अब श्रीलंका ने जाहिर की Amazon से कड़ी नाराजगी, जानिए क्या है वजह

Amazon News: दुनिया की सबसे जानी-मानी ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन विवादों में है. इस बार श्रीलंका ने Amazon से कड़ी नाराजगी जाहिर की है. दरअसल चीन में इस ई-कॉमर्स कंपनी के प्लेटफॉर्म पर श्रीलंकाई फ्लैग (Sri Lanka Flag) डोर मैट बेचा जा रहा है. इसे लेकर श्रीलंका सरकार ने चीनी दूतावास को चिट्ठी लिखकर विरोध जताया है.

मैट पर श्रीलंका का राष्ट्रीय ध्वज ! (Sri Lankan National Flag on Matt!)
राष्ट्रीय ध्वज या National Flag किसी भी देश की पहचान और आत्मसम्मान जुड़ा होता है. लेकिन डोर मैट पर किसी देश का National Flag हो तो इसे आप क्या कहेंगे. ऐसा ही मामला श्रीलंका के राष्ट्रीय ध्वज के साथ हुआ है. चीन में दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन के मैट पर श्रीलंका का राष्ट्रीय ध्वज बेचे जाने का मामला सामने आया. इसे लेकर श्रीलंका सरकार ने कड़ी प्रतिक्रिया जाहिर की है. 

श्रीलंका ने दर्ज किया विरोध (Sri Lanka lodged protest)
श्रीलंका सरकार ने कोलंबो में चीनी दूतावास के सामने ये मामला उठाया है. दरअसल चीन की कंपनी शेनगॉन्ग लिन ने यह प्रोडक्ट बनाया और अमेजन पर इसका विज्ञापन दिया था. पॉलिस्टर से बने इस मैट की कीमत  $ 12 और $ 9.20 रखी गई थी. वहीं चीनी दूतावास ने अपने बयान में कहा है कि वह इस बारे में श्रीलंका की चिंताओं से अवगत है.

अमेरिका तक पहुंचा मामला (Case reached America)
श्रीलंका के विदेश सचिव एडमिरल प्रो जयनाथ केटेज ने बीजिंग में श्रीलंका दूतावास को इसे लेकर चिट्ठी लिखी है. जिसमें कहा गया है कि श्रीलंका फ्लैग नॉन-स्लिप डोरमैट के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आने की कुछ खबरें आई हैं. जिन्हें अमेजन वेबसाइट पर ऑनलाइन खरीद के लिए विज्ञापन दिया जा रहा है. कोलंबो में चीनी दूतावास को इस बारे में बताया गया है. यही नहीं वाशिंगटन डीसी में भी श्रीलंका के दूतावास को अमेजन से संपर्क करने के निर्देश दिए गए हैं. 

भारत में भी विवादों में रहा है अमेजन ( in controversies in India as well)
भारत में भी अमेजन कई बार विवादों में रही है. कभी अपनी साइट पर विवादित पायदान को लेकर तो कभी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की तस्वीरों को लेकर. हालांकि इन विवादित तस्वीरों और चित्रों को लेकर भारत ने विरोध दिखाया तो अमेजन ने इन प्रोडक्ट को बेचना बंद कर दिया था. अमेजन कनाडा में तिरंगे को गलत तरीके से बेच हा था. जिसके बाद भारत की तरफ से खुलकर विरोध हुआ था. भारत के विरोध के बाद कंपनी ने उस प्रोडक्ट को बेचना बंद कर किया.

खबरें और भी हैं...