
भाजपा की नीतियों से किसान,व्यापारी हैं परेशान
घिरोर में कार्यकर्ता सम्मेलन को संम्बोधित करते सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव
भास्कर समाचार
घिरोर/मैनपुरी। शुक्रवार को जे एस मैरिज होम में सपा कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में पहुँचे सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखलेश यादव कार्यकर्ताओं को सम्बोधन किया। मौजूद कार्यकर्ताओं को बार-बार नेता जी की याद दिलाकर सम्बोधित किया। कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा की नीतियों से किसान,व्यापारी,युवा परेशान हैं। युवाओं को रोजगार नहीं मिल पा रहा है। किसानों को फसल का सही दाम नहीं मिल पा रहा है। व्यापारियों को जीएसटी के नाम पर ठगा जा रहा है। मैनपुरी की जनता ने नेताजी को हमेशा जिताकर भेजा। संघर्ष के दिनों से लेकर आज तक नेता जी का साथ दिया है। सपा प्रत्याशी को हर जाति,वर्ग,धर्म का वोट मिल रहा है। जिससे भाजपा बेचैन है। सभी को सावधान रहना है और शत प्रतिशत मतदान करना है महंगाई, बेरोजगारी से जनता त्रस्त है। सरकार की गलत नीतियों के कारण महगाई,भ्रष्टाचार बढा है। लोगों के सामने रोटी का संकट है। कानून व्यवस्था पटरी से उतरी हुई है। तहसील थानों में दलाली हो रही है। किसान,व्यापारियों को ठगा जा रहा है। खाद के लिए किसानों को लाइन में लगवा दिया। फिर भी खाद नही मिल पा रही है। सपा सरकार में मैनपुरी का सर्वाधिक विकास हुआ। सैनिक स्कूल, इंजीनियरिंग कॉलेज को खोल कर मैनपुरी की जनता को विकास का तोहफा दिया। सड़कों का जाल बिछाया। 23 महीने में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस तैयार हुआ। योगी सरकार ने सत्ता में आते ही मैनपुरी के विकास को रोक दिया। आपसभी 5 दिसंबर को चुनाव चिन्ह साइकिल पर वोट डालकर सपा प्रत्याशी को भारी बहुमत से जिताना है। डॉ सुनील यादव ने मैनपुरी के उपचुनाव को नेताजी को वोट के रूप में श्रदांजलि देने का आव्हान किया। सभी जाति के लोगों को एक होकर सपा प्रत्याशी डिंपल यादव ने लिए वोट देने की अपील की।














