कानपुर: बेजुबान कुत्ते का हत्यारा गिरफ्तार, भेजा जेल

कानपुर । जूही थाने की पुलिस ने रविवार को एक बेजुबान कुत्ते की हत्या मामले में स्थानीय लोगों के आक्रोश को देखते हुए मुकदमा दर्ज करके अतिशीघ्र आरोपित को गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया।

प्रभारी निरीक्षक जूही ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित तुलाराम का माता मोहल्ला निवासी जैकी पुत्र रमेश को गिरफ्तार कर लिया गया। उसे जेल भेजा दिया गया।

गिरफ्तार आरोपित जैकी ने 15 अक्टूबर को बेवजह कुत्ते के सिर में ईंट से मारकर हत्या कर दी थी। कुत्ते की मौत से स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश व्याप्त हो गया। मामले को गम्भीरता से लेते हुए थाने में उसके खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम की धारा 11(3) व 31 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। अभियुक्त का चालान धारा 151 सीआरपीसी कर गिरफ्तार किया गया। इस प्रकार का अमानवीय कृत अक्ष्मय है। जिसके तहत उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया गया।

खबरें और भी हैं...