कर्नाटक में स्पष्ट बहुमत के बाद अब कांग्रेस को फैसला करना मुख्यमंत्री किसे बनाया जाए? शाम को विधायकों की बैठकक

कर्नाटक में स्पष्ट बहुमत के बाद अब कांग्रेस को फैसला करना है कि मुख्यमंत्री किसे बनाया जाए? इसके लिए पार्टी ने रविवार शाम 6 बजे विधायक दल की बैठक बुलाई है। पहले बैठक का समय 5:30 बजे का था।

बैठक से पहले ही कांग्रेस कर्नाटक चीफ डीके शिवकुमार और वरिष्ठ नेता सिद्धारमैया के समर्थकों ने पोस्टरबाजी शुरू कर दी है। समर्थकों ने बेंगलुरु में जगह-जगह सिद्धारमैया और डीके को सीएम बनाने के लिए पोस्टर चस्पा किए हैं।

इस बीच, डीके ने कहा कि वे अपने अध्यात्मिक गुरु से मिलने के लिए नोनाविनाकेरे रवाना हो रहे हैं। इससे पहले वोक्कालिगा समुदाय के मठ हरिहरपुरा से संतों ने बेंगलुरु पहुंचकर डीके शिवकुमार से मुलाकात की।

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को 135, भाजपा को 66 और जेडीएस को 19 सीटें मिली हैं। अन्य के खाते में 4 सीटें गई हैं।

कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष बोले- डीके और सिद्धारमैया नहीं, 2 और दावेदार
कर्नाटक कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष रामलिंगा रेड्डी ने कहा- विधायक दल की बैठक में AICC के अध्यक्ष और महासचिव राय लेंगे और मुख्यमंत्री का चुनाव करेंगे। हर पार्टी में किसी न किसी की कुछ महत्वाकांक्षाएं होंती हैं, लेकिन सिर्फ एक ही मुख्यमंत्री होगा। चुनाव विधायक और हाई कमान करेगा। शिवकुमार और सिद्धारमैया ही नहीं, एमबी पाटिल और जी परमेश्वर भी CM बनना चाहते हैं।

कर्नाटक अपडेट्स…

  • कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे दोपहर तक दिल्ली पहुंचेंगे।
  • सिद्धारमैया अपने आवास से निकले। थोड़ी देर में कांग्रेस दफ्तर पहुंचेंगे।

जयनगर में डीके शिवकुमार ने देररात धरना दिया, यहां BJP 16 वोट से जीती

जयनगर सीट में देर रात तक काउंटिंग चलती रही। यहां कांग्रेस ने सौम्या रेड्डी और भाजपा ने राममूर्ति को कैंडिडेट बनाया था। काउंटिंग के दौरान हंगामा हुआ तो री-काउंटिंग हुई। इसके बाद राममूर्ति महज 16 वोटों के अंतर से जीत गए। इसके बाद पोलिंग दफ्तर के सामने डीके शिवकुमार ने धरना दिया। उन्होंने कहा कि काउंटिंग के दौरान सरकारी मशीनरी का गलत इस्तेमाल किया गया है।

खबरें और भी हैं...