घाटमपुर : साढ़ में पूर्व मंडल अध्यक्ष को मिली धमकी, शाहपुर ग्राम प्रधान और रेलवे कर्मी पर मुकदमा दर्ज


फोन उठा लो नही तो तुम्हे या तुम्हारे बेटे को उठा लेंगे, मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस।

घाटमपुर। साढ़ थाना क्षेत्र के शाहपुर निवासी पूर्व मंडल अध्यक्ष को फोनकर युवक ने जांच वापस कराने को लेकर धमकाया है। जिसके बाद उन्होंने फोन नही उठाया तो उन्हे धमकी भरा मैसेज भेजा है। पूर्व मंडल अध्यक्ष ने पुलिस को तहरीर देकर शाहपुर ग्राम प्रधान व रेलवे कर्मी पर धमकी भरा मैसेज भेजवाने की शिकायत की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर घटना की जांच शुरू कि है।

साढ़ थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव निवासी भाजपा से पूर्व मंडल अध्यक्ष गोपाल मिश्रा ने शुक्रवार शाम साढ़ थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनके मोबाइल फोन पर पांच तारीख को शाम को लगभग 6 बजकर 55 मिनट पर मोबाइल पर फोन नंबर – 8400099499 से फोन आया तो उन्होंने फोन रिसीव किया उधर से युवक ने कहा कि जांच वापस करा दो महाराज नहीं तो तुम्हे और तुम्हारे दोनो बेटो को जान से मार दूंगा। जिसके बाद दो और नंबरों क्रमश – 829975 3808, व 9721955567 से फोन आया पर उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया है। जिसके बाद उनके नंबर पर एक मैसेज आया जिसमे उन्हें फोन उठाने को कहा गया, फोन ना उठाने पर उन्हें व उनके बेटे को अपहरण करने को धमकी दी थी, उन्होंने साढ़ थाने पहुंचकर पुलिस से शाहपुर ग्राम प्रधान धनराज सिंह यादव, और रेलवे कर्मी जितेंद्र उर्फ युवराज के खिलाफ मामले की शिकायत की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है। मामले में साढ़ थानाध्यक्ष सच्चिदानंद ने बताया कि पूर्व मंडल अध्यक्ष की तहरीर पर ग्राम प्रधान व रेलवे कर्मी पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

खबरें और भी हैं...