
दोनो बदमाश शिकंजे में, दो लाख का माल बरामद
भोपाल(ईएमएस)। राजधानी की रातीबड़ थाना पुलिस ने दो ऐसे शातिर चोरो को दबोचा है, जो सारंगपुर राजगढ से भोपाल में चोरी की वारदातो को अंजाम देने के लिये बाइक से आकर दिन भर घूमते हुए पहले तो सूने सुने मकानो की रैकी करते थे। निशाना तय करने के बाद आरोपी शाम के समय जंगल में जाकर आराम करते और देर रात निकलकर सूने मकान पर पहुंचते और बाइक को दूर खड़ा कर पैदल जाकर कीमती माल उड़ाकर वापस लौट जाते। आरोपियो के पास से पुलिस ने करीब दो लाख का माल बरामद किया है। थाना पुलिस के अनुसार बीती 1 ओर 2 जून को फरियादी रामसुजान कौरव पिता फुल सिह कौरव (60) निवासी विशाल नगर फेस-3 नीलबड और शिवशंकर तिवारी पिता रामचरित्र तिवारी (32) निवासी पीतांबरा होम्स नामक फरियादियो ने शिकायत करते हुए बताया कि वो किसी काम के चलते घर पर ताला लगाकर चले गये थे। इस दौरान अज्ञात बदमाशो ने घर का ताला तोड़कर तोड कर नगदी, जेवरात सहित अन्य कीमती माल पर हाथ साफ कर दिया। मामला दर्ज कर पुलिस ने आरोपियो की सुरागशी के प्रयास शुरु किये।
पुलिस टीम ने हाथ लगे सुरागो और मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर मउ पडाना रोड़ इंदोर-खण्डवा रोड़ से आबिद पिता इमामी (30) निवासी न्युटन पब्लिक स्कूल ग्राम मउ थाना सारंगपुर राजगढ और उसके साथी किशन मालवीय (26) निवासी ग्राम विलोदा सडक ( पूर्वीय ) सारंगपुर राजगढ को बाइक सहित घेराबंदी कर दबोच लिया। दोनो आरोपियो से सख्ती से की गई पूछताछ में उन्होनें बीते दिनो रात के समय नीलबड क्षेत्र में दो सूने मकानो के ताले तोडकर चोरी की वारदात करने का खुलासा कर दिया। आरोपियो ने पुलिस को बताया कि वो सारंगपुर जिला राजगढ से चोरी की वारदात करने के लिये मोटर साईकिल से सुबह के समय भोपाल आ जाते थे।
इसके बाद दिन भर घूम फिर कर सूने मकानो की रैकी करते। शाम होने पर आसपास के जंगल में जाकर सो जाते और आधी रात को दिन में देखे गये सूने मकानो के पास पहुंचते और अपनी बाइक को दूर खडी कर पैदल जाकर मकानो से कीमती माल बटोरकर भाग जाते। पुलिस ने आरोपियो के कब्जे से चोरी किया हुआ दो लाख का माल बरामद किया है। पकड़ाये गये आरोपी किशन मालवीय के खिलाफ सारंगपुर राजगढ में पूर्व से चार और आबिद के खिलाफ सारंगपुर राजगढ में तीन मामलो सहित भोपाल के अवधपुरी थाने में भी दो प्रकरण दर्ज है। आरोपी आबिद के थाना अवधपुरी में चोरी के मामलें के 2 स्थाई वारंट होने से तामील कराया गया। पुलिस आरोपियो से आगे की पूछताछ कर रही है।











