
यूँ तो फिल्मो में हीरो का किरदार काफी महत्वपूर्ण होता है, लेकिन अगर हम विलेन की बात करे तो उसके बिना भी हर फिल्म अधूरी सी लगती है. जी हां आपने ये तो सुना ही होगा कि दुःख के बिना ख़ुशी का भी कोई महत्व नहीं होता. ठीक उसी तरह जब तक फिल्म में कोई विलेन न हो तब तक फिल्म में हीरोपंती का तड़का नहीं लग सकता. बरहलाल आज जिस विलेन के बारे में हम बात करने जा रहे है, उन्हें देख कर ही लोगो के पसीने छूटने लगते है. गौरतलब है कि हम यहाँ फिल्मो के सबसे मशहूर विलेन आशीष विद्यार्थी की बात कर रहे है. जो फिल्मो में अपने बेहतरीन अभिनय के लिए बखूबी जाने जाते है.
आपकी जानकारी के लिए बता दे कि आशीष ने बिच्छू, क्या यही प्यार है, टपोरी वांटेड आदि कई सुपरहिट फिल्मो में काम किया है. इसके इलावा बहुत कम फिल्मे ऐसी होंगी, जिसमे आशीष ने एक विलेन का किरदार न निभाया हो. यही वजह है कि अब लोग उन्हें विलेन के रूप में ही देखना पसंद करते है. हालांकि आशीष वास्तव में एक बेहतरीन व्यक्ति है और वो अपने परिवार से बेहद प्यार करते है. आपको जान कर ताज्जुब होगा कि जहाँ एक तरफ आशीष बड़े परदे पर विलेन का किरदार बखूबी निभाते है, वही दूसरी तरफ उनकी पत्नी भी एक भारतीय अभिनेत्री है. जी हां आपकी जानकारी के लिए बता दे कि उनकी पत्नी का नाम राजोशी है. उनकी पत्नी दिखने में जितनी खूबसूरत है, उतनी ही बेहतरीन अदाकारा भी है.
बता दे कि आप इन्हे कई टीवी सीरियल्स में भी देख चुके है. गौरतलब है कि आशीष अपनी पत्नी से बेहद प्यार करते है और उन दोनों को कई जगहों पर एक साथ भी देखा गया है. वैसे राजोशी को आप सुहानी सी एक लड़की सीरियल के इलावा सती, डायमंड रिंग और फिल्म गुरुदक्षिणा में भी देख चुके है. वही अगर हम आशीष विद्यार्थी की बात करे तो उन्होंने बॉलीवुड फिल्मो के साथ साथ साउथ की कई फिल्मो में भी काम किया है. अब भले ही परदे पर वो कैसा भी किरदार क्यों न निभाएं, लेकिन वास्तव में वो एक अच्छे इंसान है.
यही वजह है कि लोग उन्हें बड़े परदे पर विलेन के रूप में काफी पसंद करते है. वैसे आप उनकी खूबसूरत पत्नी की कुछ चुनिंदा तस्वीरें यहाँ देख सकते है. हमें यकीन है कि इनकी पत्नी की तस्वीरें देखने के बाद आप भी उनकी खूबसूरती की तारीफ किए बिना नहीं रह पाएंगे.













