
कॉमेडियन कपिल शर्मा (Kapil Sharma) का टीवी कार्यक्रम ‘द कपिल शर्मा शो’ (The Kapil Sharma Show) घर-घर में अपनी पहचान बना चुका है। हर शनिवार और रविवार छोटे हो या बड़े सभी परिवार मिलकर द कपिल शर्मा शो को देखते है। एक समय सुनील ग्रोवर(Sunil Grover) और कपिल शर्मा की जोड़ी शो की टीआरपी होती थी। सुनील का गुत्थी और डॉक्टर मशहूर गुलाटी का किरदार काफी फेसम हुआ।
हालांकि एक विवाद के बाद अचानक ग्रोवर ने शो छोड़ दिया और द कपिल शर्मा शो बंद भी हो गया। सुनील ग्रोवर के जाने के बाद कपिल डिप्रेशन में भी आ गए थे। फिर कृष्णा अभिषेक (Krishna Abhishek) आए और शो ने टीआरपी फिर पकड़ ली है। अब कृष्णा और कपिल लोगों को हंसा रहे हैं। अब कपिल को दोबारा झटका लगने वाला है, खबर है कि कृष्णा भी शो को छोड़ना चाहते हैं।
दरअसल हाल ही में सैफ अली खान (Saif Ali Khan), तब्बू (Tabu) और आलिया फर्नीचरवाला (Alaia Furniturewalla) फिल्म ‘जवानी जानेमन’ का प्रमोशन करने द कपिल शो में आए थे। इस दौरान कृष्णा (सपना) ने कहा कि वो शो छोड़ना चाहते हैं।
कृष्णा ने सैफ से कहा कि वो कपिल शर्मा शो छोड़कर उनके बेटे तैमूर अली खान की नैनी बनना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि तैमूर के साथ उनके पिता का भी ध्यान रखेंगे। कृष्णा के इस जोक पर सभी लोग हंसने लगे। इससे पहले करीना गुड न्यूज फिल्म का प्रमोशन करने शो में आई थी। तब भी कृष्णा ने उन्हें यही ऑफर दिया था।
बता दें कपिल शर्मा शो की टीआरपी नंबर 1 पर चल रही है। एक समय कपिल और कृष्णा के बीच भी मनमुटाव था। फिर दोनों के बीच गहरी दोस्ती हो गई।













