विकासनगर। सूचना उपलब्ध न कराने पर सूचना आयुक्त ने लोनिवि खंड साहिया के अधिशासी अभियंता को कड़ी फटकार लगाते हुए अधिनियम के प्रावधानों से भिज्ञ होने के निर्देश दिए हैं। सामाजिक कार्यकर्ता प्रवीण शर्मा ने कहा कि झजरेड (सहिया) की सुरक्षा दीवार व अन्य घोटालों को लेकर अधिशासी अभियंता कार्यालय अस्थाई खंड लोनिवि सहिया से सूचना मांगी थी, जिसमें लोक सूचना अधिकारी व अपीलीय अधिकारी, अधिशासी अभियंता ने अपने कारनामे छिपाने के लिए सूचना प्रदान करने में आनाकानी की। अपील निस्तारण के मामले में अधिनियम की घोर अवहेलना की। जिस पर उन्होंने अधिशासी अभियंता की इस गैर जिम्मेदाराना कार्यशैली को लेकर सूचना आयोग का दरवाजा खटखटाय। जिस पर गंभीरता दिखाते हुए सूचना आयुक्त जेपी ममगई ने बीती 28 फरवरी को आदेश जारी कर अधिशासी अभियंता को कड़ी फटकार लगाई है। भविष्य में इसकी पुनरावृत्ति न होने को चेताया है। सूचना अधिकार अधिनियम का अध्ययन कर प्रशिक्षण प्राप्त करने के निर्देश दिए हैं। प्रवीण शर्मा ने कहा कि पूर्व में भी आयोग अधिशासी अभियंता को फटकार लगा चुका है।
खबरें और भी हैं...
Harish Rawat Resign News: PA पर ED की रेड के बाद उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत ने कांग्रेस के 2 प्रमुख पदों से दिया इस्तीफा, जानिए क्या कहा
उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर, राजनीति













