जाह्नवी के लिए दीवानगी की सारी हदें पार किया ये शख्स , सरेआम किया था कुछ ऐसा

एक समय था जब श्रीदेवी अपनी लाजवाब अदाकारी और अदाओं के दम पर लोगों के दिलों पर राज करती थीं, पर जैसा कि हर चमकते सितारे के हिस्से में अंधेरा भी लिखा होता है वैसे ही श्रीदेवी के स्टारडम का भी अंत हुआ और उनके देहांत के बाद तो अब वो सिर्फ अपने फिल्मों के यादगार किरदारों के रूप में लोगो के यादों और जहन में बची हैं। पर समय का खेल निराला है.. अगर ये आपसे कुछ लेता है तो बदले में आपको कुछ लौटाता भी है और श्रीदेवी के चाहने वालों के लिए भी अब समय वैसा कुछ पल रच रहा है। दरअसल श्रीदेवी भले ही इस संसार को छोड़ कर चली गई हैं पर अभी इस दुनिया में उनकी निशानी, उनकी दो बेटियां हैं और उनकी बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर को तो लोग उनकी छाया मानते हैं। जाह्नवी में लोगों को श्रीदेवी की झलक दिखती है, यही वजह कि अभी से उनके प्रति लोगों की दिवानगी भी देखने को मिल रहा है।

 

आज के समय में जाह्नवी के फैंस की गिनती भी लाखों-करोड़ों में हैं। सोशल मीडिया पर उनके हर एक एक्टिविटी की खबर देखने को मिलती है, उनके लाइफ स्टाइल, डेली रूटिन की बाते तो अभी से खबरों में आने लगी हैं। वैसे देखा जाए तो एक स्टार किड के लिए ये बाते आम हो सकती हैं। पर वहीं इन सबके अलावा जाह्नवी के बारे में लोगों की जो दिवानगी है वो कहीं ना कहीं श्रीदेवी की याद दिलाता है। एक शख्स की ऐसी ही दिवानगी की बानगी एक बार सोशल मीडिया पर देखने को मिली।

दरअसल अगर आज के समय में इंटरनेट पर या सोशल मीडिया पर जाह्नवी को सर्च करने पर हजारों खबरें देखने को मिलती हैं, पर वहीं इन सबके बीच एक शख्स का अकाउंट सामने आया है, जो जाह्नवी के लिए लिए पागलों की हद तक दिवाना है, अपने अकाउंट पर इस शख्स ने जाह्नवी की तस्वीरों लगा ‘आई लव यू जाह्नवी’ लिखा हुआ है।

एक दो नहीं बल्कि इस आदमी ने जाह्नवी की बचपन से लेकर अब तक की सैकड़ों तस्वीरें शेयर कर रखी है और तस्वीर के साथ अपनी दिवानगी भी जाहिर की है। जाह्नवी के प्रति इस शख्स की दिवानगी देख कर तो यही लगता है कि जाह्नवी का जलवा फैंस के सर चढ़कर बोल रहा है।

खबरें और भी हैं...