गांव में सुरक्षा बलों द्वारा घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू करने के बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। अधिकारियों ने बताया कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) मुमताज अली मुठभेड़ स्थल के निकट एक आवारा गोली लगने से मामूली रूप से घायल हो गए। उन्होंने बताया कि आतंकवाद विरोधी अभियान में शामिल चार सुरक्षाकर्मी घायल हो गए।

कश्मीर जोन पुलिस ने शनिवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, “कुलगाम के आदिगाम देवसर इलाके में मुठभेड़ शुरू हो गई है। पुलिस और सुरक्षा बल काम पर हैं। आगे की जानकारी बाद में दी जाएगी।” इससे पहले 22 सितंबर को किश्तवाड़ जिले के चटरू इलाके में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। यह मुठभेड़ जम्मू-कश्मीर में चल रहे विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण से पहले हुई है।

विधानसभा चुनाव का पहला चरण 18 सितंबर को हुआ था, जबकि दूसरे चरण का मतदान 25 सितंबर को गंदेरबल, बडगाम, श्रीनगर और जम्मू क्षेत्र के छह जिलों राजौरी, रियासी और पुंछ में हुआ था। तीसरे और अंतिम चरण का मतदान 1 अक्टूबर को होगा, जबकि मतों की गिनती 8 अक्टूबर को होगी।केंद्र शासित प्रदेश में दस साल के अंतराल के बाद विधानसभा चुनाव हो रहे हैं और अनुच्छेद 370 के निरस्त होने के बाद यह पहला चुनाव है।

जम्मू-कश्मीर: डोडा के जंगल में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में दो जवान घायल
जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले के एक जंगल में गुरुवार तड़के आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में दो जवान घायल हो गए हैं।

अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ कास्तीगढ़ इलाके के जद्दन बाटा गांव में सुबह करीब 2ः00 बजे हुई। आतंकवादियों ने चल रहे तलाशी अभियान के लिए एक सरकारी स्कूल में स्थापित अस्थायी सुरक्षा शिविर पर गोलीबारी की। उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई की और दोनों पक्षों के बीच एक घंटे से अधिक समय तक गोलीबारी जारी रही। अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादियों की गोलीबारी में दो जवान मामूली रूप से घायल हुए हैं। आतंकवादियों को मार गिराने के प्रयास जारी हैं।

सोमवार और मंगलवार की दरम्यानी रात को आतंकवादियों के घात लगाकर किए गए हमले में एक कैप्टन समेत चार सैन्यकर्मियों के बलिदान के बाद देसा और आसपास के वन क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

गुरुवार को अभियान का चौथा दिन है। मंगलवार और बुधवार की दरम्यानी रात को देसा के जंगलों में दो स्थानों पर संक्षिप्त गोलीबारी भी हुई।

डोडा जिला 2005 में आतंकवाद से मुक्त हो गया था, लेकिन 12 जून से लगातार हमले हुए हैं, जिसमें चत्तरगला दर्रे में आतंकवादी हमले में छह सुरक्षाकर्मी घायल हो गए थे। उसके अगले दिन गंदोह में गोलीबारी हुई, जिसमें एक पुलिसकर्मी घायल हो गया था। 26 जून को जिले के गंदोह इलाके में एक दिन के अभियान में तीन आतंकवादी मारे गए थे,

जबकि 9 जुलाई को घाडी भगवा जंगल में एक और मुठभेड़ हुई थी। इस साल की शुरुआत से जम्मू प्रांत के छह जिलों में लगभग एक दर्जन आतंकवादी हमलों में 11 सुरक्षाकर्मी, एक ग्राम रक्षा गार्ड बलिदान हो गए, जबकि पांच आतंकवादियों सहित कुल 27 लोग मारे गए। मृतकों में 9 जून को रियासी जिले के शिव खोडी मंदिर से लौट रहे सात तीर्थयात्री भी शामिल हैं।

शाहजहांपुर: विश्व हिंदू परिषद ने आतंकियों पर सख्त कार्रवाई की उठाई मांग
शाहजहांपुर के कलान में बुधवार को हिन्दू संगठनों ने जम्मू कश्मीर में श्रद्धालुओं की बस पर हुए आतंकी हमले को लेकर सरकार से सख्त कार्रवाई की मांग की है। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्त्ताओं ने गुरुवार को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम महेश कुमार कैथल को सौंपा।

