जसप्रीत बुमराह की होने वाली पत्नी संजना गणेशन के बारे में 6 अनजानें तथ्य

भारत के तूफानी गेंदबाज जसप्रीत बुमराह इन दिनों क्रिकेट से दूर आराम फरमा रहे हैं, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की अटकलें भी लगायी जा रही हैं. अगर अफवाहों की मानें तो भारतीय तेज गेंदबाज स्पोर्ट्स एंकर  संजना गणेशन से जल्द ही शादी करने वाले हैं.
कुछ दिन पहले ही बीसीसीआई के एक सूत्र ने खुलासा किया कि 27 वर्षीय गेंदबाज ने अपनी शादी की तैयारी के लिए ब्रेक लिया. जैसे ही यह खबर सामने आई, उनके प्रशंसकों द्वारा सोशल मीडिया पर कई तरह की हलचल होने लगी और अनुमान लगाने लगे कि मिस्ट्री महिला कौन हो सकती है?

अभिनेत्री अनुपमा परमेस्वरन के नाम सहित कुछ नामों ने सोशल मीडिया पर चर्चा बटौरन शुरू कर दिया. जिनके साथ 27 वर्षीय पेसर शादी करने जा रहे है. हालाँकि अनुपमा की मां द्वारा पुष्टि की गई है कि ये अफवाह सच नहीं है, दूसरी ओर, कई रिपोर्टें हैं कि स्पोर्ट्स एंकर  संजना गणेशन वो महिला हैं, जिससे बुमराह शादी कर सकते हैं.

कौन हैं संजना गणेशन?

संजना गणेशन सबसे लोकप्रिय स्पोर्ट्स प्रेसेंटर में से एक है. यहाँ, इस लेख में, हम जसप्रीत की होने वाली पत्नी के बारे में कुछ अनजाने तथ्य के बारे में जानेगे.;i) संजना स्टार स्पोर्ट्स की एक मशहूर चेहरा हैं. 

ii) वह आईपीएल, आईसीसी क्रिकेट विश्व कप और प्रो बैडमिंटन लीग के शो होस्ट कर चुकी हैं.

iii) संजना मिस इंडिया 2014 की फाइनलिस्ट भी रह चुकी हैं.

iv) वह एमटीवी के रियलिटी-आधारित शो स्प्लिट्सविला का हिस्सा थीं, जिसे सनी लियोन और रणविजय सिंहा ने होस्ट किया था.

v) वह SRK की IPL फ्रैंचाइज़ी कोलकाता नाइट राइडर्स की बहुत बड़ी प्रशंसक हैं और उन्हें अक्सर टीम के लिए चीयर करते देखा जाता है.

vi) संजना केकेआर के स्पेशल शो  ‘नाइट्स क्लब’ की एंकर भी हैं.

उनकी शादी की खबर वायरल होते ही संजना का एक पुराना ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. यहां, ट्वीट देखें:

बुमराह और संजना की बात करे तो दोनों 14-15 मार्च को गोवा में शादी कर सकते हैं उम्मीद है कि बुमराह अपनी मां और बहन के साथ पहले मुंबई जाएंगे. खबरों के अनुसार, कोरोनोवायरस प्रतिबंध के कारण केवल कुछ परिवार के सदस्य ही शादी में शामिल होंगे.

खबरें और भी हैं...