गुरुवार को सोना (Gold Price) मामूली तौर पर महंगा हुआ, जबकि चांदी (Silver Price) के दाम में गिरावट दर्ज की गई। रुपये की कमजोरी से राष्ट्रीय राजधानी में सोना 37 रुपये की तेजी के साथ 47,902 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। पिछले कारोबार में सोना 47,865 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। हालांकि चांदी पिछले कारोबार के 61,638 रुपये प्रति किलोग्राम से 536 रुपये की गिरावट के साथ 61,102 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 1,803 डॉलर प्रति औंस पर और चांदी 22.55 डॉलर प्रति औंस पर सपाट कारोबार कर रहे थे।
खबरें और भी हैं...
LPG Cylinder New Rules: 1 मई से बदल गए रसोई गैस के नियम, अब बिना OTP नहीं मिलेगा सिलेंडर; जेब पर भी पड़ेगा असर
Uncategorized, बड़ी खबर, बिज़नेस















