टेस्ट क्रिकेट में बड़ा बदलाव करने जा रहे हैं गांगुली, कहा- तैयार रहे टीम इंडिया

वर्ल्ड क्रिकेट में भारतीय बोर्ड (बीसीसीआई) की छवि बदलाव को देर से स्वीकार करने की रही है. जब टी20 क्रिकेट आया तो बीसीसीआई (BCCI) ने सतर्क प्रतिक्रिया दी. यहां तक कि वर्ल्ड कप-2007 खेलने से पहले भारत ने सिर्फ एक टी20 मैच खेला था. डीआरएस के लिए भारत की ना-नुकुर जगजाहिर है. इन दिनों भारतीय बोर्ड, डे/नाइट टेस्ट मैच से दूर भागता नजर आता है. लेकिन सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) बीसीसीआई के अध्यक्ष बनने के बाद डे/नाइट टेस्ट को लेकर रुख में बदलाव आ सकता है. गांगुली 23 अक्टूबर को अध्यक्ष पद संभालेंगे.

सौरव गांगुली ने साफ कर दिया है कि विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में डे/नाइट टेस्ट मैच (Day-Night Test) आयोजित कराने का विकल्प है तो भारत को इसमें पीछे रहने के बजाए आगे बढ़ना चाहिए. भारतीय टीम (Team India) के पूर्व कप्तान ने कहा कि उनकी कार्यसूची में भारतीय टीम द्वारा दिन-रात टेस्ट मैच खेलने का मुद्दा रहेगा. सौरव गांगुली ने कहा, ‘हम इस पर काम करेंगे. इस पर हम किस तरह काम करेंगे, अभी यह कह पाना मेरे लिए जल्दी होगा. एक बार मुझे कार्यभार संभालने दीजिए. उसके बाद हम हर सदस्य से इस पर बात करेंगे.’

भारतीय टीम के मुख्य कोच पिछले साल वेस्टइंडीज के साथ डे/नाइट टेस्ट मैच खेलने के लिए राजी हो गए थे. बाद में उन्होंने प्रशासकों की समिति (सीओए) को पत्र लिखकर कहा था कि टीम इसके लिए तैयार नहीं है और उसे 12 से 18 महीने रात में गुलाबी गेंद से खेलने में लगेंगे. 

खबरें और भी हैं...

Leave a Comment

2 + = 7
Powered by MathCaptcha