इस दौरान पंकज गुप्ता ने कहा की 370 धारा हटाने के बाद एक आशा की ज्योति जगी है. लेकिन लगता है कि उग्रवादियों का मनोबल अभी कम नहीं हुआ है। हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने निंदा करते हुए उग्रवादियों को कठोर से कठोर सजा दिलवाए जाने की मांग की है।

इस मौके पर पंकज गुप्ता जिला संयोजक परशुरामपुरी, अजय बजरंगी जिला उपाध्यक्ष, भानु गुप्ता, प्रशांत गुप्ता, संतोष गुप्ता, रंजन मिश्रा,गोपाल वर्मा, अंकित वर्मा, सहित भारी संख्या में विश्व हिंदू परिषद के लोग मौजूद रहे।

बेंगलुरु के रामेश्वरम कैफे बम ब्लास्ट मामले में दो आतंकी बंगाल से गिरफ्तार
कोलकाता। बेंगलुरु के रामेश्वरम कैफे ब्लास्ट के मास्टरमाइंड दो आरोपितों को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के पास से गिरफ्तार किया है। दोनो की पहचान अब्दुल मथिन और मुसाविर हुसैन साजिब के रूप में हुई है। इन पर कुख्यात आतंकवादी संगठन आईएसआईएस से जुड़े होने का भी आरोप है।

एनआईए की ओर से शुक्रवार को बताया गया कि दोनों आरोपित अब्दुल मथिन और मुसाविर हुसैन साजिब मूल रूप से कर्नाटक के रहने वाले हैं। इनकी गिरफ्तारी के लिए पश्चिम बंगाल पुलिस के साथ तेलंगाना, कर्नाटक और केरल पुलिस की भी मदद ली गई है। एनआईए का कहना है कि दोनों आईएसआईएस के सक्रिय सदस्य रहे हैं और सुरक्षा एजेंसियों को चकमा देने के लिए कोलकाता के पास छिपे थे। इसमें से मुसाविर हुसैन साजिब बेंगलुरु ब्लास्ट मामले में आईडी ट्रांसप्लांट करने में शामिल रहा है और अब्दुल मथिन ने ब्लास्ट की पूरी योजना बनाई। वारदात को अंजाम देकर दोनों भाग कर बंगाल आ गए थे। इनसे पूछताछ हो रही है।

कश्मीर के कुलगाम में आतंकियों से मुठभेड़, सुरक्षाबलों ने की इलाके की घेराबंदी
श्रीनगर। दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के समनू गांव में गुरुवार दोपहर आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस, सेना की 34 आरआर और सीआरपीएफ की एक संयुक्त टीम ने इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में विशेष जानकारी पर घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया. घेरा सख्त होता देख आतंकियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। इससे मुठभेड़ शुरू हो गई है। मौके पर दो से तीन आतंकी छिपे होने की आशंका है। सुरक्षाबलों ने आतंकियों को चारों तरफ से घेर लिया है और लगातार दोनों ओर से भीषण गोलीबारी हो रही है।

मिली जानकारी के अनुसार सुरक्षाबलों ने इलाके में दो आतंकियों को घेर लिया है। दोनों तरफ से ताबड़तोड़ फायरिंग जारी है। सेना की 34 आरआर और सीआरपीएफ की एक संयुक्त टीम को आतंकियों के छिपे होने का इनपुट मिला था। इसके आधार पर संयुक्त टीम ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया। इसी दौरान आतंकियों ने खुद को घिरा देख फायरिंग शुरू कर दी। इसके जवाब में सेना की तरफ से भी फायरिंग की जा रही है।

उरी सेक्टर में घुसपैठ कर रहे आतंकी ढेर

बुधवार को नियंत्रण रेखा के पास उरी सेक्टर में आतंकियों की घुसपैठ की कोशिश को सेना ने नाकाम किया था। कार्रवाई करते हुए सुरक्षाबलों ने दो आतंकवादियों को मार गिराया था। आतंकवादी खराब दृश्यता और खराब मौसम का फायदा उठाकर घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे। सेना के मुताबिक मारे गए दो आतंकवादियों की पहचान PoK में लॉन्च कमांडर बशीर अहमद मलिक और अहमद गनी शेख के रूप में की गई है। इनके पास से भारी मात्रा में हथियार भी बरामद हुए हैं।

