जयपुर जिले के सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयों में सात जनवरी तक शीतकालीन अवकाश

जयपुर (हि.स.)। जिला प्रशासन ने आगामी दिनों में सर्दी का प्रकोप बढ़ने व शीतलहर की अधिक संभावना को देखते हुए जयपुर जिले के समस्त राजकीय और निजी विद्यालयों में सात जनवरी तक अवकाश घोषित कर दिया है। शिक्षकों एवं संचालित अन्य परीक्षाओं का समय यथावत रहेगा।

जिला कलेक्टर की ओर से गुरुवार को जारी आदेश के अनुसार इन निर्देशों की अवहेलना करने वाले सरकारी और निजी विद्यालयों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

उल्लेखनीय है कि निदेशक माध्यमिक शिक्षा ने 25 दिसंबर 2022 से 5 जनवरी 2023 तक शीतकालीन अवकाश घोषित किया था। अब तेज सर्दी को देखते हुए जयपुर कलेक्टर प्रकाश राजपुरोहित ने शीतकालीन अवकाश दो दिन और बढ़ाए जाने के निर्देश दिए हैं।

खबरें और भी हैं...