कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष की गोली मारकर हत्या, शहर में हड़कंप

पूर्व प्रदेश प्रभारी राज बब्बर के संग शोएब (फ़ाइल फ़ोटो)

हत्यारोपी के घर लेनदेन का विवाद सुलझाने पहुंचे थे कांग्रेसी नेता
– हत्यारोपी युवक का पिता है पुलिसकर्मी, लाइसेंसी राइफल से मारी गई गोली
-इलाके में आक्रोश को देख भारी पुलिसबल तैनात

कानपुर। चकेरी थाना क्षेत्र में दो पक्षों में हुए विवाद के बाद एक युवक ने दूसरे पक्ष से आये कांग्रेसी नेता को गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। दिनदहाड़े हुई इस घटना के बाद शहर भर में हड़कंप मच गया। हत्यारोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। बताया गया कि हत्यारोपी युवक रवि यादव के पिता यशवंत यादव उन्नाव पुलिस में एक थाने में ड्राइवर के पद पर हैं। रवि यादव ने कांग्रेसी नेता शोएब खान को अपनी लाइसेंसी राइफल से गोली मारी। घायल शोएब को पहले एक पास के प्राइवेट अस्पताल में फिर हैलट एमरजेंसी ले जाया गया। जहां पर उसको मृत घोषित कर दिया गया। घटना के बाद शहर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं और मृतक के परिजनों में आक्रोश व्याप्त है।
मौके पर पहुंची पुलिस ने हत्यारोपी के घर से एक महिला को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। वहीं जनाक्रोश को देख सुरक्षा की दृष्टिकोण से पुलिस घर के दो बच्चों को भी थाने ले गई है। बताया गया कि ग्रेटर कैलाश नगर में यशवंत यादव अपने परिवार के साथ रहते है। यशवंत पुलिस विभाग में है और उन्नाव में तैनात है। बगल की जमीन पर ठेकेदार प्रशान्त यादव के माध्यम से तीन शेड लगवा रहे थे। जिसके चलते ठेकेदार प्रशान्त अपने पिता के संग बुधवार को अपना रुपया लेने के लिए यशवंत के यहां गया। इस दौरान दोनों में विवाद हो गया तो प्रशांत ने अपने कुछ साथियों को बुला लिया। इसके बाद अचानक दोनों पक्षो में मारपीट होने लगी। तभी यशवंत का बेटा रवि यादव अपने घर से रायफल लेकर आ गया और प्रशान्त की तरफ से आये कांग्रेसी नेता शोएब को गोली मार दी। बताया गया शोएब की मौके पर ही मौत हो गई थी। उसको गोली लगते ही दो साथी बाइक पर बीच मे बैठालकर अस्पताल दौड़े। गोली की आवाज और हत्या की खबर से इलाके में अफरातफरी मच गई। ठेकेदार संग आये युवक आनन-फानन अपनी बाइकें छोड़कर भागे। लोग चिल्लाये इस बीच हत्यारोपी युवक राइफल को दोबारा लोड कर उनके पीछे दौड़ पड़ा।
उधर घटना स्थल पर पहुंचे एसपी सिटी राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि ठेकेदार का रुपये को लेकर विवाद हुआ जिसके चलते रवि यादव ने शोएब खान को गोली मार दी जिससे उसकी मौत हो गई। घर के सभी लोग फरार है। पुलिस ने आरोपी की माँ को हिरासत में लिया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा

खबरें और भी हैं...

Leave a Comment

− 1 = 3
Powered by MathCaptcha