लखनऊ : दहशतगर्दों से लोहा लेने के लिए यूपी की कमांडो बेटियां हो रही तैयार
दैनिक भास्कर ब्यूरो ,

लखनऊ। उतर प्रदेश हमेशा दशहतगर्दो और घुसपैठिया के निशाने पर रहा है। हाल के दिनों में एटीएस की ताबड़तोड़ धर पकड़ में पकड़े गए 40 से अधिक संदिग्धों के कबूलनामें में कई खुलासे उजागर हुए जिसमें यूरोप और अमेरिका जैसे देशो में हुए आंतकी हमलों की तर्ज पर प्रदेश को भी दहलाने की तैयारी थी।

लेकिन उनके मंसूबो पर वक्त से पहले पानी फेर दिया गया। वहीं प्रदेश में योगी आदित्यानाथ सरकार देश की पहली महिला कमांडो ब्रिगेड को अमली जामा पहनाने की तैयारी के आखिरी पडाव में है। यूपी एटीएस की निगरानी में तीस महिला कमांडो टीम को स्पेशल पुलिस ऑपरेशन सेंटर में सख्त से सख्त  हालातों से निपटने और दहशतगर्दों से लोहा लेने के लिए तैयार किया जा रहा।

बीएसएफ सीआरपीएफ और एनएसजी के अफसर एके 47 से लेकर गलोक पिस्टल समेत तमाम विदेशी असलहों को चलाने तथा आपातकाल हालात में पल भर में दुश्मनों को मिटाने और इमारतों से बंधकों को छुड़ाने और बहार निकालने जैसे तमाम गुण सिखा रहे है। इन महिला कमांडो की तैयारी पूरी होने के बाद उत्तर प्रदेश देश का पहला राज्य होगा जहां अब दहशतगर्दों और कुख्यात अपराधियों को पुरुष कमांडो के साथ-साथ महिला कमांडो से भी लोहा लेना होगा।

महिला कमांडो की टीम को 6-6 कर पुरुष कमांडो के हर एक यूनिट में शामिल किया जाएगां। जिन्हे हर आपातकाल हालात में आतंकियों को दबोचने और उनसे निपटने के वो सभी दांव पेंच सिखाकर भविष्य में हर खतरे से निपटने के लिए तैयार रखा जाएगां।

Dainikbhaskarup.com अब WhatsApp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
https://whatsapp.com/channel/0029Va6qmccKmCPR4tbuw90X

पुलवामा में फिर टारगेट किलिंग, आतंकियों ने की UP के मजदूर की हत्या
श्रीनगर । साउथ कश्मीर के पुलवामा में आतंकियों ने उत्तर प्रदेश के एक मजदूर की हत्या कर दी। घटना नौपोरा इलाके की है। मजदूर की पहचान मुकेश कुमार के तौर पर हुई है। पुलिस ने जानकारी दी कि मुकेश को सोमवार दोपहर 12:45 बजे में आतंकियों ने गोली मारी। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

24 घंटे के अंदर दूसरा आतंकी हमला

कश्मीर घाटी में यह 24 घंटे के अंदर दूसरा आतंकी हमला है। रविवार शाम श्रीनगर के ईदगाह इलाके में एक आतंकी ने पुलिस इंस्पेक्टर मसरूर वानी को तीन गोलियां मार दी थीं। गोलियां उनके पेट, गर्दन और आंख में लगीं। फिलहाल वे अस्पताल में भर्ती हैं। इस हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन TRF ने ली थी। वानी पर हमला हुआ उस समय वे स्थानीय लड़कों के साथ क्रिकेट खेल रहे थे। हमले के बाद से ईदगाह इलाके में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

सोमवार सुबह कुपवाड़ा में मारा गया एक आतंकी

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सोमवार सुबह कुपवाड़ा जिले के केरन सेक्टर में एक आतंकवादी को मार गिराया। पुलिस ने ‘X’ पर की गई पोस्ट में लिखा कि पुलिस और आर्मी के एक जॉइंट ऑपरेशन में केरन सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया है। इसमें एक आतंकी मारा गया है।

