नवाज की बीवी को देखकर खिसक जाएगी आपके पैरों तले जमीन, यकीन न हो तो देख लीजिए

बॉलीवुड में आपने एक से एक टैलेंट वाले अभिनेता देखे होंगे वहीं आप ये भी समझ रहे होंगे कि इस टैलेंटेड भरे फील्‍ड में किसी नए अभिनेता को अपनी पहचान बनाने के लिए कितने पापड़ बेलने पड़ते होंगे। आज हम आपको एक ऐसे ही अभिनेता से रूबरू कराने जा रहे हैं जिसने अपने टैलेंट के बल पर आज बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान बना ली है और साथ ही एक सुलझे हुए कलाकार के रूप में स्थापित कर चुके हैं। जी हां हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड जाने माने अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दकी की।

1999 में शूल फिल्म में वेटर और सरफरोश में मुखबिर का रोल करने वाले नवाजुद्दीन सिद्दीकी ऐसे सितारे बन चुके हैं। जिनकी कान फिल्म फेस्टिवल में एक साथ तीन-तीन फिल्में अपना जलवा बिखेरने जाती हैं तो उन्हें एक नहीं चार फिल्मों के लिए एक साथ राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है ये सब इनकी मेहनत और कमाल की अदाकारी के चलते हुआ जो कि साधारण शक्ल और सुरत वाले नवाजुद्दीन सिद्दकी को आज बॉलीवुड में हर कोई जानता है। नवाजुद्दीन सिद्दकी की अर्श से फर्श तक जाने की कहानी आज सबके लिए प्रेरणा का स्तोत्र बनी हुई हैं की कैसे बॉलीवुड में छोटे मोटे रोले करने वाला कोई लड़का आज बॉलीवुड का बड़ा सितारा बन गया।

अगर फिल्‍मी करियर की बात करें तो बॉलीवुड में फिल्म ब्लैक फ्राइडे (2007) उन्‍हें अपनी एक पहचान मिली जिसके वजह से लोग नवाजुद्दीन सिद्दकी को बहुत पसंद करने लगे। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के छोटे-से कस्बे बुढ़ाना के किसान परिवार से जन्मे नवाजुद्दीन सिद्दकी बताते हैं कि हरिद्वार की गुरुकुल कांगड़ी यूनिवर्सिटी से साइंस में ग्रेजुएशन किया है। लेकिन छोटे कस्बे की जिंदगी रास नहीं आई तो दिल्ली चला आया। जिंदगी चलाने का जरिया चाहिए था तो मैं चौकीदार तक का काम करने से पीछे नहीं हटा। लेकिन मेरे अंदर कुछ क्रिएटिव करने की भूख थी और कुछ कर दिखाने का जज्बा था। इसलिए मैंने दिल्ली के नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में दाखिला ले लिया।

इसके तीन वर्ष बाद नवाजुद्दीन सिद्दकी को संजय दत्त और बॉलीवुड के बादशाह कहे जाने वाले अपने जमाने के हिट अभिनेता दिवंगत सुनील दत्त की फिल्म मुन्नाभाई एम.बी.बी.एस में एक छोटा सा रोल करने का मौका मिला। उसके बाद तो इस अभिनेता ने पीछे मुडकर नही देखा और एक के बाद एक हिट फिल्मे देना शुरू कर दिया । आज हम आपको नवाजुद्दीन सिद्दकी के निजी जीवन के बारे में ऐसा कुछ बतायगे जिससे आप हैरान रह जायेगे की कैसे बॉलीवुड में अपनी एक खास जगह बनाने वाला सितारा एक साधारण जिन्दगी जीना पसंद करता हैं ।

नवाजुददीन की शादी हो चुकी है इनके दो बच्‍चे भी हैं। इनकी पत्नी का नाम अंजली सिद्दकी हैं। नवाजुद्दीन लाइम लाइट से दूर एक साधारण जिन्दगी जीना पसंद करते हैं, जब भी वह अपने गाँव में जाते हैं तो अपनी खेती की बागडौर संभालते हैं। नवाजुद्दीन सिद्दकी के जीवन में रिजेक्शन और परेशानियों का एक लंबा दौर रहा है लेकिन फिर भी इन्‍होंने कभी धीरज नहीं खोया और सिर्फ अपना काम करने में लगे रहे।

खबरें और भी हैं...