
चेन्नई (ईएमएस)। तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में सोमवार रात तांडव करता आया रेत का चक्रवात देखकर हड़कंप मच गया जिसका वीडियो वायरल हुआ है। कुछ मिनटों रहे इस बवंडर ने बीच पर मौजूद दुकानों को तहस-नहस कर दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस विचित्र घटना के कारण इलाके के आसपास की कुछ दुकानें बंद हो गईं। लोगों में दहशत भर गयी। हालांकि, इस घटना से किसी बड़े नुकसान या किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
https://twitter.com/satya_murthy/status/1714173097866408317?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1714173097866408317%7Ctwgr%5E4ff262567673af542389f2b58b4d94ef6a16140d%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fhindi.moneycontrol.com%2Fnews%2Findia%2Ftrends%2Fdust-devil-sand-cyclone-spotted-at-marina-beach-in-chennai-tornado-storm-wooshes-shops-1552121.html
समु्द्र तट के किनारे दिखा यह डस्ट डेविल बवंडर आम तौर पर हानिरहित होते हैं। लेकिन कुछ दुर्लभ मामलों में संपत्ति को नष्ट कर सकते हैं। यह तब विकसित होते हैं जब सतह के पास गर्म हवा का एक पॉकेट इसके ऊपर ठंडी हवा के माध्यम से तेजी से बढ़ता है।
कई लोग यह सोचने पर मजबूर हो गए कि क्या कोई छोटा सा चक्रवात समुद्र तट से टकरा सकता है? बाद में एक मौसम विज्ञानी ने स्पष्ट किया कि मरीना समुद्र तट पर डस्ट डेविल नामक एक प्राकृतिक घटना देखी गई थी।