सितंबर में 3 अफसर, 2 जवान शहीद हुए थे

जम्मू-कश्मीर में 13 सितंबर को आतंकियों के साथ दो मुठभेड़ों में 3 अफसर और दो जवान शहीद हो गए थे। शहीद अफसरों में सेना के एक कर्नल, एक मेजर और पुलिस के एक DSP शामिल थे। आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर उस वक्त गोली चला दी, जब वे सर्च ऑपरेशन चला रहे थे। एक जवान की मौत राजौरी में हुई। इस दौरान दो आतंकी भी मारे गए। यहां सर्चिंग के दौरान मंगलवार को सेना के डॉग की भी मौत हो गई। उसने अपने हैंडलर की जान बचाने के लिए खुद की जिंदगी दांव पर लगा दी।

इस साल अब तक 26 आतंकी मारे गए

एक रिपोर्ट के मुताबिक 4 सितंबर को सुरक्षाबलों को राजौरी के नरला गांव में 3-4 आतंकियों के छिपे होने की जानकारी मिली थी। इसके बाद वहां तलाशी अभियान चलाया गया। छापेमारी के दौरान आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग की, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई थी। इस साल अब तक राजौरी-पुंछ जिले में सुरक्षाबलों ने 26 आतंकियों को मार गिराया है। 10 सुरक्षाकर्मी भी शहीद हुए हैं।

दो संदिग्ध व्यक्ति भागने में सफल हुए थे

सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि 11 सितंबर की शाम को पतराडा के जंगली इलाके में तलाशी और घेराबंदी अभियान शुरू किया गया था। दो लोगों की संदिग्ध गतिविधि को देखते हुए कुछ राउंड फायरिंग की गई थी। हालांकि दोनों संदिग्ध भागने में सफल रहे थे।

10 अक्टूबर को दो आतंकी ढेर

जम्मू-कश्मीर के शोपियां के अलशीपोरा में 10 अक्टूबर को सेना के एनकाउंटर में दो आतंकी मारे गए थे। इनकी पहचान मोरीफत मकबूल और जाजिम फारूख उर्फ अबरार के नाम से हुई। दोनों लश्कर-ए-तैयबा आतंकी संगठन से जुड़े थे।

कश्मीर के असिस्टेंट डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस ने बताया कि आतंकी अबरार कश्मीरी पंडित संजय शर्मा की हत्या में शामिल था। इलाके में बड़ी संख्या में सैन्य बल तैनात हैं। और भी आतंकियों को ढूंढने के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है।

9 अगस्त को पकड़े गए थे 6 आतंकी

कश्मीर पुलिस और इंडियन आर्मी ने जॉइंट ऑपरेशन के दौरान 15 अगस्त से पहले 6 आतंकियों को गिरफ्तार किया था। इनके पास से गोला-बारूद और हथियार बरामद किए गए थे। पहला मामला 9 अगस्त की रात का है, जहां कोकेरनाग के एथलान गडोले में तीन आतंकी पकड़े गए। मुठभेड़ के दौरान सेना के जवान समेत 3 लोग घायल हुए।

दूसरा मामला बारामुला के उरी का है, जहां सुरक्षाकर्मियों ने लश्कर के 3 आतंकी पकड़े। इनके खिलाफ UAPA और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। बारामुला पुलिस और सेना की 16 सिख लाइट इन्फैंट्री के सुरक्षा बलों ने पेट्रोलिंग के दौरान चुरुंडा उरी में एक संदिग्ध को देखा। सुरक्षाबलों को देखकर वह भागने लगा, लेकिन सुरक्षाबलों ने उसे दबोच लिया। उसकी पहचान उरी के निवासी शौकत अली अवान के रूप में हुई। उसके पास से दो ग्रेनेड बरामद हुए।

6 अगस्त को तीन आतंकी मारे गए थे

6 अगस्त को भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने जॉइंट ऑपरेशन में LoC के पास दो आतंकियों को मार गिराया था। ये आतंकी LoC के पास घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे। इसी दिन शाम को भी घुसपैठ की कोशिश कर रहे एक अन्य आतंकवादी को मार गिराया गया था।

4 अगस्त को कुलगाम में तीन जवान शहीद हुए थे

4 अगस्त को कुलगाम के हलान जंगल में आतंकियों ने सेना के टेंट पर फायरिंग की थी। इसके बाद दोनों ओर से गोलीबारी शुरू हुई, जो देर रात तक जारी रही। इस घटना में 3 जवान घायल हो गए थे। तीनों को श्रीनगर के मिलिट्री हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था। इलाज के दौरान देर रात तीनों की मौत हो गई थी।

