
टीवी स्टार सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद शहनाज गिल का नाम जबरदस्त सुर्खियों में है, दिवंगत एक्टर की सबसे करीबी शहनाज इस हादसे के बाद टूट चुकी हैं, सिद्धार्थ की मौत के बाद लोग शहनाज के बारे में बहुत कुछ जानना चाह रहे हैं, शहनाज की जिंदगी को फैंस और भी नजदीक से देखना चाह रहे हैं, उनकी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ इस समय चर्चा में है।
बिग बॉस में आई थी नजर
शहनाज कौर गिल बिग बॉस-13 में नजर आई थी, इस टीवी रिएलिटी शो ने उनकी पॉपुलैरिटी में जबरदस्त इजाफा करवाया, पंजाब इंडस्ट्री में शहनाज एक बड़ा नाम थी, उन्होने कई पंजाबी गाने के वीडियो में काम किया था, फिर बिग बॉस के बाद उन्हें हिंदी म्यूजिक एलबम से भी ऑफर मिलने लगे।करोड़ों की मालकिन
क्या आपको बता है कि शहनाज गिल करोड़ों की मालकिन है, रिपब्लिक वर्ल्ड डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक उनकी कुल संपत्ति करीब 3 करोड़ रुपये है, शहनाज करीबी इवेंट्स का प्रमोशन के लिये मोटी रकम वसूलती है। वो एक इंस्टाग्राम पोस्ट के लिये 8 लाख रुपये चार्ज करती है, शहनाज ने हाल ही में मर्सिडीज बेंज कार खरीदी थी।
सदमे में है एक्ट्रेस
इन दिनों शहनाज गिल काफी दुखी हैं, सिद्धार्थ के निधन के बाद उनकी पहली तस्वीर सामने आई थी, जिसमें उनकी स्थिति साफ झलक रही थी, उनके पिता ने मीडिया से बात करते हुए बताया था कि शहनाज से उनकी फोन पर बात हुई है, वो ठीक नहीं है, इसलिये उनके भाई शहबाज को भेजा गया है, ताकि उन्हें संभाल सकें।














