चमोली। बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति पर अवैध नियुक्तियों का आरोप लगाते हुए ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जोशीमठ बीकेटीसी के अध्यक्ष का पुतला दहन कर उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की।
सोमवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने जोशीमठ मुख्य चौराहा में प्रदर्शन कर बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष का पुतला दहन किया। साथ ही उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि बीकेटीसी के अध्यक्ष ने नियम विरूद्ध अपने चेहतों को नियक्तियां दी है। समिति में जो भी नियुक्तियों की जाती है उसके लिए कमेटी की संस्तुति आवश्यक होती है लेकिन इन नियुक्तियों में किसी भी प्रकार की संस्तुति नहीं ली गई है। ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि बीकेटीसी में हुई नियुक्तियों की उच्च स्तरीय जांच की जाए। जिससे नियुक्तियों में पारदर्शिता बनी रहे। पुतला दहन करने वालों में कांग्रेस कमेटी के ब्लाक अध्यक्ष रोहित पंवार, मीना डिमरी, हरीश भंडारी, विक्रम भूज्वान्न आदि मौजूद थे।
खबरें और भी हैं...
2029 में लागू हो सकता है ‘वन नेशन वन इलेक्शन’, शिवराज सिंह चौहान बोले- बार-बार चुनाव विकास में बाधक
देश, उत्तराखंड, राजनीति, हरिद्वार
चमोली टनल हादसा: पीपलकोटी में सुरंग धंसने से 9 मजदूरों की दर्दनाक मौत, 14 घायल और एक की तलाश जारी
उत्तरकाशी, चमोली, बड़ी खबर