जम्मू में इंटरनेशनल बॉर्डर पर PAK की तरफ से फायरिंग

जम्मू के अरनिया सेक्टर में इंटरनेशनल बॉर्डर पर 26 अक्टूबर की शाम 8 बजे पाकिस्तानी रेंजर्स ने बेवजह फायरिंग शुरू कर दी। BSF भी इसके जवाब में फायरिंग कर रही है। न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक, गोलीबारी में BSF के कुछ जवान घायल हुए हैं, हालांकि इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

गृह मंत्री अमित शाह बोले- आतंकवादियों के पूरे ईको सिस्टम को नष्ट करना होगा
नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि सभी आतंकवाद विरोधी एजेंसियों को ऐसा सख्ती अपनानी चाहिए कि नए आतंकवादी समूह न बनें। हमें न केवल आतंकवाद बल्कि आतंकवादियों के पूरे ईको सिस्टम को नष्ट करना होगा। शाह ने कहा कि NIA, ATS और STF जांच तक ही सीमित न रहें, बल्कि उन्हें लीक से हटकर सोचना चाहिए। आतंकवाद का मुकाबला करने के लिए नए कदम उठाने चाहिए।

दिल्ली में दो दिवसीय आतंकवाद विरोधी कॉन्फ्रेंस में शाह ने कहा- मोदी सरकार के सख्त फैसलों के कारण जम्मू-कश्मीर, नक्सल प्रभावित इलाकों और पूर्वोत्तर में हिंसा कम करने में बड़ी सफलता मिली है।

दुनिया के देशों के साथ मिलकर काम करें

आतंक के खिलाफ लड़ाई में दुनिया के देशों से लेकर देश के अलग-अलग राज्यों को शामिल करने की जरूरत है। इसके लिए हमें पूरी सरकार और टीम इंडिया की भावना के साथ काम करना होगा। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार क्रिप्टो, हवाला, नार्को टेरर-फंडिंग से पैदा हुई चुनौतियों पर सख्त रुख अपना रही है।

मोदी सरकार के कड़े फैसलों की वजह से जम्मू-कश्मीर, नक्सल प्रभावित इलाकों और पूर्वोत्तर में हिंसा में कमी लाने में बड़ी सफलता मिली है। इसके बहुत अच्छे नतीजे मिले हैं लेकिन इस पर अभी और काम किया जाना बाकी है। केंद्र सरकार देश से आतंकवाद को जड़ से खत्म करने में लगी है। आतंकवाद के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति के पीछे प्रधानमंत्री मोदी का विजन है।

सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, एनकाउंटर में मारे गए छह आतंकी, पांच जवान शहीद
श्रीनगर। कश्मीर के अनंतनाग में सोमवार 18 सितंबर को छठे दिन भी एनकाउंटर जारी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह इस इलाके में चलने वाली अब तक की सबसे लंबी मुठभेड़ है।

पिछले 6 दिनों में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच तीन जगहों पर मुठभेड़ हुई। इसमें कर्नल, मेजर और DSP समेत 5 जवान शहीद हो चुके हैं, जबकि सेना ने अनंतनाग में 1, बारामूला में 3 और राजौरी में दो यानी कुल 6 आतंकियों को मार गिराया है। सेना को अभी भी गडूल कोकेरनाग के जंगलों में दो और आतंकियों के छिपे होने की आशंका है। सबसे एडवांस्ड ड्रोन हेरॉन मार्क-2 से उनके ठिकानों की तलाश की जा रही है।

इससे पहले 2020 में 18 घंटे तक सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। वहीं, जम्मू-कश्मीर में यह तीसरी सबसे लंबी चलने वाली मुठभेड़ है। इससे पहले जम्मू के पुंछ जिले में चलाया गया भट्टी धार वन ऑपरेशन 9 दिन चला था। 31 दिसंबर 2008 को शुरू हुआ ऑपरेशन 9 जनवरी 2009 को खत्म हुआ था। जम्मू में अब तक की सबसे लंबी मुठभेड़ 2021 में हुई थी। पुंछ जिले के डेरा की गली और भिम्बर गली के बीच जंगलों में 19 दिन तक ऑपरेशन चला था।

