कांग्रेस अध्यक्ष के लिए मतदान आज, 24 साल बाद गांधी परिवार से बाहर का कोई बनेगा अध्यक्ष

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए 24 साल बाद आज वोटिंग हो रही है। इस पद के लिए मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर के बीच सीधा मुकाबला है। देशभर में प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) ऑफिस में 9 हजार डेलिगेट्स (वोटर) वोटिंग कर रहे हैं। यह मुकाबला मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) और शशि थरूर (Shashi Tharoor) के बीच है । 

यह पहली बार होगा जब कांग्रेस में 24 साल बाद नेहरू-गांधी परिवार से बाहर का कोई व्यक्ति अध्यक्ष बनेगा। वही पार्टी मुख्यालय और देशभर के 65 से अधिक केंद्रों पर मतदान होगा। मतों की गिनती 19 अक्टूबर को होगी। वही दिल्ली में दो मतदान केंद्र बनाए गए हैं। जो एक दिल्ली प्रदेश मुख्यालय में बनाया गया है तो वही दूसरा कांग्रेस मुख्यालय में बनाया गया है। डीपीसीसी में दो मतदान केंद्र बनाए गए हैं जहां करीब 280 मतदाता मतदान करेंगे।

इसके साथ ही कार्यसमिति के सदस्य कांग्रेस मुख्यालय (Congress Headquarters) में वोट डालेंगे, जबकि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) भारत जोड़ो यात्रा (Bhaarat Jodo Yatra) के पोलिंग बूथ में मतदान करेंगे। दूसरी ओर प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi), सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) और पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह कांग्रेस मुख्यालय में मतदान करेंगे।

खबरें और भी हैं...