कैटरीना की इस ड्रेस की कीमत में खरीद लें 4 कार, जानिए इसके दाम

हिंदी सिनेमा जगत की सबसे खूबसूरत और सफल अभिनेत्रियों में अपना अहम स्थान रखने वाली अभिनेत्री कैटरीना कैफ अक्सर अपनी ड्रेसिंग सेंस को लेकर सुर्खियों में बनी रहती है. कैटरीना कैफ आज के समय में बॉलीवुड की सबसे सफल अभिनेत्रियों में शामिल है.

ऐसे में कैटरीना कैफ के पास धन, दौलत, शोहरत की कोई कमी नहीं है. आज इस लेख में हम आपको कैटरीना कैफ की एक ड्रेस की कीमत के बारे में बता रहे हैं. खास बात यह है कि कैटरीना कैफ की इस ड्रेस की कीमत में कार खरीदी जा सकती है.

कैटरीना कैफ हमेशा से ही अपने फैशन चॉइस से सबको इम्प्रेस करती रही हैं। ऐसे ही कुछ वक्त पहले मुंबई में फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के घर हुई एक पार्टी के दौरान कटरीना कैफ नजर आयीं बेबी पिंक कलर की एक ड्रेस में। यहां कटरीना ने दुनिया के मशहूर और लग्जूरियस ब्रैंड Dolce & Gabbana की ड्रेस पहन रखी थी। इस ड्रेस की बात करें तो इसका नाम लेस्ड रूच्ड टुले ड्रेस है।

ड्रेस का अपर बॉडी वाला हिस्सा कॉर्सेट स्टाइल का था और इस बॉडी हगिंग ड्रेस में दोनों साइड में लेस लगी हुई थी और इस ड्रेस में बेहद स्टनिंग लग रहीं थीं कटरीना।

अगर आप कैटरीना कैफ की उस ड्रेस को खरीदना चाहते हैं तो आपको 2,26,000 रुपये देने होंगे। इतने पैसे में आप टाटा नैनो कीमत 2,26,000, डैटसन रेडी गो कीमत 2,44,000 और रिनॉल्ट क्विड कीमत 2,76,000 जैसी कारें खरीद सकते हैं.

खबरें और भी हैं...