किश्तवाड़ में तीन संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में सोमवार को हिजबुल मुजाहिदीन आतंकी संगठन से जुड़े तीन संदिग्ध आतंकियों को सार्वजनिक सुरक्षा अधिनियम (PSA) के तहत गिरफ्तार किया गया। उनकी पहचान तौसीफ-उल-नबी, जहूर-उल-हसन और रेयाज अहमद के रूप में हुई। तीनों को जेल भेज दिया गया है।

वहीं, किश्तवाड़ जिले में ही पुलिस और सुरक्षाबलों ने जॉइंट चेकिंग ऑपरेशन के दौरान एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उसकी कार से लगभग 70 किलोग्राम वजन की 560 जिलेटिन की स्टिक्स मिली हैं। किश्तवाड़ SSP खलील पोसवाल ने बताया कि सड़क बनाने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले विस्फोटक पदार्थ को वो अवैध रूप से ले जा रहा था।

सर्च ऑपरेशन के दौरान CRPF जवान के पैर में गलती से गोली लगी

17 सितंबर को चलाए गए सर्च ऑपरेशन के दौरान CRPF जवान के पैर में गलती से गोली लग गई। हालांकि गोली किसकी राइफल से लगी थी, इसकी अभी जानकारी नहीं है। जवान की पहचान 164 बीएन CRPF के एचसी मनोज कुमार के रूप में हुई थी। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया था। सूत्रों ने मुताबिक, जवान रोड ओपनिंग पार्टी (ROP) का हिस्सा था। वहीं, जवानों की एक टुकड़ी ने 16 सितंबर को मारे गए एक आतंकी का जला हुआ शव बरामद किया था।

सेना ने पहली बार एडवांस्ड ड्रोन हेरॉन मार्क-2 का इस्तेमाल किया

कोकेरनाग में सेना ने 16 सितंबर को पहली बार किसी आतंकी ऑपरेशन में अपने सबसे एडवांस्ड ड्रोन हेरॉन मार्क-2 को अटैक के लिए उतारा था। ड्रोन ने आतंकी को ढूंढ़कर उस पर ग्रेनेड फेंका, जिससे वह ढेर हो गया। साथ ही सुरक्षाबलों ने कोकेरनाग में आतंकियों का ठिकाना भी ध्वस्त कर दिया।
मुठभेड़ के दौरान तेज बारिश में भी हेरॉन काम करता रहा। इसके अलावा क्वॉड कॉप्टर ड्रोन ने आतंकियों को खदेड़ने में मदद की। ये ड्रोन पांच तरफ से गोली और ग्रेनेड एक साथ बरसा सकता है। इसे 15 किलोमीटर दूर से ऑपरेट कर सकते हैं।

बारामूला में तीन में से 2 आतंकियों के शव मिले

पीर पंजाल ब्रिगेड के कमांडर पीएमएस ढिल्लन ने बताया- बारामूला में लाइन ऑफ कंट्रोल (LoC) के पास उरी, हथलंगा इलाके में 16 सितंबर को तीन आतंकियों को मारा गया था। ऑपरेशन सुबह 6 बजे से शुरू हुआ और 8 घंटे बाद दोपहर 2 बजे खत्म हुआ। कमांडर ढिल्लन ने बताया- 2 आतंकियों के शव मिले, तीसरे की लाश बॉर्डर के पास पड़ी थी, लेकिन पाकिस्तानी पोस्ट से लगातार फायरिंग के कारण हमारे सुरक्षाबलों को बॉडी नहीं मिल सकी। पाकिस्तानी फौज आतंकियों की मदद कर रही थी। फौज इन आतंकियों को कवर दे रही थी।

गोला-बारूद और पाकिस्तानी करेंसी भी बरामद

16 सितंबर को बारामूला में जो आतंकी मारे गए, उनके पास से दो एके-47 राइफल्स, 7 मैग्जीन, एक चाइनीज पिस्तौल, सात हैंड ग्रेनेड, 5 किलो IED और अन्य युद्धक सामान मिले हैं। उनके बैग से पाकिस्तान के 6 हजार रुपए के नोट और भारत के 46 हजार रुपए के नोट बरामद हुए। बारामूला एनकाउंटर को लेकर कमांडर ढिल्लन ने बताया- एनकाउंटर साइट वही इलाका है, जहां दिसंबर 2022 में सुरक्षा बलों ने एक बड़े आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़ किया था। तब एक गुफा से हथियारों का जखीरा बरामद किया गया था।

