दिल्ली-पुणे स्पाइसजेट फ्लाइट में बम की सूचना, विमान की तलाश जारी

पुणे (हि.स.)। दिल्ली से चलकर पुणे आने वाले स्पाइसजेट का जिन लोगों को इंतजार था उस दिल्ली-पुणे स्पाइसजेट के विमान में बम होने की सूचना के कारण दिल्ली में ही रोक लिया गया है। बम होने का दावा करने वाले फोन कॉल के बाद विमान की तलाशी ली जा रही है।

जानकारी के अनुसार विमान को आज शाम साढ़े छह बजे दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट से उड़ान भरनी थी। बम की धमकी के बारे में कॉल मिलने पर एयरलाइन के अधिकारियों ने बोर्डिंग को रोक दिया और बम दस्ते को बुलाया।

दिल्ली पुलिस ने पुणे में बताया गया है कि उड़ान भरने से पहले दिल्ली से पुणे जाने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट में बम होने की कॉल आई थी। दिल्ली पुलिस का कहना है कि सीआईएसएफ और दिल्ली पुलिस अलर्ट पर है। दिल्ली एयरपोर्ट पर फ्लाइट की जांच की जा रही है। अभी तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है लेकिन एसओपी के अनुसार सुरक्षा ड्रिल का पालन किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...