
आज हम आपको एक 80 दशक की एक ऐसी अभिनेत्री के बारे में बताने जा रहे हैं जो उस समय की सुपरस्टार अभिनेत्री थी. हम बात कर रहे हैं मीनाक्षी शिषाद्री के बारे में जिन्होंने अपने समय में बॉलीवुड को कई बड़ी फ़िल्में दी. बॉलीवुड में अच्छा ख़ासा मुकाम पाने वाली मीनाक्षी आज लाइमलाइट से दूर अब गुमनामी की जिंदगी जी रही हैं.
आज मीनाक्षी की ऐसी हालत हो गयी है कि लोग उनको पहचान नहीं पा रहे हैं. हाल ही में मीनाक्षी अपने के फोटो की वजह से सुर्ख़ियों में आ गयी हैं और सोशल मीडिया पर उनका यह फोटो खूब वायरल हो रहा है. उनकी इस फोटो को देख उनके फैंस भी दंग रह गये हैं. मीनाक्षी ने दामिनी’, ‘घायल’, ‘हीरो’, ‘तूफान’, ‘घातक’, ‘शहंशाह’, दिलवाला’, ‘आंधी-तूफान’ जैसी एक से बढ़कर एक जबरदस्त हिट फ़िल्में भारतीय सिनेमा को दी.
आज मीनाक्षी का रूप इतना बदल गया है कि लोग उनका पहचान तक नहीं पा रहे हैं और उनकी ऐसी हालत हो गयी है कि वो बॉलीवुड छोड़कर अब डांस सिखा रही हैं. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मीनाक्षी की पहली फिल्म ‘हीरो’ थी. बता दें कि जापान में 1981 में हुए ‘मिस इंटरनेशनल’ कॉन्टेीस्ट में मीनाक्षी ने भारत का प्रतिनिधित्व किया था. मीनाक्षी अब बॉलीवुड से दूर हैं लेकिन ट्वीटर पर अपनी फोटो शेयर करती रहती हैं.
गौरतलब है कि एक्टिंग के आलावा मीनाक्षी एक ट्रैंड क्लासिकल डांसर भी रही हैं. बता दें कि उन्होंने कुचिपुड़ी, कथक, भरतनाट्यम और ओडिसी सिखा हुआ है. भारतीय सिनेमा को अलविदा कह चुकी मीनाक्षी इस समय अब डांस सिखाती हैं. उन्होंने टेक्सास में ‘चियरिश डांस स्कूल’ नाम से कथक और क्लासिकल डांस सिखाने का स्कूल खोल रखा है.