ड्रोन फुटेज में आतंकियों के ठिकाने सामने आए

अनंतनाग में एनकाउंटर साइट पर ड्रोन और हेलिकॉप्टर से निगरानी की जा रही है। शनिवार को सेना ने बताया कि कोकेरनाग के घने जंगलों में आतंकी 12 से 20 फीट गहरी गुफाओं में छिपे हुए हैं। इन गुफाओं को आतंकियों ने सीमेंट, प्लास्टिक और लकड़ियों से ढंका हुआ है।

अनंतनाग एनकाउंटर को लेकर कश्मीर ADGP बोले- सभी आतंकी मारे जाएंगे

अनंतनाग में चल रहे एनकाउंटर को लेकर कश्मीर के ADGP विजय कुमार ने शनिवार को कहा था कि 2-3 आतंकी राजौरी तक फैले पीर पंजाल के घने जंगलों में छिपे हैं, इन सभी को मार गिराया जाएगा।

इन आतंकियों में एक लश्कर-ए-तैय्यबा का कमांडर उजैर खान है। इन्हीं आतंकियों के हमले में बुधवार को सेना के कर्नल मनप्रीत सिंह, मेजर आशीष धौंचक और जम्मू-कश्मीर पुलिस के DSP हुमांयू भट शहीद हुए थे। एक जवान भी शहीद हुआ है।

बरेली : कांवड़ियों की हरकतें आतंकियों जैसी कहने पर सीओ आंवला पर भड़क उठे हिंदू संगठन
बरेली। अलीगंज में ताजिया पर नई परंपरा डालने की शिकायत लेकर आए विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं की सीओ से नोकझोंक हो गई। आरोप है कि सीओ ने कांवड़ियों की हरकतें आतंकियों जैसी कह डाला। इसके बाद आक्रोशित 400 से अधिक कार्यकर्ताओं ने सीओ ऑफिर घेर लिया। जाम लगाकर हनुमान चालीसा पढ़ना शुरू कर दी। कार्यकर्ताओं ने सीओ के तबादले की मांग की।

मामला आंवला कोतवाली क्षेत्र के सीओ कार्यालय का है। विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल समेत कई संगठन अलीगंज से सीओ आंवला डॉ. दीप शिखा से मिलने पहुंचे। नगर अध्यक्ष नितिन महाजन ने बताया कि अलीगंज में ताजिए निकलने वाले है। यहां मुस्लिम समाज के लोग नई परंपरा डालने का प्रयास कर रहे है। वह उप जिलाधिकारी से मिलने के बाद सीओ से मिलने पहुंचे। सीओ ने दो लोगों को अंदर आने की अनुमति दी लेकिन जब कार्यकर्ताओं ने विरोध किया तो सभी को अंदर आने दिया गया। इस दौरान एक कार्यकर्ता ने टेबल पर हाथ रख दिया तो सीओ ने अप शब्द कह दिये। आरोप है कि सीओ ने कांवड़ियों को उपद्रवी और खुराफाती बोल दिया। इसके बाद सभी हिंदू संगठन भड़क गए और हंगामा करते हुए सीओ ऑफिस घेर लिया। जाम लगाकर हनुमान चालीसा पढ़ने लगे। इसके बाद सीओ खुद मामला शांत कराने आई तो कार्यकर्ताओं ने तबादले की मांग की।

पिछले साल ताजियो पर लगाए थे पाकिस्तान के झंडे

नगर अध्यक्ष नितिन महाजन ने बताया कि पिछले साल ताजियो पर पाकिस्तानी झंडे लगाए गए थे। वहीं मनोज गुप्ता ने बताया कि तीन दिन पहले पीस कमेटी की बैठक हुई थी। दूसरे पक्ष के लोगों ने कहा कि उनके यहां शाम सात बजे लेकर अगले दिन 11 बजे तक डीजे बजते है। उन्होंने कहा कि उनके यहां डीजे नहीं बजते है। पीकर बजते है। इस दौरान सीओ हाइपर हो गई और अभद्रता की।