तस्करों के साथ मुठभेड़ में कमांडेंट सहित एक तस्कर घायल,घायल कमांडेंट हुआ पटना रेफर

अररिया (हि.स.)। बिहार नेपाल सीमा के अररिया जिला अंतर्गत पथराहा में एसएसबी और तस्करों के बीच सोमवार को मुठभेड़ हुई है। जिसमें एसएसबी के कमांडेंट सुरेंद्र विक्रम समेत आफताब आलम नामक तस्कर गोली लगने से घायल हो गया है।

घायल तस्कर आफताब आलम को जहां फारबिसगंज अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती किया गया है।वहीं घायल अवस्था में एसएसबी 56वीं वाहिनी के कमांडेंट सुरेंद्र विक्रम को पहले एसएसबी के बथनाहा स्थित अस्पताल और फिर उसके बाद फारबिसगंज में एक निजी चिकित्सक डा.मनोज निरंजन के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कमांडेंट ड्यूटी करके वापस लौट रहा था,उसी क्रम में तस्करी को देख तस्कर को रोकने की कोशिश की तो दोनों ओर से मुठभेड़ हो गई।

एसिस्टेंट कमांडेंट के जांघ में गोली लगी है,जिसे प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर पटना रेफर कर दिया गया है।घटना घुरना थाना क्षेत्र के पथराहा की है।

घटना को लेकर जानकारी देते हुए बताया गया कि घुरना थाना क्षेत्र के अचरा सड़क मार्ग में पथराहा के पास नेपाल से सेब की तस्करी कर भारत लाया जा रहा था।इसी क्रम में तस्कर एसएसबी के अधिकारी से भिड़ गया और भारत से सेब को नेपाल ले जाने की बात करने लगे।इसी क्रम में दोनों में हाथापाई के बाद मुठभेड़ हो गया और गोली चलने की बात कही जा रही है।जहां एसएसबी कमांडेंट के जांघ में गोली लगी है।वहीं तस्कर आफताब आलम के हाथ में गोली लगने की बात कही जा रही है।

आफताब आलम के भाई ने बताया कि बहन की शादी के लिए दो पेटी सेब फारबिसगंज से लाकर घर की ओर जा रहा था।इसी क्रम में जवानों के साथ कमांडेंट जबरन सेब को नेपाल से तस्करी करने की बात कह उलझ गए और गोली चला दी।

मामले पर घुरना थाना ध्यक्ष राजनंदनी कुमारी और अररिया एसपी अशोक कुमार सिंह ने किसी तरह की जानकारी होने से इनकार किया और कहा कि एसएसबी की ओर से लिखित दिए जाने के बाद समुचित कार्रवाई की जाएगी।वहीं मामले पर एसएसबी के अधिकारी फिलहाल कुछ भी कहने से बचते रहे।

खबरें और भी हैं...