
इटानगर (हि.स.)। अरुणाचल प्रदेश लोक सेव आयोग (एपीपीएससी) परीक्षा के सहायक अभियंता (सिविल) पद के प्रश्न पत्र के कथित रूप से लीक होने के मामले में सीबीआई ने अपनी जांच जारी रखते हुए शुक्रवार को 8 अभियुक्तों के विरुद्ध पापूम पारे जिला यूपिया स्थित विशेष न्यायाधीश की अदालत में आरोप पत्र दायर किया।
सीबीआई ने अरुणाचल प्रदेश सरकार के अनुरोध पर बीते 26 अक्टूबर को राज्य जांच सेल से मामला स्थानांतरित करते हुए एक प्राथमिकी दर्ज कर जांच आरंभ किया था। आज सीबीआई ने मीडिया के सवालों का जबाव एक बयान जारी करते हुए बताया कि सीबीआई ने इटानगर में एक कोचिंग संस्थान के एक व्यक्ति और अरुणाचल एपीपीएससी के अधिकारियों के खिलाफ सहायक अभियंता पद की भर्ती के लिए लिखित परीक्षा से पहले प्रश्न पत्र के लीक होने के आरोपों से संबंधित शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज किया गया था।
सीबीआई ने अखिलेश यादव, ताकेत जेरंग, तामा सारो, थोमास गाडुक, तान्यांग गाडुक, लोत ईजिंग,बिनाम जोमाग, तालुंग जोमाग के खिलाफ आज विशेष न्यायालय में आरोप पत्र दायर किया है।














