गृहसूत्र के अनुसार स्त्री को इन दिनों में नहीं बनाना चाहिए संबंध

हमारे शास्त्रों में सेक्स को लेकर भी कई खुलासे किये गए है। गृहसूत्र के अनुसार स्त्री के रजोकाल के चार दिन, अष्टमी तिथि, चतुर्दशी, अमावस्या, पूर्णिमा और संक्रांति तिथि के दिन सहवास से बचना चाहिए। इनके अतिरिक्त महारात्रियों जैसे शिवरात्रि, दीपावली, होली, नवरात्रि के दिनों में भी इनसे बचना चाहिए।

इन दिनों में नहीं बनाना चाहिए संबंध:

विज्ञान के अनुसार पूर्णिमा, अमावस्या तथा चतुर्दशी के दिन चन्द्रमा, सूर्य और पृथ्वी एक ही सीधी रेखा में होते हैं। इसलिए इनका सम्मिलित आकर्षण अन्य दिनों से ज्यादा होता है।

अष्टमी तिथि को भी सूर्य और चन्द्र समकोण की स्थिति में होते हैं। इससे चन्द्रमा की आकर्षण शक्ति स्वाभाविक स्तर से कम हो जाती हैं। इन स्थितियों में सहवास से गर्भधारण होने पर पैदा हुई संतान दुर्बल और अल्पायु तक हो सकती है।

इसकी वजह यह है कि शरीर में पंचतत्वों में जलतत्व की मात्रा सबसे अधिक होने से चन्द्रमा का प्रभाव भी शरीर पर अधिक होता है जो मन, बुद्धि और गर्भ को भी प्रभावित करता है।

खबरें और भी हैं...

Leave a Comment

44 − = 40
Powered by MathCaptcha