कोरोना वैक्सीन को लेकर पीएम मोदी ने की बैठक, पढ़िए क्या हुई चर्चा

नई दिल्ली :  देश में कोरोना के बढ़ते मामलों और लॉकडाउन की चर्चाओं के बीच पीएम नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों के साथ कोरोना वैक्सीन पर एक बैठक की। पीएम मोदी ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी साझा की है। बैठक में कोरोना वायरस के टीके को जरूरतमंदों तक पहुंचाने के लिए तकनीकी प्लेटफॉर्म और जनसंख्या समूहों को प्राथमिकता देने जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई।

पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘भारत की टीकाकरण रणनीति और आगे बढ़ने के तरीके की समीक्षा करने के लिए एक बैठक आयोजित की। वैक्सीन विकास की प्रगति, विनियामक अनुमोदन और खरीद से संबंधित महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई।’ बैठक में पीएमओ, नीति आयोग, विदेश मंत्रालय और विज्ञान और प्रोद्योगिकी के अधिकारी मौजूद रहे।

पीएम मोदी ने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘जनसंख्या समूहों को प्राथमिकता देना, स्वास्थ्य देखभाल कार्यकर्ताओं तक पहुंच, शीत गृह ढांचे को मजबूत करना, टीके लगाने वाले लोगों की संख्या बढ़ाना और टीकों को जरूरतमंदों तक पहुंचाने के लिए तकनीक प्लेटफॉर्म जैसे अनेक मुद्दों की समीक्षा की गई’ कोविड-19 के अनेक संभावित टीकों के विकास का काम अग्रिम चरणों में है।

खबरें और भी हैं...