
पूरी दुनिया में शायद ही कोई ऐसा होगा जिसके दिल में अमीर बनने की तमन्ना नहीं होगी। जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं, लेकिन इसके बाद भी कई लोगों के लिए अमीर बनने का सपना महज एक सपना ही रह जाता है। लेकिन आज आपको कुछ ऐसे आसान उपाय बता रहे हैं, जिसे अपने जीवन में अपनाकर आप अपने अमीर बनने के सपने को साकार कर सकते हैं।
दरअसल, शास्त्रों में ऐसे कई उपाय बताए गए है, जिसकी मदद से आप पैसे कमा सकते हैं और अपनी आप को अमीर बनता देख सकते हैं। लेकिन कई लोग इन चीजों को नजरंदाज कर देते हैं। लेकिन अगर आप इन बातों को अपने जीवन में अपनाते हैं तो यह आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है।
इसके लिए आपको ज्यादा मेहनत भी नहीं करनी है, बल्कि आपको नहाते समय एक मन्त्र का जाप करना है, जिसके बाद आपको उपर भी माँ लक्ष्मी की अपार कृपा होगी और आपके पास फिर कभी धन की कमी नहीं हो सकती है! आपने अक्सर देखा होगा कई नहाते समय किसी मंत्र का जाप कर रहे होते हैं तो कुछ लोग किसी संगीत का गुणगान कर रहे होते हैं।
लेकिन आज जो आपको सरल उपाय बता रहे हैं इसके करने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है। इसके लिए आप नहाने से पहले पानी से भरी बाल्टी में अपनी तर्जनी उंगली से ‘त्रिभुज’ का चिन्ह बनाएं। इसके बाद आप इस ‘ह्रीं’ जोकि एक अक्षर का बीज मंत्र है, इसे पानी पर बने ‘त्रिभुज’ के बीच लीखें।
बताया जाता है कि ऐसा करने से इष्ट देवी-देवता आपके उपर प्रशन्न होते हैं और आपकी सभी परेशानियों को नष्ट कर देते हैं। इसके साथ ही आप सुबह में नहाते समय “गंगे च यमुने चैव गोदावरि सरस्वति।। नर्मदे सिन्धु कावेरि जल स्मिन्सन्निधिं कुरु।।” मंत्र का जाप करें, इससे आपका मन प्रसन्न रहेगा और आपके उपर भगवान की कृपा होगी जो आपको धनवान बनाने में मदद करेगा!














