
वाशिंगटन (ईएमएस)। अमेरिका में कम उम्र के लड़कों से यौन संबंध बनाने वाली छह शिक्षिशिओं को गिरफ्तार करने के समाचार मिले हैं। जानकारी के अनुसार पिछले 2 दिनों में यूएस में कम से कम 6 महिला टीचरों को गिरफ्तार किया गया। उन पर आरोप है कि उन्होंने कम उम्र के छात्रों के साथ जबरन यौन संबंध बनाने की कोशिश की है। ऐसा माना जाता है कि शिक्षक और छात्रों के बीच एक सम्मान और पवित्र रिश्ता होता है। हमारे देश में शिक्षक को ईश्वर से भी ऊपर का दर्जा दिया गया है।
लेकिन अमेरिका से आ रही इस चौंकाने वाली खबर ने रिश्तों की मर्यादा ही भुला दी है। मिली जानकारी के अनुसार डैनविल की 38 वर्षीय ‘एलेन शैल’ नामक शिक्षिका पर ‘थर्ड डिग्री रेप’ का आरोप लगाया गया है। इस मामले में दायर एक आपराधिक शिकायत के अनुसार, शेल पर “दो 16 वर्षीय लड़कों के साथ तीन बार यौन संबंध बनाने” का आरोप है। गुरुवार को गैरार्ड काउंटी डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में शैल की पेशी हुई है। 38 साल की ‘एलेन शैल’ जो कि वुडलॉन एलीमेंट्री स्कूल में बतौर शिक्षिका काम कर रही थीं, उनपर दो नाबालिग छात्रों पर थर्ड डिग्री रेप का आरोप लगाया गया है। गुरुवार को शैल की गैरार्ड काउंटी डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में पेशी हुई है।
इसी तरह दूसरी शिक्षिका हीथर हरे जो कि अर्कांसस में बतौर एक शिक्षिका काम कर रही थी, उनपर फर्स्ट क्लास की कैटगरी के रेप का आरोप है। वह एक नाबालिग छात्र के साथ अवैध यौन संबंध में थीं। वहीं ओक्लाहोमा की 26 साल की एमिली हैनकॉक को भी गुरुवार (13 अप्रैल) को गिरफ्तार किया गया था, जब स्थानीय पुलिस को उसके एक छात्र के साथ अवैध संबंधों की जानकारी मिली थी। जबकि वेलस्टन पब्लिक स्कूल की महिला टीचर ‘एम्मा डेलाने हैनकॉक’ जो कि यहां बतौर सब्स्टियूट शिक्षिका आईं थी, उनपर भी स्कूल परिसर के अंदर नाबालिग बच्चे के साथ संबंध और स्नैपचैट पर सेक्स चैट करने का आरोप है।
डेस मोइनेस, आयोवा के एक स्कूल में बतौर एक अंग्रेजी शिक्षिका 36 वर्षीय ‘क्रिस्टन गैंट’ पर भी एक किशोर छात्र के साथ उसके स्कूल के अंदर और बाहर कई बार यौन संबंध बनाने का आरोप लगाया गया है। उन्हें भी शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया है। कई बार उन्हें और छात्र को क्लास में एक साथ जाते हुए सीसीटीवी में देखा गया है। वहीं जेम्स मैडिसन हाई स्कूल की 33 साल की महिला शिक्षक ‘अलीह खेरदमंद’ पर भी एक छात्र के साथ कई महीनों के तक अवैध यौन संबंध बनाने का आरोप है।












